राशि खन्ना ने शेयर की बीटीएस तस्वीरें, बोलीं- ‘कहानियां बन रही हैं’
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। एक्ट्रेस राशि खन्ना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर बेहतरीन पोस्ट करती रहती हैं। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने पर्दे के पीछे की झलक दिखाई। राशि ने बीटीएस झलक के साथ बताया कि कहानियां अभी बन रही हैं।
‘मन अतिसुंदर’ के 700 एपिसोड पूरे, एक्टर्स बोले- ‘यह शो हर घर में लोकप्रिय’
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। दंगल टीवी के लोकप्रिय फैमिली शो 'मन अतिसुंदर' ने 700 एपिसोड पूरे कर लिए। एक साधारण लड़की के असाधारण गुणों के अलावा 'सुंदर' और 'मन' की प्रेम कहानी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इस मौके पर उत्साहित टीम ने दर्शकों का आभार जताते हुए इसे शानदार सफर बताया।
‘कुड़ी अंजानी’ सॉन्ग ने परखी मेरी एक्टिंग स्किल : जारा यास्मिन
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। एक्ट्रेस जारा यास्मिन के हालिया रिलीज सॉन्ग 'कुड़ी अंजानी' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। उत्साहित एक्ट्रेस ने बताया कि इस गाने ने उनके एक्टिंग स्किल को न केवल परखने का काम किया, बल्कि इससे काफी कुछ सीखने को मिला।
विष्णु मांचू ने पूरी की द्वादश ज्योतिर्लिंग की यात्रा, बोले- ‘हर हर महादेव’
चेन्नई, 25 जून (आईएएनएस)। एक्टर विष्णु मांचू की अपकमिंग फिल्म 'कन्नप्पा' सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। निर्देशक मुकेश कुमार सिंह की फिल्म में अभिनेता लीड रोल में हैं। मांचू ने देश भर में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी कर ली है। इस यात्रा का समापन उन्होंने श्री शैले मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में दर्शन के साथ किया।
अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने ‘जुगजुग जियो’ के सेट पर बिताए पलों को किया याद,...
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर 'जुगजुग जियो' के सेट पर बिताए अपने समय को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इसे अब तक का अपना सबसे अच्छा शूट बताया।
‘सन ऑफ सरदार 2’ का नया पोस्टर जारी, दिखेगा एक्शन-कॉमेडी का तड़का
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर सुपरहिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का नया पोस्ट शेयर किया। इस पोस्टर में उनके सिर पर कई लोगों ने पिस्टल तान रखी है और वह सहमे से नजर आ रहे हैं।
‘परिक्रमा’ पर बोलीं चित्रांगदा सिंह- ‘कुछ कहानियां सुनानी जरूरी होती हैं’
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'परिक्रमा' को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग उनके लिए एक भावनात्मक अनुभव बन गई। चित्रांगदा का मानना है कि कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिन्हें सुनाना जरूरी होता है।
5 साल बाद छोटे पर्दे पर कमबैक को तैयार वंदना पाठक, ‘तुम से तुम...
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस वंदना पाठक पांच साल के बाद टेलीविजन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही जी टीवी के नए शो 'तुम से तुम तक' में नजर आएंगी। इस शो के साथ वंदना एक बार फिर सेट पर कदम रखने और दर्शकों से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं।
अपनी शर्तों पर जीने की शुरुआत करने के लिए कोई उम्र नहीं होती :...
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। आर. माधवन और फातिमा सना शेख की आगामी फिल्म 'आप जैसा कोई' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। इसमें प्यार, इमोशन्स और रिश्तों की कहानी देखने को मिलेगी।
‘पापा की परी’ बनीं फातिमा सना शेख, शेयर की तस्वीरें
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह आइवरी कलर रंग की साड़ी पहनकर पोज देती नजर आईं।











