टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद अनुष्का शर्मा संग एयरपोर्ट पर दिखे क्रिकेटर विराट कोहली

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। टेस्ट मैच से संन्यास की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पहली बार सामने आए। विराट के साथ उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। पपराजी के सवालों को नजरअंदाज करते हुए दोनों आगे बढ़ गए।

‘इश्कजादे’ को 13 साल पूरे, अर्जुन कपूर बोले-‘जमीन से जुड़ा हूं और लगातार आगे...

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म 'इश्कजादे' से डेब्यू किया था। वह अपनी पहली फिल्म से ही पर्दे में छा गए थे। इस फिल्म को अब 13 साल पूरे हो गए हैं। यह 11 मई 2012 को रिलीज हुई थी। 13 साल पूरे होने पर अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से जुड़े कई पोस्टर और कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं।

हर्ष-मावरा से रूपाली-फवाद तक, सोशल मीडिया पर दिखा भारत-पाक कलाकारों के बीच कलह

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। यूं तो भारत-पाकिस्तान के रिश्ते कभी सामान्य नहीं रहे, मगर 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले ने दोनों देशों के बीच और भी दूरी बढ़ाने का काम किया। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पड़ोसी देश के ‘सीजफायर उल्लंघन’ को लेकर भी मामला गर्माता दिखा।

वो सफल, मैं शुरुआती दौर में हूं…मां श्वेता तिवारी से तुलना किए जाने पर...

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘द भूतनी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री पलक तिवारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। उन्होंने बातचीत के दौरान अपनी मां, टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी से तुलना किए जाने पर अपनी राय रखी। अभिनेत्री का मानना है कि उनसे तुलना करना सही नहीं है।

नेहा धूपिया को पति अंगद ने मजेदार अंदाज में शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं...

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे अभिनेता अंगद बेदी और नेहा धूपिया शादी की 7वीं सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। अंगद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पत्नी को मजेदार अंदाज में विश किया।

मां संग अनुष्का शर्मा ने मनाया ‘मदर्स डे’, विराट कोहली बोले – ‘हर दिन...

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। दुनियाभर में रविवार को मदर्स डे मनाया गया। इस दिन आम लोग से लेकर सेलेब्स तक, सभी मां के लिए अपना प्रेम जाहिर करते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उनका यह पोस्ट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अनुपम खेर ने मां को तोहफे में दिया नया सूट, दिखाई झलक

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। 'मदर्स डे' के अवसर पर अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि मां को खास दिन पर नया सूट भेंट किया, जिसे पाकर वह बहुत खुश हैं।

मुनव्वर को सता रही मां की याद, पोस्ट शेयर कर बोले- ‘मेरे साथ आपकी...

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। स्टैंडअप कमीडियन और सलमान खान के शो ‘बिग बॉस-17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी ने मदर्स डे के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी मां को मिस कर रहे हैं।

बच्चों के जीवन की सबसे बड़ी ढाल हैं मां : हिना खान

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री हिना खान ने मदर्स डे का जश्न खास अंदाज में मनाया। सोशल मीडिया पर मां के एक वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि एक मां अपने बच्चे के जीवन की सबसे बड़ी ढाल होती है।

मदर्स डे पर काजल, नुसरत समेत इन एक्ट्रेसेस ने दी बधाई, कहा- ‘आज मैं...

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। मां वह पहली इंसान होती है जिससे हम जीवन में जुड़ते हैं। हमारे जीवन में चाहे उतार-चढ़ाव हों या सफलता की ऊंचाइयां, मां हमेशा एक मजबूत स्तंभ की तरह हमारे साथ खड़ी रहती हैं। मदर्स डे के मौके पर लोग अपनी भावनाएं सोशल मीडिया के जरिए साझा कर रहे हैं। अपने दिल की बात तस्वीरों, पोस्ट और वीडियोज के जरिए जाहिर करते हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी इस दिन को खास बनाने में पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर अपनी मां के प्रति प्रेम और आभार जताते हुए पोस्ट शेयर किए, जिनमें सिर्फ भावनाएं ही नहीं बल्कि प्रेरणा भी झलकती है।

खरी बात