‘अनुपमा’ ने उठाया मर्दों के साथ होने वाले शोषण का मुद्दा, रुपाली बोलीं- औरतें...
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। टीवी शो 'अनुपमा' में एक बार फिर समाज के अनदेखे और संवेदनशील मुद्दे को उठाता नजर आएगा। शो में मेकर्स ने पुरुषों के साथ होने वाले भावनात्मक और मानसिक उत्पीड़न को दिखाया है। यह दिखाता है कि घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पुरुष भी इसका शिकार होते हैं।
मोना सिंह ने बताई रिश्तों में सफलता की कुंजी, कहा- आप एक-दूसरे के खिलाफ...
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री मोना सिंह अपनी सादगी और मेहनत से दर्शकों का दिल जीतती आई हैं। छोटे पर्दे पर 'जस्सी जैसा कोई नहीं' की बात हो या फिर बड़े पर्दे पर '3 इडियट्स' फिल्म का जिक्र हो, वह हर किरदार से वाहवाही पा ही लेती हैं। वह काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को भी खुलकर एन्जॉय करती हैं। इस बीच आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लाइफ और रिश्तों के अनुभवों को साझा किया।
प्रिया कपूर बनाम मंधीरा कपूर: दिल्ली हाई कोर्ट ने मानहानि केस में समन जारी...
नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति और वसीयत को लेकर चल रहे विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है। संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधीरा कपूर के खिलाफ सिविल मानहानि का मुकदमा दिल्ली हाई कोर्ट में दायर किया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने समन जारी किया है और सभी पक्षों के बीच मध्यस्थता का सुझाव दिया है।
ऋचा चड्ढा ने बयां किया करियर का शुरुआती अनुभव, भरोसेमंद व्यक्ति ने दिया था...
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा ने अपने करियर की शुरुआत के दौरान एक कड़वे अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति पर वह बहुत भरोसा करती थीं, उसने उनके हितों के खिलाफ काम किया और उन्हें धोखा दिया था।
‘धुरंधर 2’ शूटिंग में नियम तोड़ने पर बीएमसी सख्त, बी62 स्टूडियोज को ब्लैकलिस्ट करने...
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। आदित्य धर की मोस्टअवेटेड स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) की शूटिंग के दौरान सुरक्षा नियमों के बार-बार उल्लंघन के आरोप में बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
‘द गॉडफादर’ फेम रॉबर्ट डुवैल का निधन, अनुपम खेर बोले- आपका काम सबको सिखाता...
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता रॉबर्ट डुवैल का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ऑस्कर विजेता अभिनेता ने 'द गॉडफादर' जैसी कल्ट फिल्म में अपने शानदार अभिनय से दुनिया भर में ख्याति प्राप्त की। उनकी पत्नी लुसियाना डुवैल ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस दुखद खबर की पुष्टि की।
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, इस साजिश के पीछे बिश्नोई गैंग, जेल...
मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि इस हमले की साजिश बिश्नोई गैंग के महाराष्ट्र प्रमुख शुभम लोनकर और उसके भाई प्रवीण लोनकर ने रची थी।
सुष्मिता से पहले ‘मैं हूं ना’ में इस अभिनेत्री को लेना चाहती थीं फराह,...
नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी साल 2004 में आई डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान के अपोजिट किरदार के लिए सुष्मिता सेन पहली पसंद नहीं थीं।
गायक पापोन ने पुरानी तस्वीर साझा कर याद किए अपने बेफिक्री के दिन
मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। प्रसिद्ध गायक और संगीतकार पापोन (अंगाराग महंत) आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। असम के रहने वाले इस कलाकार ने अपनी मधुर आवाज से लाखों दिल जीते हैं। गायक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपने लंबे सफर को याद करते हुए एक पोस्ट किया।
आनंद सागर की प्रेयर मीट में पहुंचे सितारे, जया बच्चन से लेकर सोनू निगम...
मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर फिल्ममेकर रामानंद सागर चोपड़ा के बेटे और प्रोड्यूसर आनंद सागर अब इस दुनिया में नहीं रहे। पिछले 15 सालों से वे पार्किंसन जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ रहे थे और 13 फरवरी को वो जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह गए।


