ऑपरेशन सिंदूर : राघव जुयाल ने कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका की तारीफ...

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया। इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया। इस एयर स्ट्राइक पर देशभर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई बॉलीवुड कलाकार भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस कड़ी में एक्टर राघव जुयाल ने इसे भारत के लिए गौरवान्वित पल करार दिया।

अमोल पाराशर ने टाइपकास्ट पर की खुलकर बात, बोले- ‘मुझे अलग-अलग तरह के किरदार...

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अमोल पाराशर की वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच उन्होंने समाचार एजेंसी से खुलकर बात की और टाइपकास्ट जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखी। अभिनेता ने बताया कि उन्हें अक्सर ऐसे किरदार मिलते थे जो “प्यारे” या “सकारात्मक” और सीधा-सादे दिखते थे। हालांकि, उन्हें तरह-तरह के किरदार निभाना पसंद है।

निकिता दत्ता का खुलासा, ‘मैं यूपीएससी की परीक्षा देकर सिविल सर्विस में जाना चाहती...

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस निकिता दत्ता इन दिनों 'ज्वेल थीफ' में अपने काम के लिए तारीफ बटोर रही हैं। इस फिल्म में वह जयदीप अहलावत और सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि उनका पालन-पोषण बहुत अनुशासन, तय नियमों और रोजमर्रा की तय दिनचर्या के साथ हुआ था।

ऑपरेशन सिंदूर : पवन कल्याण से अजय देवगन तक, भारतीय सेना के शौर्य को...

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जवाबी कार्रवाई के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया, जिसे लेकर फिल्म जगत के सितारों के जोश का लेवल हाई है। पवन कल्याण समेत तमाम सितारों ने पोस्ट शेयर कर सेना के शौर्य को सलाम किया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोलीं हेमा मालिनी – पहलगाम में निर्दोषों की नृशंस हत्या का...

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलतापूर्वक कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले का एक मजबूत योजनाबद्ध जवाब था। सरकार की सख्त प्रतिक्रिया ने पीड़ितों को न्याय दिलाया है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोले विवेक ओबेरॉय- भारत के आंसुओं का बदला, आतंकियों को चेतावनी

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देश भर में उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया और इसे आतंक के खिलाफ करारा जवाब भी बताया। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने पोस्ट कर इसे ‘भारत के आंसुओं का बदला और आतंकियों को एक चेतावनी’ कहा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर गदगद रवीना-शेखर समेत अन्य सेलेब्स, बोले- ‘आतंक के लिए...

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। जम्मू के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के करीब 2 हफ्ते बाद भारत ने पाकिस्तान को मजा चखाते हुए 9 ठिकानों पर बुधवार को हमला किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। हमारी सेना के साहस को आम लोग ही नहीं बल्कि मनोरंजन जगत के सितारे भी नमन कर रहे हैं।

मां की सच्ची जिम्मेदारी बच्चों को जिंदगी के लिए तैयार करना है- भाग्यश्री

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। मां बनना दुनिया का सबसे खास एहसास है। मां और बच्चे का रिश्ता शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इस रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 'मदर्स डे' मनाया जाता है। इस साल यह दिन 11 मई को मनाया जाएगा। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनकी पुरानी तस्वीरें नजर आ रही हैं। ये फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अनीस बज्मी ने ‘स्वर्ग’ फिल्म का पोस्टर किया शेयर, बोले- ‘करियर में आया था...

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। 2 मई 1990 में रिलीज हुई राजेश खन्ना और गोविंदा की फिल्म 'स्वर्ग' उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इसकी कहानी फिल्म निर्माता अनीस बज्मी ने लिखी थी, तब वह सिर्फ 25 साल के थे। इस फिल्म को 35 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अनीस बज्मी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और अपना अनुभव साझा किया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मना रहा बॉलीवुड, कुमार सानू के बेटे ने...

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' से पूरे देश का 'जोश हाई' है तो पड़ोसी देश में खलबली मची है। भारत में लोग सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाकिस्तान पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार ने पाकिस्तानी स्टार्स को वायरल होने का आइडिया दिया है!

खरी बात