Friday, May 22, 2026
SGSU Advertisement

मनोरंजन

‘नेकी, मेहनत और मशक्कत’, धर्मेंद्र ने शायरी के जरिए बताया जिंदगी का असल पाठ

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और अपने किरदार से लोगों का दिल जीता। वह फिल्मों और अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। हिंदी सिने जगत के इस बड़े स्टार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को खास संदेश देते दिखे।

‘रेड 2’ की सफलता से वाणी कपूर बेहद खुश, बोलीं – ‘ये सब सपने...

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। 2018 की हिट फिल्म 'रेड' का सीक्वल 'रेड 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रहा है। इसका जलवा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखा जा सकता है। रविवार को फिल्म ने 70.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे यह 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। फिल्म की कमाई से स्टार कास्ट काफी खुश है। वाणी कपूर भी! जिन्होंने मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया है।

सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’, सामने आई डेट

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। अभिनेता आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। ताजा जानकारी के साथ आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर स्टारकास्ट के साथ ही बताया कि फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी।

गाड़ी नई, अदा वही! शहनाज गिल की एसयूवी वाली फोटो इंटरनेट पर वायरल

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। मशहूर शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं और फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ही लेती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियो वायरल होते रहते हैं। उनकी एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस फोटो में उनकी क्यूटनेस के लोग दीवाने हो रहे हैं। उनकी अदा के आज भी लाखों लोग कायल हैं।

मैं कॉफी शॉप भी साड़ी पहनकर जाती हूं, ये मेरा पसंदीदा परिधान : लक्ष्मी...

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और साउथ के साथ ही अमेरिकी टेलीविजन में काम कर चुकीं लक्ष्मी मांचू ने बताया कि उन्हें साड़ी से खास लगाव है। यह उनका पसंदीदा परिधान है। साड़ी के प्रति अपने प्रेम का इजहार करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि वह ऐसी महिला हैं, जो कॉफी शॉप में भी साड़ी पहनकर जाती है।

सहजता के साथ हर किरदार में फिट बैठ जाते थे इरफान, ‘पीकू’ में दिखा...

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। ‘पीकू’, ‘गुलाबो सिताबो’, ‘मद्रास कैफे’ जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले निर्माता-निर्देशक शूजित सरकार का मानना है कि 'पीकू' में दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने कमाल का अभिनय किया था। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि ‘पीकू’ में इरफान का रोमांटिक अंदाज सामने आया, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। शूजित ने बताया कि इरफान सहजता के साथ हर किरदार में फिट बैठ जाते थे।

घुटनों में असहनीय दर्द के बाद भी नहीं मानी हार, रितिका सिंह की ट्रांसफॉर्मेशन...

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। साउथ इंडस्ट्री और हिंदी फिल्मों में अपने मजबूत किरदारों से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रितिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी 'फैट-टू-फिट' जर्नी दिखा रही हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने घुटनों की चोट के बावजूद वजन घटाया और फिर से पुरानी फिगर हासिल की।

‘फूलमती’ बनीं नीना गुप्ता, तस्वीर शेयर कर फैंस को दिखाई झलक

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। 'बधाई हो', 'पंचायत' जैसे मनोरंजन से भरपूर फिल्म और वेब सीरीज में काम कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसी कड़ी में नीना ने आइवरी कलर की साड़ी में लेटेस्ट तस्वीर शेयर की। खूबसूरत तस्वीर के साथ किसी चीज ने ध्यान खींचा तो वो है उनका खुद को दिया नाम!

बिपाशा बसु की ‘गोवा डायरी’, पति और बेटी संग की ढेर सारी मस्ती

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ गोवा में समय बिता रही हैं। 30 अप्रैल को शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करने के लिए यह कपल गोवा टूर पर है। एक्ट्रेस लगातार यहां पर क्लिक की गई फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। बिपाशा ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं।

टेलीविजन के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार नील समर्थ, ‘सबसे बड़ा...

लखनऊ, 4 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन इंडस्ट्री में 'तेरा क्या होगा आलिया', 'कुंडली भाग्य', 'वारिस' और 'सपनों की छलांग' जैसे चर्चित शो से अपनी पहचान बना चुके अभिनेता नील समर्थ अब ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार हैं। वह जल्द ही अतरंगी प्लेटफॉर्म पर 2 मई को रिलीज होने वाली वेब सीरीज 'सबसे बड़ा रुपैया' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज में नील लखनऊ के लड़के की भूमिका में हैं, जो प्यार में पड़कर बैंक डकैती जैसे बड़े कदम उठाने को मजबूर हो जाता है।

खरी बात