‘स्कैम’ की चपेट में टी-सीरीज, पोस्ट शेयर कर किया आगाह
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर धोखेबाजों के बारे में आगाह किया। कंपनी ने स्पष्ट करते हुए बताया कि उनके नाम की आड़ में ठगी का मामला सामने आया है। ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ उनका संबंध नहीं है और वे इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
लंदन में शाहरुख खान ने ‘कम फॉल इन लव’ के कलाकारों से की मुलाकात
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान लंदन में हैं। दरअसल, यहां उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' पर बन रहे म्यूजिकल ड्रामा 'कम फॉल इन लव' का प्रीमियर 29 मई को होने वाला है। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस बीच शाहरुख खान ने लंदन रिहर्सल रूम का अचानक दौरा किया और वहां कलाकारों से मिले।
विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट से निराश जावेद अख्तर, बोले- ‘आपमें अभी बहुत क्रिकेट...
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के ऐलान ने हर क्रिकेट प्रेमी को निराश कर दिया है। हर कोई उनके संन्यास पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दे रहा है। इस कड़ी में दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर किया, और कहा कि उन्हें लगता है कि विराट में अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है।
राजकुमार राव की ‘भूल-चूक’ रही फायदेमंद, बताया- ‘भगवान का शुक्र है कि ऐसा नहीं...
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर चर्चा में हैं। आईएएनएस से बात करते हुए एक्टर ने खुलासा किया कि एक समय उन्होंने 11वीं क्लास में साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करने का विचार किया था। यह फैसला उनका खुद का नहीं था, बल्कि परिवार के प्रभाव से प्रेरित था।
गर्मी से राहत के लिए तापसी पन्नू ने बांटे वाटर कूलिंग जग, शेयर किया...
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। मुंबई में खूब गर्मी पड़ रही है और तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। हाल ही में कूलर और फैन बांटने के बाद अब अभिनेत्री तापसी पन्नू ने गर्मी से निपटने के लिए झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को वाटर कूलिंग जग बांटे। हेमकुंट फाउंडेशन के साथ आगे आई अभिनेत्री ने देशवासियों से भी खास अपील की।
‘इसलिए टेस्ट क्रिकेट में वही सफल हुए…’, विराट के रिटायरमेंट पर अनुष्का शर्मा ने...
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। यह पोस्ट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नील ने पापा नितिन मुकेश संग गाया ‘जीना यहां मरना यहां’ सॉन्ग, जैकलीन और...
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बोमन ईरानी, जैकलीन फर्नांडिस, अनुषा मणि और मशहूर और दिग्गज गायक नितिन मुकेश नजर आ रहे हैं, जो 1970 की सुपरहिट फिल्म 'मेरा नाम जोकर' का लोकप्रिय गाना 'जीना यहां मरना यहां' गा रहे हैं। इस आइकोनिक गाने में एक्टर के पिता नितिन मुकेश ने अपनी मधुर आवाज दी थी।
संभाजी महाराज की जयंती, विक्की कौशल ने ‘छावा’ को किया नमन
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति और गौरव संभाजी महाराज की जयंती पर अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर कर नमन किया। संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘छावा’ में उनके किरदार को पर्दे पर उतार चुके अभिनेता विक्की कौशल ने संभाजी के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया।
उर्फी जावेद का टूटा सपना! अब नहीं जा पाएंगी कान्स फिल्म फेस्टिवल
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। उर्फी जावेद अपने अतरंगी स्टाइल के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं, लेकिन इस बार वह अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस पोस्ट में उन्होंने खुलासा किया कि वह इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन किसी वजह से उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया।
फिल्म इंडस्ट्री से अभी तक मुझे वो नहीं मिला, जिसका मैं हकदार : अखिल...
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। ‘तेरा बन जाऊंगा’, ‘चन्ना वे’ जैसे लोकप्रिय गानों को आवाज देने वाले गायक-संगीतकार अखिल सचदेवा का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री ने अभी तक उनकी प्रतिभा को पहचाना नहीं है, यही वजह है कि वह अपने गाने खुद कंपोज करते हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके पास आवाज भी है और कंपोज करने की क्षमता भी फिर भी वो मुकाम नहीं मिला जिसके वो हकदार हैं।











