‘मंडला मर्डर्स’ में अपने रहस्यमयी किरदार पर बोलीं श्रिया पिलगांवकर, ‘कभी सोचा नहीं था…’
मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर इन दिनों यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की नई वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' में अपने रहस्यमयी किरदार को लेकर चर्चा में हैं। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में उन्होंने 'रुक्मिणी' नाम की एक महिला की भूमिका निभाई है, जो 1950 के दशक में एक गुप्त पंथ की संस्थापक रही हैं। भले ही उनकी भूमिका सीमित थी, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि यह अनुभव उनके लिए बेहद गहरा, मजेदार और सशक्त रहा।
नेशनल अवॉर्ड जीतने पर अल्लू अर्जुन ने शाहरुख, विक्रांत और रानी मुखर्जी को दी...
मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। शुक्रवार को 71वें नेशनल अवॉर्ड्स की घोषणा हुई। इसमें शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' और विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। अभिनेता अल्लू अर्जुन ने तीनों कलाकारों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
नेशनल अवॉर्ड जीतने पर एटली ने दी शाहरुख खान को बधाई, भेज दिया ‘प्रेम...
चेन्नई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। शाहरुख खान को 33 साल में पहली बार उनके करियर में नेशनल अवॉर्ड मिला। बेस्ट एक्टर का ये अवार्ड उन्हें फिल्म जवान के लिए मिला। इसे दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक एटली ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने शनिवार को इस अवॉर्ड को पाने के लिए बॉलीवुड स्टार को बधाई दी और बताया कि उनकी फिल्म को ये पुरस्कार मिलने पर वो कितने खुश हैं।
500 रुपये से शुरू हुआ था सुनील ग्रोवर का सफर, आज कॉमेडी में बनाया...
मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। हर चमकते चेहरे के पीछे एक संघर्ष की कहानी छिपी होती है। सुनील ग्रोवर ने भी अपनी जिंदगी में कड़ी चुनौतियों को पार कर सफलता को हासिल किया है। आज वह डॉ. मशहूर गुलाटी, गुत्थी, और रिंकू भाभी जैसे यादगार किरदारों के जरिए करोड़ों लोगों को हंसाने वाले चेहरे बन चुके हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता उतना आसान नहीं था जितना स्क्रीन पर उनकी कॉमिक टाइमिंग को देखकर लगता है।
आलिया भट्ट ने किया ‘रॉकी और रानी’ के गाने को याद, बोलीं- नेशनल अवॉर्ड...
मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मनोरंजन फिल्म का और इसी फिल्म के गाने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ को बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। इसकी खुशी का इजहार आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया।
‘तू बच्चा है या रेडियो?’…जब टैलेंट देख मनीष पॉल की टीचर ने हैरानी से...
मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मनीष पॉल भारतीय मनोरंजन जगत के ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अलग अंदाज के दम पर छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक एक लंबा सफर तय किया है। वह न सिर्फ एक शानदार होस्ट हैं, बल्कि एक उम्दा अभिनेता, मॉडल, आरजे, वीजे और अब यूट्यूबर भी हैं। वह बचपन से ही लोगों को अपनी बातों और अंदाज से प्रभावित करते हैं। स्कूल में जब पहली बार उन्होंने स्टेज पर बोलना शुरू किया, तो उनकी टीचर तक हैरान रह गईं और कहा, 'तू बच्चा है या रेडियो?' उस एक बात ने मानो उनके पूरे जीवन की दिशा तय कर दी।
‘अभिनय करना आसान नहीं, हर रोल पहला लगता है’, रणदीप हुड्डा
मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्देशक रणदीप हुड्डा का कहना है कि अभिनय करना कभी आसान नहीं होता, क्योंकि इसमें हमेशा डर और अनिश्चितता की स्थिति बनी रहती है। हर नया रोल ऐसा लगता है जैसे आप पहली बार निभा रहे हैं।
वैभव राज गुप्ता ने शेयर किया सेट का यादगार अनुभव और सख्त डाइट का...
मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता वैभव राज गुप्ता ने अपनी करियर यात्रा, 'मंडला मर्डर्स' में निभाए गए किरदार विक्रम सिंह और मुंबई में मिले अनुभवों को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि गुजरात से लेकर अब तक का उनका यह सफर कड़ी मेहनत और लगन से भरा रहा है। साथ ही बताया कि उन्होंने इस सीरीज में अपने किरदार के लिए छह से आठ महीने तक कड़ा अभ्यास किया।
ग्लूट्स वर्कआउट में खुशी कपूर का नया बेंचमार्क, 290 किलो वजन के साथ नाम...
मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड सितारे न केवल अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। आलिया भट्ट, करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी, और जाह्नवी कपूर जैसी कई अभिनेत्रियां नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं। जान्हवी की फिटनेस के कई लोग कायल हैं, उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी फिटनेस फ्रीक हैं। दरअसल, खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिम में 290 किलो का वजन उठाकर 'हिप थ्रस्ट' करती नजर आ रही हैं।
एआर रहमान के भतीजे जीवी प्रकाश को मिला दूसरा नेशनल अवॉर्ड, संगीतकार ने दी...
चेन्नई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्कर विनर म्यूजिशियन ए.आर. रहमान ने म्यूजिक डायरेक्टर जी.वी. प्रकाश को उनके दूसरे नेशनल अवॉर्ड के लिए बधाई दी है। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म वाथी के लिए मिला है। बधाई देने वालों में सुधा कोंगरा और अन्य फिल्मी सितारे भी शामिल हैं।











