मां श्वेता तिवारी और भाई संग शिरडी पहुंचीं पलक, किए साईं बाबा के दर्शन
मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री पलक तिवारी अपनी फिल्म ‘द भूतनी’ की रिलीज के बाद से धार्मिक स्थलों पर पहुंच रही हैं। हाल ही में मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वह अपनी मां श्वेता तिवारी और भाई रेयांश के साथ शिरडी पहुंचीं, जहां उन्होंने साईं बाबा के दर्शन किए। श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने आधिकारिक अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें पलक अपनी मां श्वेता और छोटे भाई रेयांश के साथ मंदिर में हाथ जोड़े दर्शन करते नजर आईं।
बोनी कपूर ने शेयर किया पोस्ट, बताया किस दिन होगी मां निर्मल कपूर की...
मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर के निधन से कपूर परिवार में शोक की लहर है। शनिवार को उनके अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दिवंगत मां की प्रार्थना सभा की जानकारी दी।
वेव्स के जरिए हम चढ़ेंगे तरक्की की सीढ़ियां : हिमेश रेशमिया
मुबंई, 3 मई (आईएएनएस)। विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का आगाज गुरुवार को मुंबई में हुआ। इस चार दिवसीय समिट में देश-दुनिया के तमाम दिग्गज शामिल हो रहे हैं। फिल्मी जगत की हस्तियां भी इसमें जमकर हिस्सा ले रही हैं। इस कड़ी में मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया और एक्टर मंत्रा ने क्रिएटिव विजन, स्टोरीटेलिंग और मनोरंजन के भविष्य जैसे पहलुओं पर खुलकर बात की।
नरगिस की पुण्यतिथि पर संजय दत्त का भावुक संदेश, ‘उनका प्यार और आशीर्वाद हमेशा...
मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस की शनिवार को पुण्यतिथि है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में 'मदर इंडिया', 'बरसात', 'अंदाज', 'आवारा', 'श्री 420', 'चोरी-चोरी', 'आग' समेत कई हिट फिल्में दीं। उनकी फिल्में आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। साल 1981 में कैंसर के चलते उनका निधन हो गया था। पुण्यतिथि पर उनके बेटे और अभिनेता संजय दत्त ने मां को याद किया और तस्वीरें साझा करते हुए दिल छू लेने वाला नोट लिखा।
‘हाउसफुल 5’ का नया गाना ‘लाल परी’ रिलीज, हनी सिंह ने मचाया धमाल
मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म 'हाउसफुल 5' के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'लाल परी' रिलीज कर दिया है। रिलीज के महज तीन घंटे में ही गाने को 1.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। यह गाना टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
पति हिमालय ने भाग्यश्री के नाम की रचाई मेंहदी, खिल उठा अभिनेत्री का चेहरा
मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपनी पहली फिल्म से ही हिंदी सिनेमा में तहलका मचा दिया था। वह बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों पर भारी पड़ी थीं। इन दिनों वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में मगन हैं। पति और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ जाती हैं। भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पति हिमालय दासानी ने एक्ट्रेस के नाम की मेंहदी अपने हाथों में लगवाई हुई है।
सुभाष घई की संगीत के छात्रों को सौगात, मोहम्मद रफी के नाम पर स्कॉलरशिप...
मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा को मोहम्मद रफी ने कई सदाबहार गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। उनकी आवाज में गाए गए गाने को सुनकर लोग झूमने लगते हैं। आज वह बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन गानों के जरिए लोग उन्हें अभी भी याद करते हैं। इस कड़ी में रफी साहब की विरासत को सम्मान देते हुए फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई की 'व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल' ने नई स्कॉलरशिप की घोषणा की है।
‘संजोग’ का शूट खत्म होते ही नेहा शर्मा ने फैंस से पूछा दिलचस्प सवाल...
मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। मशहूर एक्ट्रेस नेहा शर्मा इन दिनों हिमाचल प्रदेश में हैं। वह मनाली में अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म 'संजोग' का शेड्यूल पूरा कर चुकी हैं। वह पहाड़ों की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रही हैं और सोशल मीडिया पर जमकर फोटोज शेयर कर रही हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक बार फिर अपने हिमाचल ट्रिप की तस्वीरें शेयर की और फैंस से दिलचस्प सवाल पूछा। उनका यह पोस्ट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
‘कोस्टाओ’ में काम करने पर बोलीं प्रिया बापट- ‘नवाज के लिए हां कहा!’
मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'कोस्टाओ' को दर्शकों की ओर से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म 1 मई को ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज हुई। इस फिल्म में एक्ट्रेस प्रिया बापट भी लीड रोल में नजर आईं। इस फिल्म को साइन करने पर एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि इसमें उन्हें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसे माने-जाने कलाकार के साथ काम करने का मौका मिल रहा था। यह उनके लिए बहुत बड़ी बात थी।
बहन के बर्थडे पर पिघला रश्मिका मंदाना का दिल, बोलीं- ‘कब इतनी बड़ी हो...
मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। साउथ की फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक, अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के लाखों लोग दीवाने हैं। उनकी फिल्में सुर्खियां बटोरती हैं, तो सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा के केंद्र में रहता है। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी छोटी बहन शिमन के लिए बेहद प्यारा पोस्ट किया।











