मासूम लेकिन बुद्धिमान… पूजा हेगड़े ने बताया, कैसी है ‘रेट्रो’ की ‘रुक्मिणी’
मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री पूजा हेगड़े और सूर्या स्टारर एक्शन फिल्म ‘रेट्रो’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में पूजा के किरदार का नाम रुक्मिणी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री ने अपने किरदार की खूबियों पर रोशनी डाली। बताया कि वह मासूम है लेकिन बुद्धिमान भी।
सर्वप्रियानंद से विवेक रंजन ने की मुलाकात, बताया स्वामी विवेकानंद से कैसे जुड़ी है...
मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। उन्होंने गुरुवार को वेदांत सोसाइटी ऑफ न्यूयॉर्क के प्रमुख स्वामी सर्वप्रियानंद से मुलाकात की। अग्निहोत्री ने पोस्ट शेयर कर बताया कि स्वामी विवेकानंद से ‘द दिल्ली फाइल्स’ कैसे जुड़ी हुई है।
‘पंचायत’ के नाम बड़ी उपलब्धि, वेव्स में शामिल होने वाली पहली सीरीज
मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। ग्रामीण जीवन, राजनीति और रिश्तों को हल्के-फुल्के मजाकिया अंदाज में पेश करती सफल वेब सीरीज ‘पंचायत’ के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। ‘पंचायत’ सीरीज मुंबई में आयोजित वेव्स समिट में शामिल होने वाली पहली सीरीज बन गई है।
‘अवॉर्ड शो में जाने से पहले मैं रो रही थी’, समीरा रेड्डी ने शेयर...
मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। मशहूर एक्ट्रेस समीरा रेड्डी इंटरनेट पर छाईं रहती हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट को सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा भावनात्मक पल फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार जब उन्हें किसी अवॉर्ड शो में जाना था, तो वे इतनी नर्वस और डरी हुई थीं कि वे रो पड़ी थीं।
भारतीय संगीत का सुनहरा दौर चल रहा : अखिल सचदेवा
मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। संगीतकार और गायक अखिल सचदेवा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कोविड के बाद संगीत की दुनिया में बदलाव आया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने संगीत के विकास में अहम योगदान दिया है। उनका मानना है कि पिछले एक दशक में बॉलीवुड और संगीत के क्षेत्र में काफी बदलाव आया है और यह भारतीय संगीत का सुनहरा दौर है।
वेव्स के लिए तैयार दीपिका पादुकोण, फोटो शेयर कर बोलीं- ”रास्ते में हूं…’
मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट यानी 'वेव्स' आज मुंबई में शुरू होने जा रहा है। इस समिट में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स शामिल होंगे। इस कड़ी में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने समिट में जाने के लिए देसी लुक अपनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। अब ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
‘वीराना’ की जैस्मिन से ‘द भूतनी’ की मोहब्बत तक, जब ‘चुड़ैल’ बन पर्दे पर...
मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। संजय दत्त, पलक तिवारी और सनी सिंह स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मौनी रॉय ‘चुड़ैल’ की भूमिका में हैं। मौनी कोई पहली बार भूतनी नहीं बनी हैं, इससे पहले भी वह ‘ब्रह्मास्त्र’ में डायन बनी थीं। मौनी के अलावा बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां हैं, जो चुड़ैल बन दर्शकों को डरा चुकी हैं। इस लिस्ट में ‘वीराना’ फिल्म की जैस्मिन धुन्ना से लेकर ‘भूल भुलैया’ की विद्या बालन का नाम भी शामिल है। ये लिस्ट काफी लंबी है। तो आइए मिलते हैं डराने, सिहरन पैदा करने वाली इन किरदारों से...
लेबर डे पर हिंदी सिनेमा के जोशीले डायलॉग्स, जिसमें झलकता है मेहनतकशों का जलवा!
मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। जब हम ये शब्द सुनते हैं 'हीरो'... तो हमारे दिमाग में तमाम बड़े एक्टर्स की तस्वीरें आने लगती हैं। बॉलीवुड में हीरो को आखिर में जीतता हुआ दिखाया जाता है, लेकिन असल जिंदगी में हीरो वो होता है जो हर रोज हार कर भी अगली सुबह फिर काम पर लौटता है। जिनके हाथों में गिटार नहीं होता, उनमें काम करने वाला औजार होता है। जो अपनी कहानी को किसी बड़ी इमारत के बुनियाद में छोड़ जाते हैं। असल जिंदगी में इनके अनदेखे किरदार को दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक, ज्यादातर अभिनेताओं ने पर्दे पर उतारा है। साथ ही ऐसे डायलॉग्स भी बोले, जो उनके संघर्ष और आत्म-सम्मान की कहानी को बखूबी बयां करते हैं और जोश भरने का भी काम करते हैं।
इलेक्ट्रोलिसिस फुट बाथ करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी, जानते हैं इसके फायदे!
मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी न केवल अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहती हैं, बल्कि प्रशंसकों की भी फिक्र करती हैं। स्वास्थ्य टिप्स हो या कोई नई जानकारी देने में वह देर नहीं करती हैं। इस बीच, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह इलेक्ट्रोलिसिस फुट बाथ करती नजर आईं। फुट बाथ न केवल शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि कई समस्याओं से छुटकारा भी दिलाता है।
जयंती विशेष: ए मेरी जोहरा जबीं…वाले बलराज साहनी का असली नाम जानते हैं आप
मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘ऐ मेरी जोहरा जबीं...’ये एवरग्रीन गाना कभी पुराना नहीं होगा। मन्ना डे की आवाज में सजे इस गाने को मंझे हुए कलाकार बलराज साहनी पर फिल्माया गया था। खैर! ये तो थी एक गाने की बात, मगर अपने अभिनय से फिल्मों में जान डालने वाले बलराज साहनी के बारे में आप कितना जानते हैं, जिनके अभिनय और बोलने के अंदाज को इतना पसंद करते हैं, उनका असली नाम क्या है? 1 मई को उनकी जयंती है। तो आइए उनकी जिंदगी की किताब के पन्नों को पलटते हैं और जानते हैं यहां...











