रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आरजू बिश्नोई वांटेड घोषित, मामले में गिरफ्तार आरोपियों के संपर्क...
मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर हुई फायरिंग की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस मामले से जुड़े नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने शुभम लोनकर के अलावा आरजू बिश्नोई को भी वांटेड आरोपी घोषित कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरजू बिश्नोई भी गिरफ्तार आरोपियों के लगातार संपर्क में था।
‘सीआईडी बहू’ खोलेगी ससुराल के राज, आम्रपाली दुबे की नई फिल्म का टीवी प्रीमियर...
मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सीआईडी बहू' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर बहुत जल्द होने जा रहा है। यह फिल्म एक ऐसी बहू की कहानी है जो ससुराल में छिपे हुए राजों को उजागर करती है।
वे भी भारतीय हैं… ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ में अक्षय कुमार ने उत्तर-पूर्व के...
मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। टीवी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ में अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तर-पूर्व के लोगों के खिलाफ होने वाले नस्लभेद और भेदभाव पर खुलकर आवाज उठाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तर-पूर्व के लोग भी उतने ही भारतीय हैं जितना देश का कोई भी नागरिक।
यशराज फिल्म्स मेरे लिए फिल्म स्कूल से कम नहीं है: अभिराज मीनावाला
मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी-3' सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है। रानी मुखर्जी के साथ फिल्म के सभी कलाकारों के कार्यों को सराहा जा रहा है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक अभिराज मीनावाला ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में यशराज के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया और कहा कि यशराज उनके लिए एक फिल्म स्कूल है।
‘मेरे पास फिल्मों के ऑफर आते रहते हैं’, एक्टिंग डेब्यू के सवाल पर अमृता...
मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्लेबैक सिंगर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस इन दिनों अपने नए भक्ति गीत 'शंभू रे' को लेकर चर्चाओं में हैं। उनके इस गीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए अपने संगीत सफर के बारे में बताया। साथ ही अभिनय क्षेत्र में कदम रखने के सवाल पर भी सटीक जवाब दिया।
परफेक्ट रिलेशनशिप पर बोले बरुण सोबती- कोई तैयार नहीं आता, साथ मिलकर बनाना पड़ता...
मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता बरुण सोबती का मानना है कि “परफेक्ट रिलेशनशिप” जैसी कोई चीज पहले से तैयार नहीं होती। उनका कहना है कि रिश्ते को परफेक्ट बनाने के लिए पार्टनर के साथ मिलकर चलना पड़ता है।
छत्रपति शिवाजी की जयंती पर अशोक पंडित ने ‘मराठा सम्राट’ को किया नमन
मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर फिल्म निर्माता और सिनेमा एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने मराठा सम्राट को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की जयंती केवल एक ऐतिहासिक शासक की स्मृति नहीं, बल्कि हिम्मत, दूरदर्शिता और जनकेंद्रित नेतृत्व का उत्सव है।
रितेश देशमुख से शरद केलकर तक, योद्धा बन पर्दे पर छाए सितारे, ‘मराठा सम्राट’...
मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंती है। वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन भारतीय इतिहास में प्रेरणा का स्रोत रहा है। मुगलों और ब्रिटिशों के खिलाफ उनके निर्भीक संघर्ष ने उन्हें सदियों तक अमर बना दिया। सिनेमा और टेलीविजन ने भी इस महान शासक के जीवन को बार-बार पर्दे पर प्रस्तुत किया है, जहां कई अभिनेताओं ने पर्दे पर उनके किरदार को बखूबी निभाया।
आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में सितारों की महफिल: वरुण जेठवा से लेकर अनुपम खेर तक,...
मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जब किसी कलाकार की मेहनत को सराहा जाता है तो उसकी खुशी उनके चेहरे पर झलकती है। इस बीच सितारों के लिए आइकॉनिक गोल्डन अवॉर्ड्स आयोजित करवाए गए। इस कार्यक्रम में मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने शिरकत की।
जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव बोले- ‘न्यायालय के फैसले का सम्मान...
सहारनपुर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जेल से रिहा होने के बाद मशहूर हास्य अभिनेता राजपाल यादव अपने पैतृक घर पहुंचे, जहां उन्होंने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की और सभी का आभार व्यक्त किया।


