‘जी रिश्तों का मेला’ में विंटेज रोमांस का तड़का, पसंदीदा जोड़ियां करेंगी परफॉर्म

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। जी टीवी पर आने वाले 'जी रिश्तों का मेला' को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। इसमें सभी शो की मशहूर जोड़ियां परफॉर्म करेंगी, जैसे शरद केलकर-निहारिका चौकसे, अभिषेक शर्मा-प्रिया ठाकुर और शगुन पांडे-मोहक मटकर। इन जोड़ियों ने इस खास जश्न में परफॉर्म करने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए जादुई और दिल को छू लेने वाला रहा।

नीतू कपूर को आई दिवंगत पति ऋषि कपूर की याद, शेयर की पुरानी फोटो

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री नीतू कपूर अक्सर अपने दिवंगत पति और अभिनेता ऋषि कपूर को याद करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

‘मेरे साथ धोखा हुआ है’… जब मनोज कुमार ने शाहरुख-फराह खान को कोर्ट...

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। निर्माता-निर्देशक और अभिनेता मनोज कुमार ने लंबा सिनेमाई सफर तय किया। उनकी फिल्मों ने भारत के हर कोने में देशभक्ति की भावना को जगाया। उनके किरदार लोगों के दिलों में उतर जाते थे। 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम', 'शहीद', और 'रोटी कपड़ा और मकान' जैसी फिल्मों ने उन्हें 'भारत कुमार' का टैग दिया। वह काफी शांत स्वभाव के थे, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके आत्मसम्मान पर चोट पहुंची और वह भी किसी अनजान व्यक्ति से नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक शाहरुख खान और डायरेक्टर फराह खान से। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहरुख और फराह ने मुझे धोखा दिया है। मनोज कुमार को इस बात पर इतना गुस्सा था कि उन्होंने दोनों को कोर्ट तक घसीट लिया।

एआर रहमान के साथ नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे सुभाष घई, बोले- ‘मुझे जादू...

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई जल्द ही एआर रहमान के साथ कुछ नया म्यूजिकल प्रोजेक्ट लेकर आने को तैयार हैं। घई ने सोशल मीडिया पर म्यूजिक कंपोजर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी।

हेलन, रेखा और माधुरी से मिली शिल्पा शेट्टी को खास प्रेरणा, कहा- इनको देखकर...

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' करीब 4 साल बाद फिर से वापस आ गया है। इस बार शो में और भी ज्यादा जोश और उत्साह देखने को मिलेगा।

बेहद खास रहा ‘स्पेशल ऑप्स 2’ में काम करने का अनुभव : अद्वैत नेमलेकर

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। स्ट्रीमिंग शो ‘स्पेशल ऑप्स’ के दूसरे सीजन के लिए संगीत तैयार करने वाले संगीतकार अद्वैत नेमलेकर को उनके शानदार काम के लिए खूब सराहना मिल रही है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री के महान संगीतकारों के साथ काम करने का अनुभव बेहद खास रहा।

मैं नए कलाकारों को मौका देने में विश्वास रखता हूं : अनुराग कश्यप

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अनुपर्णा रॉय की पहली फीचर फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ को प्रेजेंट करने का ऐलान किया है। अनुराग ने कहा कि वह हमेशा नए कलाकारों को समर्थन देते हैं, खासकर उन लोगों को जो समाज के तय नियमों को चुनौती देते हैं।

ऑडियो पॉडकास्ट पर बोले करण जौहर ‘जिंदगी सफर है, मंजिल नहीं’

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। निर्माता करण जौहर ने ऑडियो पॉडकास्ट 'लिव योर बेस्ट लाइफ' को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा इस पॉडकास्ट के जरिए हम आत्म स्वीकृति, सेल्फ ग्रोथ, भावनात्मक विकास जैसे विषयों पर प्रकाश डालेंगे।

अमिताभ बच्चन के साथ काम करना सौभाग्य की बात : पुनीत मल्होत्रा

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता पुनीत मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मेगास्टार अमिताभ बच्चन की जमकर तारीफ की। पुनीत ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके साथ काम करने के अनुभव को कभी न भूल पाने वाला और शानदार बताया।

बेटे राजवीर संग सनी देओल कर रहे पहाड़ों की सैर, वीडियो किया शेयर

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने बेटे राजवीर के साथ पहाड़ों में घूम रहे हैं। साथ ही, इस ट्रिप की कुछ झलकियां अपने सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया।

खरी बात