‘धड़कन’ के री-रिलीज से खुश सुनील शेट्टी, कहा- ‘एक बार फिर वही एहसास ‘
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने करियर की सुपरहिट फिल्म 'धड़कन' के री-रिलीज होने पर खुशी जाहिर की। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी, जो एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में उनके अलावा शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार लीड रोल में थे।
‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की रिलीज डेट बदली, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया खुलासा
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने अपनी आने वाली फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की नई रिलीज डेट की घोषणा की। यह फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसे इसी साल रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसको अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
पिंकी धालीवाल के घर पर बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग, जांच में जुटी...
मोहाली, 16 मई (आईएएनएस)। पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी करने को लेकर सुर्खियों में छाए म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पिंदर पाल सिंह धालीवाल उर्फ 'पिंकी' के घर के बाहर गुरुवार देर रात कई राउंड फायरिंग का मामला सामने आया, जिसे लेकर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मामले में कोई घायल नहीं हुआ है और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
लुप्तप्राय प्रजाति दिवस: रणदीप हुड्डा ने शेयर की टाइगर संग तस्वीर, बोले- ‘ये हैं...
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के शौकीन अभिनेता रणदीप हुड्डा का टाइगर या जंगलों से खासा लगाव है। लुप्तप्राय प्रजाति दिवस के मौके पर उन्होंने टाइगर के साथ तस्वीर शेयर की और बताया कि प्रकृति में संतुलन के लिए इनका रहना बेहद जरूरी है। अभिनेता का मानना है कि यदि इन्हें संरक्षित नहीं किया गया तो मानव का भविष्य भी अंधकारमय बन जाएगा।
अनिल कपूर ने बढ़ाया जवानों का जोश, ‘भारत भूलता नहीं है, माफ भी नहीं...
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। दिग्गज बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने भारत की एकता और मजबूती पर गर्व जताया है। उन्होंने कहा कि भले ही देश के अंदर अलग-अलग मतभेद हों, लेकिन जब बात सेना की होती है, तो पूरा देश एकजुट होकर उनके साथ खड़ा होता है।
जूनियर एनटीआर को बर्थडे सप्राइज देंगे ऋतिक रोशन, रिलीज होगा ‘वॉर 2’ का टीजर!
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर 20 मई को 42वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिनपर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन उन्हें एक बड़ा सरप्राइज देंगे। इस सरप्राइज का इशारा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया। यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है।
फिल्म इंडस्ट्री में पहले मुझे पुरुषों से कम मिला समर्थन- नीतू चंद्रा
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में असमानता और पुरुषों से समर्थन की कमी के बारे में आईएएनएस से खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे लगातार प्रयासों और प्रतिभा के बावजूद उनके विचारों की अनदेखी की जाती थी और उनके योगदान को कमतर आंका जाता था।
बब्बू मान और गुरु रंधावा मेरे रोल मॉडल है- निमृत कौर अहलूवालिया
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। टीवी के हिट शो 'छोटी सरदारनी' में मेहर के किरदार से मशहूर हुई एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया अब सिनेमा की दुनिया में कदम रख रही हैं। वह अपनी पहली पंजाबी फिल्म 'शौंकी सरदार' के ज़रिए बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में वह बब्बू मान और गुरु रंधावा जैसी जानी-मानी हस्तियों के साथ काम कर रही हैं।
‘खेल खेल में’ के गोल्डन जुबली पर थिरकी मीनाक्षी शेषाद्रि, ‘एक मैं और एक...
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। फिल्म 'खेल खेल में' को आज रिलीज हुए 50 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 16 मई 1975 को रिलीज हुई थी। आज यह फिल्म अपनी गोल्डन जुबली मना रही है। इस खास मौके पर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्म के सुपरहिट गाने 'एक मैं और एक तू' पर डांस करके अपने अंदाज में जश्न मनाया। यह गाना फिल्म का सबसे हिट सॉन्ग रहा है। इस गाने को ऋषि कपूर और नीतू सिंह पर फिल्माया गया। इस जोड़ी ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया था।
‘रिश्तों से बंधी गौरी’ से मेरा खास जुड़ाव : स्वाति शाह
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के मौके पर गुरुवार को अभिनेत्री स्वाति शाह ने बताया कि ‘रिश्तों से बंधी गौरी’ शो से उन्हें खास लगाव है और इसकी टीम परिवार की तरह है।











