सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी ‘धड़कन’, शिल्पा-अक्षय और सुनील स्टारर फिल्म की सामने आई डेट
मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। साल 2000 में रिलीज हुई धर्मेश दर्शन की सफल रोमांटिक ड्रामा ‘धड़कन’ सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देने जा रही है। शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी स्टारर 'धड़कन' इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘तन्वी द ग्रेट’ में कर्नल प्रताप रैना का किरदार निभाएंगे अनुपम खेर, अभिनय और...
मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। अनुपम खेर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि अनुपम इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ इसमें अभिनय भी करते नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म से अपनी पहली झलक साझा की है। फिल्म में वह कर्नल प्रताप रैना की भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर में उनका दमदार अवतार दिख रहा है।
आंखों में पानी और जुबां पर राधे-राधे : प्रेमानंद महाराज के सामने नतमस्तक हुए...
मथुरा, 13 मई (आईएएनएस)। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद मंगलवार को विराट कोहली अपनी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ कृष्णनगरी मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। सात मिनट की मुलाकात के दौरान प्रेमानंद जी ने उन्हें सुखी रहने का मंत्र भी दिया। इस दौरान 'विरुष्का' की आंखों में पानी और जुबां पर राधे-राधे था।
‘ओ हमारे वज्र-दुर्दम’, पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता से बिग बी ने जवानों...
मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता को शेयर किया, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि अपने कामों से ऐसा असर पैदा करो कि दुश्मन को उत्तर मिल जाए और शब्दों की जरूरत ही न पड़े। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों का भी आभार जताया।
जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्रोन देखे जाने पर परिणीति चोपड़ा ने जाहिर किया गुस्सा,...
मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और देश की सुरक्षा को लेकर अपना नजरिया सामने रखा है। एक्ट्रेस ने अपने 'इंस्टाग्राम' अकाउंट के स्टोरी सेक्शन पर इस घटना की एक न्यूज रिपोर्ट शेयर की, जिसमें बताया गया है कि सांबा में 'ब्लैकआउट' के बीच भारत की वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोका। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 मई को दिए गए भाषण के बाद हुई।
ऋषभ शेट्टी बनेंगे बजरंगबली, ‘जय हनुमान’ का हिस्सा बने भूषण कुमार
मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। एक्टर ऋषभ शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म 'जय हनुमान' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म में पवनपुत्र हनुमान की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा करेंगे। यह फिल्म भारतीय विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं पर आधारित है।
‘हर वर्दी के पीछे एक मां होती है, जो सोई नहीं होती’, आलिया भट्ट...
मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भारतीय सैनिकों और उनके परिवारों, खासकर उन्हें पालने वाली माताओं के बलिदान के प्रति आभार और सम्मान जाहिर किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने हाल ही के दिनों की एक गहरी भावना को व्यक्त किया।
मिट्टी से जुड़ी कहानी पर काम करने में एक अलग तरह का अनुभव :...
मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। बिहार की मिट्टी से संबंध रखने वाले मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह जल्द ही अपने गृहराज्य में एक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यह अनुभव उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि बिहार में बहुत कम फिल्मों की शूटिंग होती है। ऐसे में वह पहली बार बिहार में शूटिंग करने जा रहे हैं।
गुरतेज सिंह की बायोपिक में अभिमन्यु दसानी का अहम रोल, ‘गलवान’ में बनेंगे नायक
मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। रोमांटिक, कॉमेडी और एक्शन के बाद अब अभिनेता अभिमन्यु दसानी जल्द ही बायोपिक फिल्म में नजर आएंगे। पिता और निर्माता हिमालय दसानी की फिल्म में वह सिपाही गुरतेज सिंह की भूमिका में दिखेंगे। निर्माताओं ने अपकमिंग फिल्म को 'गलवान' टाइटल दिया है।
‘तन्वी द ग्रेट’ वर्ल्ड प्रीमियर के लिए फ्रांस पहुंचे अनुपम खेर, वीडियो में शेयर...
मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक-अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ कांस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार है। फ्रांस पहुंचे अभिनेता ने प्रशंसकों को एक वीडियो के जरिए शहर की खूबसूरत झलक दिखाई।











