बाबिल खान के समर्थन में आए हर्षवर्धन राणे, इन चीजों से दूर रहने की...
मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। अभिनेता बाबिल खान का ब्रेकडाउन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच, अभिनेता हर्षवर्धन राणे उनके समर्थन में आगे आए। उन्होंने बाबिल को न केवल हिम्मत रखने, बल्कि शराब समेत कुछ गलत चीजों से दूर रहने की भी नसीहत दी।
दौड़ लगाते नजर आए टाइगर श्रॉफ, बोले – ‘मैं अब भी उतनी ही स्पीड...
मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के उन स्टार्स में की जाती है जो बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त हैं। फिटनेस के लिए जाने जाने वाले टाइगर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह तेज दौड़ लगाते नजर आए। टाइगर ने बताया कि उन्होंने लंबे समय से अपनी पूरी रफ्तार का टेस्ट नहीं लिया था और वह जानना चाहते थे कि क्या वह अब भी पहले जितने तेज हैं।
‘चिंता की कोई बात नहीं’, ब्रेकडाउन वीडियो के बाद बाबिल खान के स्वास्थ्य पर...
मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान का ब्रेकडाउन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच, अभिनेता की टीम ने एक बयान जारी कर सफाई दी कि बाबिल एकदम ठीक हैं।
‘आदिपुरुष’ को लेकर बोले सैफ, ‘मैंने तैमूर से फिल्म नहीं, बुराई के लिए माफी...
मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। अभिनेता सैफ अली खान का अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर दिया बयान खूब वायरल हो रहा है। इस बीच, सैफ ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने बेटे तैमूर से फिल्म में बुराई या अपने किरदार के लिए माफी मांगी है, न कि फिल्म के लिए।
एआर रहमान के म्यूजिक कॉन्सर्ट में अचानक पहुंचे धनुष, दर्शकों को दिया सरप्राइज
मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित टूर वंडरमेंट म्यूजिक कॉन्सर्ट में शानदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान रहमान को खास सरप्राइज भी मिला, जहां मंच पर अचानक पहुंचकर अभिनेता धनुष ने स्टेज की एनर्जी दोगुनी कर दी।
दमदार डायलॉग्स के दम पर हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई ‘रेड 2’,...
मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। अजय देवगन की हालिया रिलीज 'रेड 2' अब तक 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। अभिनय के साथ ही फिल्म के डायलॉग भी खूब तालियां बटोर रहे हैं। ‘अंदर शस्त्रधारी देख रहे हो, बाहर सरकारी कर्मचारी देख रहे हो’, ‘किसने कहा कि मैं पांडव हूं, मैं तो पूरी महाभारत हूं’ जैसे दमदार डायलॉग के साथ रोमांच अलग ही लेवल पर है। पर्दा गिरते ही इसके गाने और डायलॉग दिमाग पर एक छाप छोड़ते हैं।
ओटीटी हो या सिनेमा, दर्शक चाहते हैं हम दोनों में बेहतर काम करें: ...
मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। फिल्म के साथ टीवी इंडस्ट्री में बेहतरीन काम कर दर्शकों के बीच खास स्थान बनाने वाले अभिनेता मनीष चौधरी ने अपने अगले प्रोजेक्ट्स के साथ सिनेमा और ओटीटी के साथ ही अन्य मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। अभिनेता का मानना है कि सिनेमा हो या ओटीटी, दर्शक चाहते हैं कि कलाकार नए और शानदार कंटेंट के साथ सामने आएं और दोनों में बेहतरीन काम करें।
सुमित पुरोहित की ‘बागी बेचारे’ में प्रतीक गांधी, अभिषेक बनर्जी, फैजल मलिक संग आएंगे...
मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। ‘फुले’ को दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब अभिनेता प्रतीक गांधी अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। प्रतीक, मशहूर लेखक और निर्माता सुमित पुरोहित के निर्देशन में तैयार फिल्म 'बागी बेचारे' में अभिषेक बनर्जी और फैजल मलिक के साथ पर्दे पर अभिनय करते नजर आएंगे।
हाउस अरेस्ट शो मामला: उल्लू ऐप ने मांगी बजरंग दल से माफी
मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। डिजिटल प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप पर प्रसारित हुए ‘हाउस अरेस्ट’ शो को लेकर चौतरफा विरोध और आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले को लेकर एजाज खान और निर्माताओं को समन भी जारी हो चुका है। उल्लू ऐप ने शो के सारे एपिसोड हटाने के बाद हिंदू संगठन बजरंग दल से माफी मांगी है।
आतंकी हमले पर राय रखने से पहले जम्मू जाएं और कश्मीरी पंडितों से मिलें:...
मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स असोसिएशन (आईएफटीडीए) के अध्यक्ष अशोक पंडित देश के मुद्दों को लेकर मुखर रहते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी राय रखने से पहले लोगों से जम्मू जाकर कश्मीरी पंडितों से मिलने और उनके दर्द को देखने की अपील की। उनका मानना है कि पंडितों से बात किए बिना समस्या की तह तक जाना नामुमकिन है।











