तमन्ना भाटिया की ‘ओडेला 2’ की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री, हिंदी और तमिल भाषा...

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। तमन्ना भाटिया की फिल्म 'ओडेला 2' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं कि इसका कलेक्शन दमदार होगा, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर घाटे में रही। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही है। फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है।

अभय देओल ने बताया, कब नहीं पड़ती फिल्टर की जरूरत

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अभय देओल प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट्स के लिए अपने फैंस के बीच मशहूर हैं। अपनी एक नो फिल्टर तस्वीर शेयर कर उन्होंने प्रशंसकों को बताया कि फिल्टर की जरूरत कब नहीं पड़ती है।

अब 9 मई को नहीं, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी ‘भूल चूक माफ’,...

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म 'भूल चूक माफ' की रिलीज डेट को लेकर निर्माताओं ने बड़ा फैसला लिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए यह फिल्म अब सिनेमाघरों पर नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। इस बात की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

बोमन के बाद ‘तन्वी द ग्रेट’ में जैकी श्रॉफ की एंट्री, अनुपम ने दिखाई...

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। निर्देशक, अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ सिनेमाघरों में रिलीज़ को तैयार है। इस बीच खेर सोशल मीडिया पर आए दिन पोस्ट शेयर कर कभी कहानी तो कभी कलाकारों से दर्शकों को रूबरू करा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बताया कि अभिनेता जैकी श्रॉफ भी फिल्म का हिस्सा हैं।

शाहरुख, जूही चावला और सोनाली बेंद्रे की फिल्म ‘डुप्लीकेट’ को 27 साल पूरे, धर्मा...

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। शाहरुख खान, जूही चावला और सोनाली बेंद्रे की 1998 की फिल्म 'डुप्लीकेट' को आज 27 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने जश्न मनाया। उनके बैनर धर्मा मूवीज ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से एक खास तस्वीर 'मेरे महबूब मेरे सनम' गाने की है, जिसमें तीनों कलाकारों को पूरे जोश में देखा जा सकता है। एक तस्वीर में दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल की झलक देखने को मिल रही है।

‘भूल चूक माफ’ के निर्देशक बोले,’ मैंने सिर्फ बुनियाद तैयार की, जान तो राजकुमार-वामिका...

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'भूल चूक माफ' काफी चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया और वे इसे देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। फिल्म के निर्देशक करण शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए राजकुमार और वामिका के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से फिल्म में जान आ गई। उनकी एक्टिंग और मौजूदगी ने फिल्म को और भी बेहतर और खास बना दिया।

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ पर बोले पंकज त्रिपाठी, ‘बिहार में इन खेलों का आयोजन...

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' में बिहार के प्रतिनिधि और प्रेरणा स्रोत के तौर पर शामिल हुए। एक्टर ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि उन्हें अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। इस खेल प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर वह काफी खुश हैं।

बर्थडे स्पेशल: फेयरनेस क्रीम के एड को कहा न, तो सुर्खियों में आईं साई...

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री साई पल्लवी की गिनती फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में की जाती है। 9 मई 1992 को जन्मीं अभिनेत्री के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वह अभिनय की दुनिया में आने से पहले एक डॉक्टर थीं। ‘नेचुरल ब्यूटी’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री एक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन को न कर चुकी हैं। वहीं, अपने बेबाक अंदाज की वजह से विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर : कमल हासन, आयुष्मान खुराना, धनुष समेत अन्य सितारों ने की सेना...

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की, जिसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने एक स्वर में सराहना की। कमल हासन, आयुष्मान खुराना, धनुष समेत अन्य सितारों ने सेना के साहस और सरकार के निर्णायक कदम की प्रशंसा की।

अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो, देशवासियों को दी महत्वपूर्ण सलाह

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। भारत के पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सटीक सैन्य कार्रवाई को लेकर आम लोगों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी सेना की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस बीच अभिनेता अनुपम खेर ने देशवासियों से राष्ट्रीय एकता बनाए रखने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

खरी बात