अक्षय तृतीया पर रिलीज हुई थीं ये बॉलीवुड फिल्में, एक ने तो धराशायी किए...
मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। आज अक्षय तृतीया पर्व है। सनातन धर्म में इस दिन को खास माना जाता है। इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य जैसे शादी, गृह प्रवेश, निवेश आदि अक्षय यानी शुभ फल प्रदान करते हैं। यह दिन 'अबूझ मुहूर्त' होता है, यानी इस दिन कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। यही वजह है कि यह दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी बेहद खास होता है। कई निर्माता अक्षय तृतीया के दिन अपनी फिल्में, पोस्टर्स या टीजर लॉन्च करते हैं। कई बड़े बैनर्स, निर्माता और निर्देशक इस दिन पूजा करके फिल्म की घोषणा भी करते हैं और कई फिल्मों को रिलीज भी करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो अक्षय तृतीया के मौके पर रिलीज की गईं और उन्हें दर्शकों से अच्छा-खासा रिस्पांस मिला।
ऋषि कपूर की पुण्यतिथि : कैंसर की वजह से दुनिया को कहा अलविदा,...
मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता ऋषि कपूर की आज डेथ एनिवर्सरी है। ब्लड कैंसर से अभिनेता ने 5 साल पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था। जानलेवा कैंसर हमसे हमारे कई पसंदीदा सितारों को छिन चुका है। इस लिस्ट में मंझे हुए कलाकार इरफान खान के साथ ही बीते जमाने के मशहूर अभिनेता राजकुमार, नरगिस का भी नाम शामिल है।
एफआईआर कर दूंगी…खेसारी संग जुड़ा नाम, फेक न्यूज पर भड़कीं रानी चटर्जी, पहले भी...
मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपनी खिलाफ चली एक न्यूज को 'फेक' बताते हुए कानूनी एक्शन लेने की धमकी दी है। ये पहली बार नहीं है जब भोजपुरी स्टार ने धमकी से काम लिया हो वो पहले भी ऐसा कर चुकी हैं। कभी सुसाइड की तो कभी लात मारने की धमकी दे चुकी हैं।
शादी की नौवीं सालगिरह पर बिपाशा बसु ने पति करण संग बिताए पलों का...
मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुज के पावर कपल्स लिस्ट में शुमार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को 9 साल पूरे हो चुके हैं। आज उनकी शादी की नौवीं सालगिरह है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पति करण के साथ कुछ रोमांटिक पलों को शेयर किया।
हर्षवर्धन राणे ने दिखाई शूटिंग सेट की झलक, बोले- ‘मेरी अब तक की सबसे...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी अपकमिंग रोमांटिक मूवी ‘दीवानियत’ (अस्थाई) की शूटिंग में व्यस्त हैं और पल-पल की अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि अपकमिंग फिल्म उनकी अब तक की सबसे मजबूत स्क्रिप्ट में से एक है। हालांकि, अभी तक उन्हें टाइटल नहीं मिला है।
पूजा भट्ट को आई इरफान और केके की याद, बोलीं- ‘आप दोनों साथ में...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। इरफान खान की 5वीं डेथ एनिवर्सरी पर अभिनेत्री और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट इमोशनल नजर आईं। सोशल मीडिया पर कोलाज तस्वीर शेयर करते हुए पूजा ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ ही सिंगर केके के लिए भी खूबसूरत और भावनाओं से भरी लाइन लिखी।
खूंखार विलेन की बेटी के साथ मस्ती करती दिखीं कैटरीना कैफ, इंस्टा पोस्ट हो...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 12 की कंटेस्टेंट एरिका पैकर्ड के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों के बीच प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों काफी मस्ती करती दिख रही हैं।
पिता इरफान खान की डेथ एनिवर्सरी पर बाबिल ने शेयर की तस्वीरें, बोले- मुझे...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता इरफान की 5वीं डेथ एनिवर्सरी पर फिल्म जगत के तमाम सितारे उनके लिए पोस्ट शेयर कर भावुक नजर आए। इसी कड़ी में इरफान के बेटे, अभिनेता बाबिल ने पिता की याद में एक खूबसूरत और इमोशंस से भरा पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें उनकी बहुत याद आती है।
इंटरनेशनल डांस डे : संदीपा धर ने अपनी प्रेरणा माधुरी दीक्षित को किया सलाम,...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। इंटरनेशनल डांस डे के अवसर पर अभिनेत्री संदीपा धर ने डांस के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभिनेत्री माधुरी दीक्षित उनकी प्रेरणा हैं और उन्होंने ही डांस के मैजिक से उन्हें सबसे पहली बार रूबरू कराया।
अक्षय तृतीया पर काम्या पंजाबी बोलीं- नई शुरुआत को खास तारीख तक नहीं रखती...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने हिंदू धर्म के पवित्र दिन अक्षय तृतीया को लेकर अपनी राय रखी। काम्या ने बताया कि वह नई शुरुआत को किसी खास तारीख तक सीमित नहीं रखती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि किसी भी काम को करने का सबसे सही समय होता है "अभी।"











