मां बनने की तैयारी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग भी संभाल रहीं न‍िधि...

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता निधि दत्ता अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। उनका प्रेगनेंसी का फाइनल ट्राइमेस्टर हैं, बावजूद इसके वह आराम करने के बजाय अपने पिता और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता जे.पी. दत्ता के साथ देखे गए सपने 'बॉर्डर-2' को साकार करने में जुटी हुई हैं। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह कैसे मां बनने और 'बॉर्डर-2' फिल्म की शूटिंग दोनों को एक साथ संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वह सीधे शूटिंग से ही डिलीवरी के लिए जाएं।

सिंगिंग पर काम कर रहे आदित्य रॉय कपूर, बोले- ‘जल्द रिलीज करूंगा कुछ खास’

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो... इन दिनों’ सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। अभिनेता एक्टिंग के साथ-साथ म्यूजिक के शौक के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही अपने नए गाने को रिलीज करने वाले हैं। उन्होंने अपने गाए गाने को बेहद खास भी बताया।

मीठी नदी घोटाला: डिनो मोरिया को ईडी का दूसरा समन, पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मीठी नदी सफाई घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया को एक बार फिर समन भेजा है। जांच एजेंसी ने उन्हें बुधवार को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है। ईडी डिनो मोरिया से पहले भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियों की पूछताछ के लिए उन्हें दोबारा बुलाया गया है। माना जा रहा है कि घोटाले से संबंधित कुछ लेन-देन और आर्थिक गतिविधियों में डिनो मोरिया की भूमिका की जांच की जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पहले भी कई अधिकारियों और व्यवसायियों से पूछताछ की जा चुकी है।

जब ‘कुबेर’ के टीजर को लेकर नागार्जुन ने पूछा सवाल, ‘यह किसने एडिट किया?’

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। रश्मिका मंदाना और धनुष स्टारर अपकमिंग फिल्म 'कुबेर' का टीजर हाल ही में रिलीज हो चुका है, जिसकी शानदार एडिटिंग ने हर किसी का ध्यान खींचा है। इस टीजर को अक्किनेनी फैमिली के 'अन्नपूर्णा कॉलेज ऑफ फिल्म एंड मीडिया' के पूर्व छात्र सुश्रुत चिलकापति ने एडिट किया। खास बात है कि अभिनेता नागार्जुन को पहले नहीं पता था कि इसे उनके ही कॉलेज के स्टूडेंट ने एडिट किया है।

‘बॉर्डर 2’ के सेट पर दिलजीत दोसांझ ने मजेदार अंदाज में की इंग्लिश कमेंट्री

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपनी फिल्म 'सरदार जी 3' की शूटिंग खत्म की। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म की तीसरी शूटिंग शेड्यूल पुणे के नेशनल डिफेंस एकेडमी में चल रही है।

सुम्बुल तौकीर के पिता बोले, ‘ बेटियों के लिए छोड़ी एक्टिंग, अब वापसी के...

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। मशहूर एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर के पिता तौकीर खान बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत की और कुछ समय तक एक्टिंग से दूर रहने के पीछे का कारण भी बताया।

असल जिंदगी में मुझसे ‘तू है आशिकी’ की ‘नूर’ बहुत अलग है : अमनदीप...

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री अमनदीप सिद्धू का शो 'तू है आशिकी' प्रीमियर के लिए तैयार है। शो में नूर का किरदार निभा रही अभिनेत्री ने बताया कि वह नूर के साथ पूरी तरह जुड़ नहीं पातीं। नूर एक साधारण, बिंदास, मैच्योर और परिवार से प्यार करने वाली कॉलेज स्टूडेंट है। वह असल जिंदगी में इससे अलग हैं।

विक्रांत मैसी ने शनाया कपूर के साथ शेयर की तस्वीर

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। अभिनेता विक्रांत मैसी ने शनाया कपूर के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। 12वीं फेल अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अपनी और शनाया की फोटो शेयर की, जिसमें वे अपनी आगामी फिल्म "आंखों की गुस्ताखियां" की शूटिंग के दौरान साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

‘द ट्रेटर्स’ में लोगों को मेरा मजेदार और बेफिक्र अंदाज देखने को मिला :...

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। बिजनेसमैन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में अपने हिस्सा लेने के अनुभव को शेयर किया। राज ने बताया कि दर्शकों को उनका मजेदार और बेफिक्र अंदाज देखने को मिला।

पूजा हेगड़े को बेहद पसंद है साड़ियां, बोलीं- ‘मैं हमेशा कांजीवरम गर्ल रहूंगी’

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने कांजीवरम साड़ियों के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि वह हमेशा 'कांजीवरम गर्ल' रहेंगी।

खरी बात