महिलाओं और क्वीर कहानियों को सपोर्ट करना सही लगता है : श्वेता त्रिपाठी
मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने प्रोड्यूसर के रूप में महिलाओं पर आधारित और क्वीर कहानियों को सपोर्ट करने का फैसला किया है, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह सही है और इस काम में उन्हें खास महसूस होता है। एक आर्टिस्ट के तौर पर यह उनके लिए एक बड़े मकसद का हिस्सा है।
टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय ‘धुरंधरों’ की जीत पर गदगद सितारे, बोले- ‘भारत वर्सेज पाकिस्तान...
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। रविवार को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली।
एक साल में 33 फिल्में और 180 गाने देने वाले ‘डिस्को किंग’ जब बोले...
मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार हुए, जिन्होंने अपनी कलाकारी की खास छाप छोड़ी, लेकिन 'डिस्को किंग' यानी बप्पी लाहिरी का नाम हमेशा अलग चमकता है। उन्होंने न सिर्फ संगीत दिया, बल्कि डिस्को की लहर चलाकर पूरी इंडस्ट्री के ट्रेंड को बदल दिया। उनकी धुनें पार्टी की शान बनीं, दिलों को छुआ और कई जेनरेशन को नचाया। 'डिस्को किंग' की उपाधि उन्होंने सिर्फ नाम से नहीं, बल्कि अपनी फास्ट बीट्स, पॉप-डिस्को फ्यूजन और अनगिनत हिट गानों से कमाई।
महाशिवरात्रि का दिन हर किसी के लिए खुशी और आशीर्वाद लेकर आता है: सारा...
कोयंबटूर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। देशभर में हर साल महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने कोयंबटूर के महाशिवरात्रि महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस मौके पर अपनी भावनाएं और निजी विचार साझा किए। सारा अर्जुन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उनके लिए यह दिन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आध्यात्मिक अनुभव है।
महाशिवरात्रि पर श्रीनिधि शेट्टी ने साझा किया बचपन का किस्सा, बोलीं- ‘स्कूल की वजह...
कोयंबटूर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक्ट्रेस और मिस सुप्रानैशनल 2016 श्रीनिधि शेट्टी सद्गुरु के आश्रम पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए महाशिवरात्रि के अपने अनुभव और जीवन के दृष्टिकोण के बारे में खुलकर बात की।
‘मॉडर्न और एक्शन सिनेमा से दूरी’, क्यों शोमा आनंद ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा?
मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ सिनेमा के चेहरे, कहानी, भाषा और किरदार बदले हैं। इसी बदलाव के बीच कई कलाकारों ने अपने आप को अलग रखा। इन्हीं में से एक नाम है शोमा आनंद। एक इंटरव्यू में शोमा आनंद ने कहा कि वह आज के एक्शन और मॉडर्न सिनेमा से खुद को जोड़ नहीं पातीं। यही वजह है कि उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
महाशिवरात्रि पर शिवालय पहुंचीं अदा शर्मा, ‘काल भैरव अष्टकम’ का किया पाठ
मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि के अवसर पर अभिनेत्री अदा शर्मा ने मुंबई के माहिम स्थित शीतलादेवी मंदिर में महादेव के दर्शन किए। उन्होंने शिवालय में महादेव को समर्पित काल भैरव अष्टकम स्तोत्र का पाठ किया।
जीवन में फैसले हमारे होते हैं या फिर किस्मत का खेल? शेखर कपूर ने...
मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। कई बार इंसान सोचता कुछ है और होता कुछ और है। ऐसे ही अनुभवों पर हाल ही में मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने खुलकर बात की। उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती दौर को याद करते हुए सवाल उठाया कि क्या हमारे फैसले सच में हमारे अपने होते हैं या फिर सब कुछ किस्मत और कर्म के हिसाब से पहले से तय होता है।
अमृता फडणवीस ने जारी किया ‘शंभू रे’ गीत, कहा-सुनते ही मन में जागती है...
मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्लेबैक सिंगर अमृता फडणवीस ने नया भक्ति गीत 'शंभू रे' रिलीज किया है। यह गीत भगवान शिव को समर्पित है। इसका उद्देश्य लोगों के अंदर श्रद्धा और आस्था को जागृत करना है। इसको लेकर अमृता फडणवीस ने कहा कि जब संगीत में सच्ची भक्ति होती है, तो वह सीधे दिल तक पहुंचता है और सुनने वाले को एक अलग ही शांति का अनुभव होता है।
महाशिवरात्रि पर भक्ति में डूबीं राशि खन्ना, गाया ‘शिव कैलाशों के वासी’ भजन
मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि का पर्व आते ही पूरे देश में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का माहौल बन जाता है। मंदिरों में घंटियों की आवाज, शिव मंत्रों का जाप और भक्ति गीतों की गूंज हर ओर सुनाई देती है। इस पावन अवसर पर सिनेमा जगत की जानी-मानी अभिनेत्री राशि खन्ना ने अपनी आवाज में 'शिव कैलाशों के वासी' भजन प्रस्तुत किया है। इस भजन को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है।


