‘लाल परी’ की शूटिंग पर बोले तरुण मनसुखानी, ‘सितारों की एनर्जी गाने में हुईं...
मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हाउसफुल 5' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'लाल परी' रिलीज किया, जो टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर मौजूद है। यह गाना अब ट्रेंड कर रहा है।
सेलिना जेटली ने ‘उम्रवाद’ को दी खुली चुनौती, कहा- ‘मैं अपना रास्ता खुद बनाऊंगी’
मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने बेशक एक्टिंग से दूरी बना रखी हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी लोगों के बीच बनी हुई है। वह सोशल मीडिया के जरिए हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ा मैसेज देते हुए पोस्ट शेयर किया और बताया कि एक महिला की उम्र चाहे जो भी हो, वह किसी भी समय खुद को नए रूप में पेश कर सकती है और अपने करियर या जीवन में नई शुरुआत कर सकती है।
‘विराट विवाद’ के बीच राहुल वैद्य ने गाया हार्डी संधू का ‘तेरे पीछे मैं...
मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर विराट कोहली और उनके फैंस को जोकर कहने वाले सिंगर राहुल वैद्य ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सिंगर हार्डी संधू के गाने ‘सारी उम्र मैं जोकर’ गाते नजर आए।
वरुण तेज-लावण्या के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, अभिनेता जीवन की ‘सबसे खूबसूरत भूमिका’ निभाने...
मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे अभिनेता वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को खुशखबरी सुनाई। अभिनेता ने बताया कि वह जल्द पिता बनने वाले हैं और 'जिंदगी की सबसे खूबसूरत भूमिका जल्द शुरू होने वाली है।'
मनीषा कोइराला ने ब्रेन मैपिंग से की खुद को समझने की कोशिश, शेयर...
मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने ब्रेन मैपिंग अनुभव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने इस प्रक्रिया को खुद के अंदर झांकने, समझने, मानसिक रूप से स्वस्थ होने और आगे बढ़ने में मददगार बताया। ब्रेन मैपिंग एक न्यूरो-साइंस तकनीक है, जिसमें मस्तिष्क की गतिविधियों को मापा और समझा जाता है।
रजनीकांत को पसंद आई सूर्या की ‘रेट्रो’, बताया ‘सुपर’
मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अभिनेता सूर्या स्टारर एक्शन फिल्म ‘रेट्रो’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस बीच ‘थलाइवा’ रजनीकांत ने भी ‘रेट्रो’ देखी और अभिनेता की एक्टिंग को ‘सुपर’ बताया।
समदंर किनारे दौड़े टाइगर श्रॉफ, फिटनेस देख फैंस बोले- ‘एकदम कड़क’
मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह अपने बेहतरीन डांस, दमदार एक्शन और जबरदस्त फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वह हमेशा अपने फैंस को वर्कआउट के लिए प्रेरित करते नजर आते हैं। टाइगर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह समंदर के किनारे दौड़ते नजर आ रहे हैं।
इंटरनेशनल नो डाइट डे पर चीज पिज्जा खाती दिखीं रकुल प्रीत सिंह, बोलीं- ‘बिना...
मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिटनेस पर ज्यादा जोर दिया जाता है। डांस, जबरदस्त एक्शन और बिजी शेड्यूल में खुद को एक्टिव रखने के लिए फिट होना बेहद जरूरी है। इसके लिए कई सेलिब्रिटीज डाइट पर ही रहते हैं, उन्हें देख फैंस भी ऐसी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने लगते हैं। कई बार यह बोरिंग हो जाता है। ऐसे में हर साल 6 मई को इंटरनेशनल नो डाइट डे मनाया जाता है। इस दिन लोग डाइट के सभी नियमों को तोड़कर अपने पसंद के खाने का लुत्फ उठाते हैं। यह दिन न सिर्फ आम लोग मनाते हैं, बल्कि सितारे भी सेलिब्रेट करते हैं। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी इस दिन को चीज़ पिज्जा खाकर सेलिब्रेट किया। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।
‘तन्वी द ग्रेट’ में नजर आएंगे बोमन ईरानी, अनुपम खेर बोले- ‘राजासाब’ आपका आभार
मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक-अभिनेता अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अभिनेता आए दिन फिल्म के कलाकारों, कहानी समेत अन्य जानकारी से प्रशंसकों को रूबरू करा रहे हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर फिल्म के नए किरदार ‘राजा साब’ से मिलवाया, जो अभिनेता बोमन ईरानी का है। खेर का मानना है कि उन्होंने अपने अभिनय से फिल्म को और भी बेहतरीन बना दिया।
‘सार्वभौमिक भाषा है संगीत, इसे बांधना सही नहीं’, सोनू निगम के समर्थन में बोले...
मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। गायक सोनू निगम का कन्नड़ विवाद सुर्खियों में छाया हुआ है। गीतकार प्रसून जोशी के बाद अब गायक शान ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। शान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान सोनू निगम का समर्थन करते हुए कहा कि संगीत सीमाओं से परे एक सार्वभौमिक भाषा है, इसे किसी भी सीमा में बांधना सही नहीं है।











