यूजर्स को खटक रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बिग बी का मौन, बोले- ‘कुछ तो...

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की गई, जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया। इस हमले की गूंज से जहां देश में खुशी का माहौल है वहीं बॉलीवुड में भी नया जोश देखने को मिला। लेकिन इस बीच महानायक अमिताभ बच्चन को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आखिर क्या है ये पूरा मामला?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच मनोज मुंतशिर ने पाकिस्तान से कहा- ‘औकात में रहो’

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सलाम करते हुए गीतकार-लेखक मनोज मुंतशिर ने पाकिस्तान को खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्लिप शेयर करते हुए कहा कि कुल चार युद्ध हुए और पाक हमसे कभी जीत नहीं सका, तो मैं कह सकता हूं कि उन्हें औकात में रहना चाहिए।

अक्षय से कंगना तक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से एक्टर्स का ‘जोश हाई’, बोले- ‘पीएम मोदी...

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाबी कार्रवाई के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया, जिसके तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी शिविरों पर हमले किए गए। कंगना रनौत, विवेक रंजन अग्निहोत्री समेत फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने सेना के शौर्य को सलाम किया।

मनोज मुंतशिर से परेश रावल तक, सेलेब्स ने की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना, बोले-...

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी शिविरों पर हमले किए गए। मनोज मुंतशिर समेत मनोरंजन जगत के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सेना के शौर्य को सलाम किया।

अंशुला कपूर ने दादी के लिए लिखा प्यारा नोट, बोलीं- उन्होंने सिखाया प्यार का...

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने बताया कि वह अपनी दादी निर्मल कपूर को मिस कर रही हैं। अंशुला ने दिवंगत दादी के लिए प्यारा नोट शेयर करते हुए यह भी बताया कि उन्होंने ही सिखाया कि प्यार का सबसे अच्छा तरीका क्या है।

जया प्रदा ने धर्मेंद्र के साथ शेयर किए यादगार पल, 16 फिल्मों का किया...

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री जया प्रदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ अपने यादगार पल शेयर किए। इस दौरान उन्होंने 'कयामत' और 'मैदान-ए-जंग' समेत 16 फिल्मों का जिक्र किया।

भारत का अनोखा ऐप ‘गुनगुनालो’ लॉन्च, संगीतकारों ने बताया क्या है खास

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। मुंबई के बांद्रा स्थित बीकेसी के जियो वर्ल्ड में अपनी तरह का एक अनोखा ऐप 'गुनगुनालो' लॉन्च किया गया। इवेंट में जावेद अख्तर, शंकर महादेवन, पापोन और सोनू निगम समेत संगीत जगत के कई सितारे शामिल हुए। संगीतकारों ने बताया कि इसमें खास क्या है।

‘मेरे पास शब्द नहीं हैं…’, मां निर्मल के लिए अनिल कपूर ने लिखा भावुक...

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में दुनिया को अलविदा कह गईं अपनी मां, निर्मल कपूर, के लिए मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपने जज्बात साझा किए। अभिनेता ने बताया कि अपने दिल की बात साझा करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।

करिश्मा तन्ना का फैशनेबल अंदाज लोगों को आया पसंद, ‘एंजल’ का दिया टैग

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। बेशक उन्होंने सुनहरे पर्दे से दूरी बना रखी हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और पोस्ट के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। उन्होंने अपना नया फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका यह फोटोशूट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

5 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी को तैयार गौरव चोपड़ा, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में...

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। अभिनेता गौरव चोपड़ा पांच साल के ब्रेक के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। अभिनेता सोनी सब चैनल के 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में एक वकील के किरदार में नजर आएंगे। शो में उनका नाम राजवीर शास्त्री है, जो तेज और दमदार वकील है।

खरी बात