दिल और दिमाग के लिए बेस्ट है ‘ओम’ का उच्चारण, भाग्यश्री ने बताया मिलते...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भाग्यश्री स्वास्थ्य को लेकर खासा एक्टिव रहती हैं। उन्हें न केवल अपने बल्कि प्रशंसकों के स्वास्थ्य की भी चिंता रहती है। सोशल मीडिया पर ‘मंगलवार हेल्थ टिप्स’ पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि दिल और दिमाग के लिए ओम का उच्चारण फायदेमंद होता है। यह तनाव को दूर करने के साथ ही फेफड़े और दिल को भी स्वस्थ रखता है।
टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया वीडियो, 80 किग्रा मसल्स के साथ हवा में छलांग...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपने एक्टिंग और डांस के अलावा फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनका फिटनेस लेवल इतना ऊंचा है कि वह अपने बॉडीवेट से तीन गुना ज्यादा वजन उठा सकते हैं। वह वर्कआउट करते हुए अक्सर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह वर्कआउट के साथ-साथ ऊंची छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
11 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रहीं पद्मिनी कोल्हापुरी, ‘राजमाता’ के किरदार...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाली बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी 11 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। पद्मिनी 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' में राजमाता की भूमिका में नजर आएंगी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के साथ अपने टीवी सफर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने उसी चैनल पर वापसी को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की।
डांस एक ऐसी जगह, जहां रोल या स्क्रिप्ट की जरूरत नहीं होती : ऋत्विक...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। इंटरनेशनल डांस डे के अवसर पर अभिनेता ऋत्विक धनजानी ने डांस के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि डांस उनके लिए एक ऐसी जगह की तरह है, जहां प्रोफेशनल होने की जरूरत नहीं है। डांस के मंच पर किसी किरदार को निभाने या किसी स्क्रिप्ट में फिट होने की जरूरत नहीं पड़ती है।
32वें जन्मदिन पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर की बचपन की तस्वीर, लिखा – ‘फर्स्ट...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। मंगलवार को वह अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए लगातार उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं और उनकी लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। इस स्पेशल मौके पर एक्टर ने बचपन की अपनी बेहद प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। यह तस्वीर अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील की अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि मोस्ट अवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी।
मेरे एक्टिंग करियर में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ सुखद बदलाव वाली फिल्म :...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय, वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगे। अभिनेता ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि फिल्म में काम करना शानदार और उनके करियर में बदलाव लाने वाला साबित हुआ।
‘खूबसूरत समय’ में लाडले संग कभी झूला झूलती तो कभी जिम में मस्ती करती...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर अपने लाडले वायु के साथ मजेदार और खूबसूरत समय बिताती नजर आईं। लेटेस्ट पोस्ट में सोनम ने बताया कि बेटे के साथ उन्होंने शानदार और खूबसूरत वीकेंड बिताया।
इरफान की डेथ एनिवर्सरी पर छलका शूजित सरकार का दर्द, बताया ‘कितनी कमी खलती...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पांचवीं डेथ एनिवर्सरी पर फिल्म निर्माता-निर्देशक शूजित सरकार ने उनके लिए एक खूबसूरत और भावनाओं से भरा लेटर लिखा। सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर कर उन्होंने अपने दर्द को बयां करने के साथ ही बताया कि वह इरफान को कितना मिस कर रहे हैं।
बर्थडे स्पेशल : ‘रामायण’ की शूटिंग के दौरान जब ‘सीता’ फेम दीपिका को वास्तव...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का नाम सुनते ही रामानंद सागर की 'रामायण' में माता सीता का किरदार याद आने लगता है। इस किरदार को उन्होंने इतनी शिद्दत से निभाया कि लोग उन्हें सच में मां सीता ही समझने लगे थे। वह जहां भी उन्हें देखते, पैर छूने लगते थे। आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। चलिए, उनके इस खास दिन पर जानते हैं कि रामायण की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा, जिसे करने पर उन्हें असल में 'अग्नि परीक्षा' जैसा महसूस हो रहा था।











