फीफा वर्ल्ड कप 2026: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा नोरा फतेही का जलवा, कनाडा में...

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन और ग्लोबल स्टार नोरा फतेही एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। नोरा अब 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' के ओपनिंग सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस और सिंगिंग का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। यह सेरेमनी कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित होगी। नोरा का इस बड़े मंच पर शामिल होना भारतीय मनोरंजन जगत के लिए गर्व की बात है।

कृतिका कामरा का पसंदीदा है 60-70 के दशक का ये हेयरस्टाइल, परवीन बाबी और...

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृतिका कामरा अपने बेहतरीन काम के साथ-साथ स्टाइल और फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। इस बीच उन्होंने 60-70 के दशक के क्लासिक लुक और उस दौर के लोकप्रिय हेयरस्टाइल ‘कर्टेन बैंग्स’ को अपना पसंदीदा बताया है।

‘वक्त खुद बताएगा मैं कौन हूं’, उर्वशी रौतेला ने बताया क्यों अब ट्रोल्स को...

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर तो कभी अपने बयानों की वजह से वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं। कई बार उनके दावों और बातों को लेकर लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं। इसको लेकर उर्वशी ने कहा कि अब उन्होंने खुद को जरूरत से ज्यादा समझाने की कोशिश करना बंद कर दिया है और समय को यह बताने देना चाहती हैं कि वह वास्तव में कौन हैं।

मनोज मुंतशिर ने सुनाया शंकर-जयकिशन की पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। संगीत की दुनिया में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जो सिर्फ हिट गाने नहीं देतीं बल्कि इतिहास रच देती हैं। हिंदी सिनेमा की ऐसी ही एक मशहूर जोड़ी थी शंकर–जयकिशन। उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। रियलिटी शो इंडियन आइडल के आगामी एपिसोड में गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर ने इस जोड़ी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया।

मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा, ऋषि कपूर की शानदार ड्राइविंग स्किल्स ने दामिनी में कठिन...

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी प्रतिष्ठित फिल्म दामिनी के 33 वर्ष पूरे होने पर पुरानी यादों को ताज़ा किया।

‘आंखों में तेरा ही चेहरा… से रातोंरात छा गई थीं ऋशिता भट्ट, अब लाइमलाइट...

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे आए जिन्होंने कम समय में अपनी खास पहचान बनाई लेकिन फिर धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर हो गए। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं ऋशिता भट्ट। 10 मई 1981 को मुंबई में जन्मीं ऋशिता ने अपने मासूम चेहरे, शानदार अभिनय और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लिया था। म्यूजिक वीडियो 'आंखों में तेरा ही चेहरा' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। उस दौर में यह गाना युवाओं की पहली पसंद बन गया था और हर किसी की जुबां पर रहता था। इस वीडियो में उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया।

जब गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान अनिल विश्वास ने तलत महमूद को लगाई थी...

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। मखमली आवाज के जादूगर, जिसकी गायकी में दर्द, उदासी और तन्हाई की गहराई समाई हुई थी, बात हो रही है अभिनेता और गायक तलत महमूद की, जिनकी आवाज आज भी लाखों दिलों को छूती है। कम लोग जानते हैं कि उनकी आवाज की सबसे बड़ी खासियत यानी ‘कंपन’ (लर्जिश) थी। इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा है, जो उनकी पहचान की वजह बना।

‘इश्क दम और इडली रसम’ खाना, परिवार और भावनाओं की खूबसूरत कहानी : सुरभि...

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुरभि चंदना अपनी नई वेब सीरीज 'इश्क दम और इडली रसम' को लेकर उत्साहित हैं। खास बात है कि इस सीरीज को उन्होंने को-प्रोड्यूस भी किया है। अभिनेत्री ने अपकमिंग वेब सीरीज को परिवार, प्यार, भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने वाली एक दिलकश कहानी बताया है।

सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज, लुकआउट सर्कुलर...

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के पति और ऑस्ट्रियाई नागरिक पीटर हाग के खिलाफ क्रूरता, उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और शारीरिक शोषण के आरोपों के मद्देनजर एफआईआर दर्ज की है। अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की कई धाराओं के तहत आपराधिक कार्रवाई शुरू की गई है।

अशोक पंडित ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- देश की सुरक्षा के...

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उनका मानना है कि देश की सुरक्षा के लिए ममता बनर्जी की गिरफ्तारी जरूरी है।

खरी बात