पीएम मोदी ने बनाया सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, गजेंद्र चौहान बोले- देश को...
मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। अभिनेता गजेंद्र चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। पीएम मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं। चौहान ने कहा कि 9 जून को पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और 10 जून को वह इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।
सोनम कपूर के जन्मदिन पर सास ने लुटाया प्यार, ‘सुपरमॉम’ बताकर दिया खास सम्मान
मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर मंगलवार को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर उनकी सास प्रिया आहूजा ने एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने सोनम को बहू नहीं, बल्कि 'सुपरमॉम' बताकर खास सम्मान दिया।
‘माइकी’ की मौत पर फूट-फूटकर रोईं अभिनेत्री मंजरी फडनिस, लगाई न्याय की गुहार
मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री मंजरी फडनिस एक कम्युनिटी डॉग 'माइकी' की हत्या से गहरे सदमे और दुख में हैं। सात वर्षों से सोसायटी के लोगों के प्यार और देखभाल में रहने वाले माइकी की मौत ने मंजरी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा कर कम्युनिटी डॉग के लिए न्याय की मांग की।
‘कॉकटेल 2’ की दुनिया से अभी बाहर नहीं आ पाईं कृति सेनन, शूटिंग के...
मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसके कलाकार लगातार दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा रहे हैं। इसी बीच कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया पर एक बीटीएस वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान के कई मजेदार पल देखने को मिले।
जब ‘लग जा गले’ सुनकर मदन मोहन से नाराज हो गए राज खोसला, मनोज...
मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। 'वो कौन थी' फिल्म का 'लग जा गले' हिंदी सिनेमा के इतिहास का एक ऐसा गीत है, जिसका जादू दशकों बाद भी बरकरार है। आज यह भारतीय फिल्म संगीत के सबसे लोकप्रिय गीतों में गिना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था, जब फिल्म के निर्माता राज खोसला को यह धुन बिल्कुल पसंद नहीं आई थी।
टीवी इंडस्ट्री में सफलता रातोंरात नहीं मिलती, धैर्य और लगातार मेहनत ही असली चाबी...
मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे की सच्चाई को लेकर अभिनेत्री अद्रिजा रॉय ने अपने विचार रखे। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस इंडस्ट्री में टिके रहना आसान नहीं है, इसके लिए धैर्य, मेहनत और लगातार सुधार की जरूरत होती है।
वी. शांताराम ने सबसे पहले पहचानी थी प्रतिभा, हारमोनियम की धुनों संग शुरू हुआ...
मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के महान संगीतकारों में गिने जाने वाले वसंत देसाई का जीवन संघर्ष, प्रतिभा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। एक समय ऐसा था जब वह दिनभर फिल्म कंपनी में सामान्य काम किया करते थे और रात में अपने शौक के लिए हारमोनियम बजाते थे लेकिन उनकी यही लगन एक दिन उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बन गई। उनकी धुनों से प्रभावित होकर फिल्म निर्माता-निर्देशक वी. शांताराम ने उन्हें संगीत विभाग में काम करने का मौका दिया और यहीं से उनके शानदार संगीत सफर की शुरुआत हुई।
जनआंदोलनों की आड़ में साधे जा रहे राजनीतिक हित, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर भड़के...
मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के पीछे वास्तविक न्याय की चिंता है या कुछ और राजनीतिक एजेंडा, यह देखने की जरूरत है। उनका मानना है कि जनआंदोलनों की आड़ में राजनीतिक हित साधे जा रहे हैं।
‘एक बेहतरीन लीडिंग मैन’, जेनिफर लोपेज ने की ‘ऑफिस रोमांस’ को-स्टार ब्रेट गोल्डस्टीन की...
मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ऑफिस रोमांस' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग और अपने को-स्टार ब्रेट गोल्डस्टीन के साथ काम के अनुभव को लेकर उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म की टीम की जमकर तारीफ की।
भावुक दिलजीत दोसांझ, बोले- ‘यह एनर्जी मेरी नहीं, माइकल जैक्सन और चमकीला जैसे दिग्गजों...
मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, दिलरजीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह कहते दिख रहे है कि आज वह जिस मंच पर खड़े हैं और जो एनर्जी को महसूस कर रहे हैं, वह उनके दिग्गजों की देन है। उनका यह वीडियो मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्मेंस से पहले का है।

