500 स्क्वैट्स कर थककर चूर हुए विवेक दहिया, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। एक्टर विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। वह मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति हैं। लोग जहां उनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं, तो उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं। एक्टर अपने आपको किस तरह फिट रखते हैं, इसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिखाई।
निर्मल कपूर का इंस्टाग्राम पर वो आखिरी पोस्ट, जिसपर पोती सोनम ने किया था...
मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर, संजय कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। 90 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके जाने से कपूर परिवार में शोक पसर गया है। निर्मल कपूर खानदान की रीढ़ थीं। वह अपने परिवार के साथ बिताए गए अनमोल पलों को सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ साझा करती थीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनकी आखिरी पोस्ट अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
आग के बीच खिली मोहब्बत, जब नरगिस के लिए सुनील दत्त ने मौत को...
मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस ने 'बरसात', 'अंदाज', 'आवारा', 'श्री 420', 'चोरी-चोरी', 'आग' समेत कई हिट फिल्में दीं लेकिन एक फिल्म ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी और वो थी 'मदर इंडिया'। मदर इंडिया का जिक्र छिड़ते ही राधा की आकृति उभर आती है। वो किरदार जो अब भी लोगों के जेहन में जिंदा है। इस फिल्म ने उनके करियर को नया आयाम ही नहीं दिया बल्कि हमसफर भी दिया! ये फिल्म नरगिस के दिल के बेहद करीब थी।
पहाड़ों में मेहनत की दौड़, वीडियो शेयर कर बोले कपिल शर्मा- ‘प्रकृति तुम्हारे साथ...
मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का नाम हर कोई जानता है। वह अपनी कॉमेडी के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। सभी ने उनकी फैट-टू-फिट जर्नी देखी है। वह अपने आप को फिट रखने के लिए रोजाना दौड़ते हैं और एक्सरसाइज करते हैं। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को एक खास संदेश भी दिया।
राकेश रोशन ने बेटे ऋतिक के साथ पहली बार स्क्रीन साझा किया, कहा- यह...
मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। मशहूर फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने अपने बेटे और बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के साथ एक खास पल साझा किया। यह पहला मौका था जब पिता-पुत्र एक विज्ञापन में साथ नजर आए।
वेव्स को लेकर उत्साहित नजर आए जैकी भगनानी, बोले- इससे बड़ा मंच नहीं देखा
मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-अभिनेता जैकी भगनानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) में शामिल हुए। जैकी ने बताया कि देश में आयोजित इवेंट को लेकर वह उत्साहित हैं। उन्होंने इससे बड़ा मंच नहीं देखा।
एआर रहमान और एमएम कीरावानी संग वेव्स में पहुंचे अनुपम खेर, पोज देते नजर...
मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्देशक अनुपम खेर मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जहां वह वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट में शामिल हुए। खेर के साथ म्यूजिक कंपोजर-सिंगर एआर रहमान और एमएम कीरावानी भी नजर आए। खेर ने उनके साथ पोस्ट शेयर कर छोटा सा कैप्शन भी दिया।
‘दंगल गर्ल’ फातिमा से करिश्मा तन्ना ने पूछा सवाल, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने पोस्ट में 'दंगल गर्ल' यानी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को टैग कर उनसे सवाल पूछा है। यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। आखिर, पोस्ट के जरिए उन्होंने फातिमा से क्या सवाल किया, चलिए आपको बताते हैं।
वेव्स देश के लिए बड़ी उपलब्धि: रेमो डिसूजा
मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। डायरेक्टर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) में शामिल हुए। रेमो ने वेव्स को एक शानदार पहल बताते हुए कहा कि यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 1 से 5 मई तक आयोजित वेव्स के दूसरे दिन इवेंट में पहुंचे रेमो डिसूजा ने बताया कि वह वेव्स के लिए उत्साहित हैं, यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को चीन का समर्थन, अभिनेता मुकेश खन्ना बोले –...
मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद "शांति और स्थिरता के लिए" पाकिस्तान को चीन के समर्थन पर ‘शक्तिमान’ फेम अभिनेता मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर चीन की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा मजाक कुछ नहीं हो सकता।











