छत्तीसगढ़ में पहली बार सजा रेड कार्पेट फैशन फेस्टिवल, स्थानीय टैलेंट को मिला नया...

रायपुर, 23 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पहली बार एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने यहां के फैशन प्रेमियों का दिल जीत लिया। शिवनाथ नदी के किनारे स्थित पृथ्वी पैलेस में हाल ही में एक फैशन शो का आयोजन हुआ, जिसे 'रेड कार्पेट फैशन फेस्टिवल' नाम दिया गया। इस तरह का आयोजन पूरे राज्य के लिए अपने-आप में एक नया और ऐतिहासिक कदम था। आमतौर पर रेड कार्पेट जैसे शो हम फ्रांस के कांस फिल्म फेस्टिवल या बड़े इंटरनेशनल इवेंट्स में ही देखते हैं, लेकिन इस बार इसी तरह का माहौल छत्तीसगढ़ में देखने को मिला। यह सिर्फ एक फैशन शो नहीं था, बल्कि यहां के स्थानीय टैलेंट के लिए एक बड़ा मंच भी था, जहां डिजाइनर्स, मॉडल्स और मेकअप आर्टिस्ट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।

निर्देशक कृष जगरलामुदी की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर ‘घाटी’ का पहला गाना ‘सेलोर’ हुआ रिलीज

चेन्नई, 23 जून (आईएएनएस)। निर्देशक कृष जगरलामुदी की अपकमिंग तमिल एक्शन थ्रिलर 'घाटी' के निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'सेलोर' रिलीज कर दिया है, जिससे फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

‘द ट्रेटर्स’ पहला ऐसा शो, जहां एलिमिनेट होना भी गर्व की बात : रफ्तार

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे हफ्ते में अभिनेता आशीष विद्यार्थी, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा और रफ्तार शो से बाहर हो गए हैं। बाहर हुए एक्टर्स का मानना है कि इस शो में कई खूबियां हैं। 'द ट्रेटर्स' से बाहर हुए रैपर रफ्तार का मानना है कि यह पहला ऐसा शो है, जहां एलिमिनेट होना भी गर्व की बात है।

सोहा अली खान का ‘वीकेंड मोटिवेशन’, इस गाने के साथ करती हैं हफ्ते की...

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह पूरे हफ्ते एनर्जी और फोकस के लिए क्या करती हैं।

सोनम कपूर ने दान किए अपने बाल, दिखाई नए लुक की झलक

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। एक्ट्रेस और फैशन आइकन सोनम कपूर ने अपने लंबे काले बालों को काटकर 12 इंच चैरिटी के लिए दान किए। सोनम ने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक की झलक दिखाई।

मेरे लिए बेहद खास ‘तू धड़कन मैं दिल’ की कहानी : सौरभ राज जैन

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सौरभ राज जैन जल्द ही नए टीवी शो ‘तू धड़कन मैं दिल’ में ‘राघव’ के किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि शो के किरदार से काफी कुछ सीखने को मिला। पिता और बेटी के बदलते रिश्ते की कहानी को सौरभ ने अपने लिए बेहद खास बताया।

‘स्पेशल ऑप्स 2’ की तैयारी में जुटे विकास मानिकतला, बोले- सिर्फ शारीरिक नहीं, मानसिक...

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। अभिनेता विकास मानिकतला अपकमिंग वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि उनकी भूमिका की तैयारी केवल शारीरिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। इसमें एक स्पेशल एजेंट की मानसिक ताकत, तुरंत निर्णय लेने की क्षमता और भावनात्मक पक्ष को समझना भी शामिल है।

जुबिन नौटियाल ने ‘सैय्यारा’ में ‘बर्बाद’ गाने के पीछे की कहानी बताई

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। मोहित सूरी की सैय्यारा के तीन गाने रिलीज कर दिए गए हैं। इनमें से एक 'बर्बाद' जुबिन नौटियाल की आवाज में है। सिंगर का मानना है कि यह गाना सच्चे प्रेम की दास्तां सुनाता है और साथ ही एक अजब से खौफ को भी दर्शाता है।

आज भी लगातार बढ़ रही ‘कबीर सिंह’ की लोकप्रियता, देखकर होती है खुशी :...

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। फिल्म 'कबीर सिंह' को रिलीज हुए छह साल हो गए हैं। फिल्म के अभिनेता अर्जन बाजवा ने इस फिल्म के अपने करियर पर पड़े असर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।

एक्टिंग दोहराव और अभ्यास पर टिकी है : विनय पाठक

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता विनय पाठक का मानना है कि एक्टिंग की कला दोहराव और अभ्यास पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि अभ्यास किसी किरदार को जीवंत करने में अहम भूमिका निभाते हैं और यह कई बार रिसर्च से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है।

खरी बात