सम्राट पृथ्वीराज चौहान : ‘राजमाता’ की भूमिका के लिए पद्मिनी ने की खूब मेहनत,...
मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाली बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी 11 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। पद्मिनी 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' में राजमाता की भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने बताया कि ‘राजमाता’ के किरदार के लिए उन्होंने कैसे और क्या तैयारी की।
मावरा होकेन के ‘तू चांद है’ गाने को नहीं करना चाहते थे अखिल सचदेवा,...
मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। मशहूर गायक अखिल सचदेवा ने अपने नए गाने 'तू चांद है' के लिए पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। 4 अप्रैल को रिलीज हुए गाने को संगीत प्रेमियों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन, इसकी कहानी और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच मावरा के साथ काम को लेकर भी लोगों का ध्यान इस ओर गया है।
कमल हासन को कर्नाटक हाई कोर्ट ने फटकारा, कहा- ‘आहत न करें भावनाएं’
बेंगलुरु, 3 जून (आईएएनएस)। कन्नड़ भाषा पर दिए कमल हासन के बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को अभिनेता को कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी के लिए फटकार लगाई।
आ गई प्रभास स्टारर ‘द राजा साहब’ की रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में...
चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक मारुति की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी 'द राजा साहब' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। निर्माताओं ने मंगलवार को घोषणा कर बताया कि प्रभास स्टारर फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हरियाणवी बोलने वालों को समझा जाता है अनपढ़ : एल्विश यादव
मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव ने हरियाणवी भाषा के साथ जुड़ी गलतफहमी पर बात की। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हरियाणवी बोलने वाला कितना भी पढ़ा-लिखा क्यों न हो, उसे अनपढ़ ही समझा जाता है।
फराह खान ने ‘जीवन भर की यादों’ के साथ उदयपुर को अलविदा कहा
मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में उदयपुर की अपनी यात्रा पूरी की। झीलों के इस खूबसूरत शहर को अलविदा कहते हुए उन्होंने एक भावुक संदेश साझा किया।
विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश की मैग्नस कार्लसन पर जीत के लिए धनुष ने दी...
चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। विश्व नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने और पूरे देश को गौरवान्वित करने के लिए विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश को देशभर से बधाई मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब अभिनेता धनुष ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह देश के लिए प्रेरणा हैं।
हर्षवर्धन राणे ने खास अंदाज में ओमंग कुमार का जताया आभार
मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन राणे जल्द ही निर्माता-निर्देशक ओमंग कुमार की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभिनेता ने खास अंदाज में निर्देशक के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उनकी अब तक की बेहतरीन सिनेमाई कहानियों में से एक है, जिसका हिस्सा बनकर वह गर्व महसूस कर रहे हैं।
कमल हासन के बयान पर नहीं थम रहा विवाद, कर्नाटक के बेलगावी में लोगों...
बेलगावी, 2 जून (आईएएनएस)। अभिनेता, राजनेता कमल हासन के बयान, “कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है”, को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को कर्नाटक रक्षण वेदिके (शिवरामे गौड़ा गुट) के प्रदर्शनकारियों ने विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ बेलगावी में प्रदर्शन किया।
राजस्थान रॉयल्स आरोप मामला : राज कुंद्रा ने कानूनी दांव-पेंच के बीच स्थगित की...
मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के पूर्व सह-संस्थापक राज कुंद्रा ने सोमवार को होने वाली अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित कर दी है। राजस्थान रॉयल्स के एक प्रमुख प्रमोटर से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं और उल्लंघनों से संबंधित दस्तावेज तथा साक्ष्य का खुलासा करने के लिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी।











