फेशियल एक्यूपंक्चर: चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ कई समस्याओं का समाधान है छोटी...
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। 'देखन में छोटन लगे...' बढ़ती उम्र में घटती चेहरे की चमक, झुर्रियां हो या थकान, पीठ दर्द, तनाव, इसमें बड़ी लाभकारी है छोटी सी सुई। जी हां! छोटी सी सुई का इस्तेमाल कर इन समस्याओं को खत्म करने की प्रक्रिया को मेडिकल साइंस ने नाम दिया है फेशियल एक्यूपंक्चर।
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ कि वापसी, नए अंदाज में प्रसारित होगी ‘तुलसी’...
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। भारत के सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो का नाम लें तो एकता कपूर की ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ लिस्ट में टॉप पर आती है। हिट शो नए अंदाज में फिर से प्रसारित होने जा रहा है। 20-भाग की मिनी मूवी सीरीज के रूप में जियो हॉटस्टार पर यह प्रसारित होगी।
ढोलीडा ढोल नगाड़ा : 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में आकांक्षा शर्मा ने किया...
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड को अक्सर केवल ग्लैमर से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन कलाकार अपने किरदार में रमने के लिए कभी कड़कड़ाती ठंड तो कभी भीषण गर्मी में काम करते नजर आते हैं। अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा ने 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में डांस किया है, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है। 'ढोलीडा ढोल नगाड़ा' गाना उनकी अपकमिंग फिल्म 'केसरी वीर' का है।
‘अमायरा’ पर बोले सुभाष घई, ‘मुझे पसंद हैं आधुनिक भारतीय मूल्यों पर आधारित कहानियां’
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड की मराठी फिल्म ‘अमायरा’ 23 मई को रिलीज के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि उन्हें आधुनिक भारतीय मूल्यों पर आधारित कहानियों पर भरोसा है।
रणबीर कपूर को ‘सिनेमाई सुपरस्टार’ मानते हैं मनीष चौधरी, बताई वजह
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। 'रॉकेट सिंह' में 'सुनील पुरी' के किरदार के लिए मशहूर अभिनेता मनीष चौधरी ने अपने को-स्टार रणबीर कपूर की प्रशंसा करते हुए उन्हें 'सिनेमाई सुपरस्टार' में से एक बताया। मनीष ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की और यह भी बताया कि वह ऐसा क्यों मानते हैं।
मनोज तिवारी का भारतीय सेना को सलाम, रिलीज करेंगे ‘सिंदूर की ललकार’
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। भोजपुरी अभिनेता, गायक और भारतीय जनता पार्टी से सांसद मनोज तिवारी ने अनोखे अंदाज में सेना को सम्मान देने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों के शानदार काम को सम्मानित करते हुए हम ‘सिंदूर की ललकार’ गाना जारी करेंगे।
कोरिया की खूबसूरती में डूबीं हिना खान, वेजिटेरियन फूड को लेकर कही ये बात
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। हाल ही में कोरिया की टूरिज्म एंबेसडर बनीं अभिनेत्री हिना खान इन दिनों वहां की खूबसूरती में डूबी हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर कभी वहां के व्यंजन तो कभी कपड़ों की तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर करती नजर आ रही हैं। शुक्रवार को शेयर किए गए पोस्ट में हिना ने बताया कि उन्हें इस देश की खूबसूरती से प्यार है।
‘धमाल 4’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, ईद के खास मौके पर होगी रिलीज
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। अजय देवगन इन दिनों फिल्म 'रेड 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म एक मई को रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इस बीच एक्टर की एक और सुपरहिट कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी 'धमाल' की चौथी किस्त भी चर्चा में आ गई है। फिल्म की शूटिंग चल रही है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
परीक्षा की तैयारी में व्यस्त हर्षवर्धन, बोले – ‘सिर्फ पास नहीं, टॉप करना है’
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों ग्रेजुएशन की परीक्षा की तैयारी के साथ ही अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़ी हर एक अपडेट शेयर करने वाले राणे ने बताया कि उनका असाइनमेंट पूरा हो चुका है।
एनटीआर ने ऋतिक रोशन से खास रिटर्न गिफ्ट देने का किया वादा, पोस्ट हो...
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। टॉलीवुड के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपनी आने वाली फिल्म 'वॉर 2' के को-स्टार ऋतिक रोशन के लिए एक खास 'रिटर्न गिफ्ट' देने का वादा किया है। यह घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की।











