बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ का नया गाना ‘क्यों मजा आ रहा है’ रिलीज
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर है, जिसमें बॉबी देओल एक टीवी स्टार की भूमिका में हैं। गुरुवार को फिल्म का नया गाना 'क्यों मजा आ रहा है' रिलीज किया गया।
‘आखिरी सवाल’ को लेकर त्रिधा चौधरी ने बताया, ‘यह फिल्म महज प्रोजेक्ट नहीं, एक...
कोलकाता, 14 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री त्रिधा चौधरी फिल्म 'आखिरी सवाल' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कहानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बाबरी मस्जिद जैसे मुद्दों के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म को लेकर अभिनेत्री त्रिधा चौधरी और समीरा रेड्डी ने अपने अनुभव और विचार शेयर किए।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक कंफर्म, एक्ट्रेस ने लिखा- आपसी सहमति से...
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के तलाक को लेकर पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं और कयास जारी थे। इसी बीच, अभिनेत्री ने गुरुवार को इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट जारी करके तलाक को कंफर्म कर दिया।
‘लुक्खे’ में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल, योगराज सिंह को नोटिस जारी
अमृतसर, 14 मई (आईएएनएस)। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और अभिनेता योगराज सिंह विवादों में घिर गए हैं। उन पर वेब सीरीज ‘लुक्खे’ में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। इस मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी करते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दिल्ली में प्रीमियर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म...
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले बुधवार को दिल्ली में एक भव्य प्रीमियर आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कई राजनीतिक नेताओं समेत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल थीं।
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज का ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती...
कोलकाता, 14 मई (आईएएनएस)। निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर भी मीडिया और दर्शकों को दिखाया गया। पूरा कार्यक्रम बंगाल के बदले हुए राजनीतिक माहौल और फिल्म की संवेदनशील विषयवस्तु को लेकर चर्चाओं में रहा।
जहां मैं पली-बढ़ी, वहां बॉडी शेमिंग करना सामान्य था : भारती सिंह
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। भारती सिंह आज के समय भारत की नामी कमीडियन में शुमार हैं। वह अक्सर अपने ही अंदाज, हाजिरजवाबी और हल्के-फुल्के मजाक का इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में उन्होंने नेहा धूपिया-अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में बॉडी शेमिंग को लेकर अपने अनुभव शेयर किए।
मशहूर एक्टर राजेश कुमार की शादी के 22 साल पूरे, पत्नी के लिए लिखा...
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राजेश कुमार गुरुवार को अपनी शादी की 22वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने पत्नी के लिए खास नोट लिखा।
जब मौत के डर ने बदली जिंदगी, सुनैना रोशन का ‘फैट से फिट’ होने...
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत के सितारे खुद को फिट रखने के साथ-साथ अपने परिवार को भी हेल्दी और फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन की बहन और फिल्म प्रोड्यूसर सुनैना रोशन आज भले ही कितनी फिट नजर आती हैं, लेकिन उनके जीवन में एक समय ऐसा आया था, जब बढ़ते वजन होने की वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। गुरुवार को अभिनेता अरशद वारसी ने आगामी फिल्म की छोटी सी झलक पेश की, जिसने अगले भाग के लिए फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

