वाणी कपूर स्टारर ‘मंडला मर्डर्स’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। यश राज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स की सफल जोड़ी 'द रेलवे मेन' की शानदार सफलता के बाद अब एक्शन थ्रिलर 'मंडला मर्डर्स' आ रहा है। यह सीरीज 25 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

शेफाली जरीवाला के मौत की वजह ‘लो ब्लड प्रेशर’, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने प्रशंसकों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। 'कांटा लगा' फेम शेफाली म्यूजिक वीडियो और 'बिग बॉस 13' के लिए मशहूर थीं। उनकी मौत का कारण लो ब्लड प्रेशर हो सकता है। हालांकि, पुलिस और डॉक्टर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

अभिनेता धनुष मेरी रचनात्मकता के आड़े नहीं आए: निर्देशक वेट्री मारन

चेन्नई, 30 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और भारत के मशहूर फिल्म निर्देशकों में शामिल वेट्री मारन ने हाल ही में फैली उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि अभिनेता धनुष ने अपनी लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी 'वडा चेन्नई' की कहानी पर आधारित एक नई फिल्म के लिए कॉपीराइट अधिकार देने के बदले पैसे की मांग की थी। वेट्री मारन यह नई फिल्म अभिनेता सिलंबरासन के साथ बनाने जा रहे हैं।

पाक कलाकार को लेकर विवाद, नसीरुद्दीन शाह बोले, ‘कास्टिंग का जिम्मेदार दिलजीत नहीं, डायरेक्टर’

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। जाने-माने एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपने बेबाकपन के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर फिल्मों और राजनीति पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। इस कड़ी में उन्होंने फिल्म 'सरदार जी 3' विवाद मामले में अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ का खुलकर समर्थन किया। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीयों में पाकिस्तान को लेकर नाराजगी है, जिसके बाद से लोग पड़ोसी मुल्क के साथ-साथ पाकिस्तानी कलाकारों का भी विरोध कर रहे हैं।

आखिर क्यों कम फिल्में करते हैं विक्रांत मैसी? एक्टर ने दी जानकारी

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी आने वाली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' के प्रमोशन में जुटे हैं। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि किसी भी फिल्म को बनाने में दो अहम हिस्से होते हैं, पहला फिल्म की शूटिंग करना, किरदार निभाना, कैमरे के सामने अपनी भूमिका को अच्छे से निभाना और दूसरा, योजना के मुताबिक सही तरीके से जमीन पर उतारना और उस पर काम करना। इन दो तरीकों के बीच संतुलन बनाना जरूरी होता है।

बर्थडे स्पेशल: जेल में काटी रातें तो महेश भट्ट संग जुड़ा नाम, फिल्मी है...

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरु के एक बंगाली परिवार में जन्मीं रिया चक्रवर्ती का 32वां जन्मदिन है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल रहे पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती की बेटी रिया की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं। एमटीवी इंडिया पर वीजे के रूप में शुरुआत करने वाली रिया ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया, लेकिन उनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव और विवादों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

अंशुला कपूर का ‘द ट्रेटर्स’ में सफर खत्म, बोलीं- ‘शो चुनौती भरा रहा’

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का फिनाले आने वाला है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर शो से बाहर हो गई हैं। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए शो के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि शो का सफर चुनौती भरा था।

‘हेरा फेरी 3’ पर सुनील शेट्टी ने कहा, रिलीज के बाद ही बात करूंगा…

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील शेट्टी सोमवार को मुंबई के शिरडी स्थित साई बाबा के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किए और बताया कि बाबा में उनकी खास श्रद्धा है। इसके अलावा, उन्होंने हिंदी भाषा और अपकमिंग फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ पर भी बात की।

शिव भक्ति में डूबे अनुपम खेर, मनमोहक वीडियो किया शेयर

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। जैसे-जैसे सावन का महीना नजदीक आ रहा है, बॉलीवुड के गलियारों में कलाकार भी महादेव की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर महादेव का एक वीडियो पोस्ट किया।

पति राज कौशल की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं मंदिरा बेदी, बोलीं- ‘तुम्हारी याद...

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री मंदिरा बेदी अपने दिवंगत पति राज कौशल की पुण्यतिथि पर बेहद भावुक पोस्ट किया। मंदिरा ने बताया कि चार साल बीत चुके हैं लेकिन वो हर दिन याद आते हैं।

खरी बात