कारगिल विजय दिवस पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, पिता की वीरता और परिवार के...
मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कारगिल विजय दिवस के 26 साल होने पर बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली ने एक भावुक वीडियो साझा किया। दिवंगत पिता कर्नल विक्रम कुमार जेटली को याद किया। कारगिल युद्ध के दौरान वे भारतीय सेना में कार्यरत थे। सेलिना ने उस समय के दर्द और जज्बातों को खुलकर साझा किया। ये वीडियो उन्होंने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया।
केएस चित्रा बर्थडे स्पेशल: सुरों की महारानी, जिन्होंने जीते 6 नेशनल अवॉर्ड
मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जब भी कोई गाना हमारे दिल को गहराई तक छू जाता है, तो हम उसे बस सुनते नहीं बल्कि उसे महसूस करते हैं। कुछ आवाजें ऐसी होती हैं जो भाषा, समय और पीढ़ियों से परे जाकर दिलों तक पहुंचती हैं। ऐसी ही एक जादुई आवाज है मशहूर गायिका के.एस. चित्रा की। उनकी आवाज में एक अलग तरह की सादगी और मिठास है, जो हर दिल को सुकून देती है। उनके चेहरे की मुस्कान जितनी मनमोहक है, उनकी आवाज उतनी ही भावुक करने वाली है। उन्होंने अपने करियर में लगभग 36 भाषाओं में गाना गाया है। वह सभी भाषाओं की महारानी हैं। लोग उन्हें 'मेलोडी क्वीन ऑफ इंडिया' कहते हैं।
दिवंगत एक्टर राज कुमार का पर्सनल स्टाइल पर्दे पर भी दिखता था: रणदीप हुड्डा
मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता रणदीप को लगता है कि पर्सनल स्टाइल बहुत मायने रखता है और इस मामले में वो हिंदी सिने जगत के बड़े स्टार राजकुमार के कायल हैं। दिवंगत अभिनेता राजकुमार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, उनका स्टाइल पर्दे पर भी बखूबी निखर कर सामने आता था।
सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को जमानत न दी जाए : मुंबई...
मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले के आरोपी बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम की जमानत याचिका का विरोध किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं।
स्टंटमैन की सुरक्षा के लिए सुनील शेट्टी ने की खास मांग
मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में वेब सीरीज 'हंटर सीजन 2' में शानदार एक्शन सीन से सुर्खियां बटोरी हैं। अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री को आधिकारिक उद्योग का दर्जा देने और स्टंटमैन की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
शेफाली के जाने के बाद कुछ इस तरह अपने दुख से निपट रहे हैं...
मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता पराग त्यागी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बताया कि वह और उनका पालतू पेट 'सिम्बा', कैसे उनकी पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के बाद के दुख से निपट रहे हैं।
असहनीय पीड़ा, आईसीयू में जिंदगी और मौत की लड़ाई….जब ‘कुली’ के सेट पर घायल...
मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन के जीवन का वह दिन, 26 जुलाई 1982, भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक काले दिन के रूप में दर्ज है। यह वह दिन था जब फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने न केवल अमिताभ को, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे ने उनकी जिंदगी को मौत के मुहाने तक पहुंचा दिया था, लेकिन उनकी जिजीविषा और डॉक्टर्स की मेहनत ने उन्हें नया जीवन दिया।
मुग्धा गोडसे : मिस इंडिया सेमीफाइनलिस्ट से ‘फैशन’ का मॉडल अवतार, पर्सनल लाइफ के...
मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की चमकती दुनिया में अपनी अदाकारी और बेबाक अंदाज से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मुग्धा गोडसे हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। ‘फैशन’ और ‘हीरोइन’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली मुग्धा, मिस इंडिया सेमीफाइनलिस्ट रहने के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। 14 साल बड़े अभिनेता राहुल देव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप हो या उनका बेबाक अंदाज, वह लाइमलाइट में छाई रहती हैं।
उर्वशी रौतेला ने जेद्दा में दी दमदार परफॉर्मेंस, कहा- यह बहुत गर्व और सम्मान...
मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने सऊदी अरब के जेद्दा में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस परफॉर्मेंस के लिए उर्वशी को 7 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि का भुगतान करना पड़ा।
किरण दुबे ने बताया ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के बाद वह टेलीविजन...
मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर-घर की' जैसे लोकप्रिय धाराावाहिकों में काम करके घर-घर में जगह बनाने वाली अभिनेत्री किरण दुबे ने बताया कि उन्होंने इतनी सुर्खियां बटोरने के बाद टेलीविजन से ब्रेक क्यों ले लिया।











