अक्षय खन्ना स्टारर ‘अक्षरधाम ऑपरेशन वज्र शक्ति’ की सामने आई रिलीज डेट
मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय खन्ना की एक्शन ड्रामा फिल्म 'स्टेट ऑफ सीज : टेम्पल अटैक' 9 जुलाई 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अब, पांच साल बाद यह फिल्म नए टाइटल 'अक्षरधाम ऑपरेशन वज्र शक्ति' के साथ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
पत्नी अंकिता कोंवर संग केदारनाथ पहुंचे मिलिंद सोमन, बोले- ‘क्या यात्रा है’
मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। अभिनेता और फिटनेस लवर मिलिंद सोमन पत्नी अंकिता कोंवर के साथ धार्मिक स्थल केदारनाथ पहुंचे। इस धार्मिक ट्रैक के दौरान उन्होंने लगभग 30 किलोमीटर की दूरी दो दिन में तय की। मिलिंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को धार्मिक यात्रा की झलक दिखाई।
राशि खन्ना ने इंडस्ट्री में पूरे किए 11 साल, बोलीं- ‘पिक्चर अभी बाकी है’
मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली अभिनेत्री राशि खन्ना ने इंडस्ट्री में 11 साल पूरे कर लिए हैं। साल 2013 में जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘मद्रास कैफे’ से करियर की शुरुआत करने वाली राशि ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस का आभार जताया और खास अंदाज में कहा कि पिक्चर अभी बाकी है।
जब सुशांत की मौत को लेकर दिबाकर बनर्जी के बयान से फैंस हुए थे...
मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। दिबाकर बनर्जी का नाम सुनते ही दिमाग में अलग सोच और हटके फिल्मों की तस्वीर आ जाती है। वह उन फिल्ममेकर्स में से हैं जो रिस्क लेने से नहीं डरते, फिर चाहे वह 'एलएसडी 2' जैसी बोल्ड फिल्म हो या समाज पर कटाक्ष करने वाली फिल्म 'टीज' हो। अपने कामों से उन्होंने काफी सराहना बटोरी, लेकिन जहां तारीफें मिलती हैं, वहीं विवाद भी पीछे चला आता है। 'एलएसडी 2' को लेकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इससे भी बड़ा बवाल तब मचा, जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर बयान दिया। उनके बयान से लोग भड़क उठे और सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाने लगे। आखिर ऐसा क्या कहा था दिबाकर ने? चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला।
साई पल्लवी ने की शेखर कम्मुला की तारीफ, बोलीं – ‘कुबेर’ का जादू चलेगा
चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री साई पल्लवी ने अपने गुरु और मशहूर निर्देशक शेखर कम्मुला की जमकर तारीफ की। उनकी नई फिल्म ‘कुबेर’ की रिलीज के मौके पर साई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। साई ने कहा कि ‘कुबेर’ का जादू चलेगा।
प्रियंका चोपड़ा ने ‘हेड ऑफ स्टेट’ की शूटिंग के दौरान खोई आइब्रो का किस्सा...
मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने पुरानी यादें ताजा करके बताया कि कैसे उन्होंने अपनी अपकमिंग एक्शन कॉमेडी फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' की शूटिंग के दौरान आइब्रो का एक 'टुकड़ा' खो दिया था।
सलमान खान के गानों पर फिदा हुईं कृति सेनन, बोलीं- ‘क्या म्यूजिक है यार!’
मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन खुद 90 के दशक के गानों की फैन हैं। हाल ही में उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मशहूर गाने 'जानम समझा करो' और 'प्यार दिलों का मेला है' पर झूमते हुए देखा गया।
टिस्का चोपड़ा ने की ‘सितारे जमीन पर’ की तारीफ, बोलीं – ‘यह दमदार कहानी’
मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने यह फिल्म देखने के बाद तारीफ करते हुए कहा कि आमिर जो करते हैं वह कमाल का काम है, और यह काम सिर्फ वही कर सकते हैं।
हिना खान ने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक बंधन को जोड़ने पर...
मुंबई, 20 जून (आईएएनएस) टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी शादी के बाद एक महत्वपूर्ण करियर कमिटमेंट के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने मुंबई में कोरिया टूरिज्म इवेंट में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने अपनी भूमिका को ऑनरेरी एंबेसडर के रूप में निभाया।
‘मालिक’ का नया गाना ‘दिल थाम के’ रिलीज, हुमा कुरैशी ने 16 घंटे से...
मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'मालिक' के निर्माताओं ने हाल ही में इस फिल्म का नया गाना 'दिल थाम के' सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। इसमें हुमा कुरैशी ने दमदार डांस किया है।











