सीमा पर संघर्ष के बीच प्रतीक गांधी की अपील, ‘आतंकवाद पर शांति और मानवता...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। वहीं आम लोगों लेकर बॉलीवुड सितारें उनका हौसला बढ़ा रहे है और उनके साहस को सलाम कर रहे हैं। इस बीच प्रतीक गांधी ने भारतीय सैनिकों, उनके परिवारों और सीमा के पास हमलों से प्रभावित लोगों के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया। उन्होंने कहा है कि वे भारतीय सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और यह उम्मीद करते हैं कि शांति और मानवता आतंकवाद पर जीत हासिल करें।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर फिल्म का ऐलान सुन भड़के यूजर्स, निर्माता ने मांगी...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर आम लोगों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का भी जोश हाई है। इस बीच फिल्म निर्माता निक्की भगनानी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने की घोषणा की। हालांकि, इस फैसले को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब पोस्ट कर उन्होंने माफी मांगी और कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।
हिना खान को ‘सरहद पार’ से मिली गालियां और धमकी, अभिनेत्री बोलीं- ‘आपके और...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव का असर दोनों देशों के कलाकारों पर भी पड़ा है। हिना खान को पाक फैंस गालियां और धमकियां दे अनफॉलो कर रहे हैं। हिना ने पोस्ट शेयर कर उन्हें न केवल जमकर लताड़ लगाई, बल्कि कहा कि यदि मैं भारतीय नहीं तो कुछ भी नहीं हूं।
नजाकत हो तो ऐसी! शिवालिका की नई फोटो पर फैंस फिदा
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय इंडस्ट्री में खास मुकाम बना चुकी हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं। निर्देशक और निर्माता अभिषेक पाठक से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी रहती हैं। शिवालिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसे उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।
धन्यवाद वीर सैनिकों… अदा शर्मा से वरुण धवन तक, सेलेब्स ने की भारतीय सेना...
मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए मुंहतोड़ जवाब देने के लिए फिल्म जगत के सितारों ने थल सेना, नौसेना और वायु सेना की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। अभिनेत्री अदा शर्मा, पुलकित सम्राट, राघव जुयाल, वरुण धवन के साथ ही श्रुति हसन ने भी सेना के शौर्य को सलाम किया है।
भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तानी एक्टर्स पर भड़कीं रूपाली गांगुली, दे दी ये नसीहत
मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का असर साफ तौर पर दोनों देशों के कलाकारों पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान पर नाराजगी जताने के बाद अब अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने एक पोस्ट शेयर कर पड़ोसी देश के कलाकारों को नसीहत भी दे डाली।
सोशल मीडिया-ओटीटी के अश्लील कंटेंट पर रोक की मांग वाली नई याचिका पर सुनवाई...
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। ओटीटी और सोशल मीडिया के अश्लील कंटेंट पर रोक को लेकर दायर एक नई याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इनकार कर दिया।
‘सैनिकों के लिए सिर्फ धन्यवाद काफी नहीं है’, बॉलीवुड हस्तियां बढ़ा रहीं वीर...
मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार रात मिसाइल और ड्रोन से सीमावर्ती इलाकों में कई स्थानों पर हमले किए, लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। सीमा पर मुस्तैद सेना को बॉलीवुड हस्तियां सलाम कर रही हैं। मशहूर सिंगर सोनू कक्कड़, एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा और हुमा कुरैशी समेत कई सितारों ने शुक्रवार को सेना के शौर्य की प्रशंसा की।
‘शांत होकर एकजुट रहें, जीत हमारी है’…राजामौली समेत अन्य सितारों ने की देशवासियों से...
मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जिस तरह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हवाई हमलों को नाकाम किया है, उसको लेकर देशभर में उत्साह छाया हुआ है। आम लोगों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी सेना की पीठ थपथपाते नजर आए। इस बीच प्रसिद्ध निर्देशक एसएस राजामौली, अभिनेता यश समेत अन्य सितारों ने देशवासियों से खास अपील भी की।
‘हम आपके कर्जदार हैं’, अनन्या पांडे ने भारतीय सेना के साहस को किया सलाम
मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद भारतवासी अपनी सेना के साथ खड़े हैं और लगातार उनका मनोबल बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया है। जिस तरह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से छोड़े गए ड्रोन और मिसाइल को रोका है, उसे लेकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच अनन्या पांडे ने भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम करते हुए पोस्ट शेयर किया है।











