Friday, May 22, 2026
SGSU Advertisement

मनोरंजन

‘कंपकंपी’ से हंसा-हंसाकर डराने को तैयार तुषार-श्रेयस, कतार में ये हॉरर-कॉमेडी फिल्में भी

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े स्टारर अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘कंपकंपी’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। निर्माताओं ने फिल्म का टीजर शुक्रवार को जारी कर दिया है, जिसमें हंसी का डोज भरपूर है।

कुणाल कामरा को कोर्ट से राहत, नहीं होगी गिरफ्तारी

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम लिए बगैर उन पर की गई टिप्पणी मामले में स्टैंड-अप कमीडियन कुणाल कामरा को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने कामरा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

दिलचस्प है ‘ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स’ में ‘चोर’ का किरदार निभाना : सैफ...

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के बेहतरीन स्टार सैफ अली खान अपकमिंग फिल्म ‘ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स’ में एक चोर के किरदार में नजर आएंगे। सैफ ने बताया कि सिस्टम से बाहर काम करने वाले किरदार को निभाना दिलचस्प होता है। चोर का किरदार निभाना भी मजेदार है।

विवादों के बीच रिलीज हुई ‘फुले’, पत्रलेखा बोलीं- ‘आप निराश नहीं होंगे’

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। शिक्षक, समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ विवादों के बीच शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में पत्रलेखा ने 'सावित्रीबाई फुले' की भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ उन्होंने फैंस से फिल्म देखने की अपील की और कहा कि उनके हाथ निराशा नहीं लगेगी।

‘अंदाज अपना अपना’ समेत इन फिल्मों की भी रही यही कहानी, पहले फ्लॉप फिर...

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। सलमान खान और आमिर खान स्टारर फिल्म 'अंदाज अपना अपना' 25 अप्रैल को री-रिलीज हो रही है। फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, शहजाद खान, परेश रावल, शक्ति कपूर जैसे शानदार कलाकार हैं। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी, लेकिन उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी, हालांकि बाद में यह कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म की श्रेणी में शामिल हो गई। यह सिर्फ इस फिल्म के साथ ही नहीं हुआ, जो पहले फ्लॉप हुई हो और बाद में उसे पर्दे पर उतारा गया। ऐसी कई फिल्में हैं, जो फ्लॉप होने के बाद हिट हो गईं!

मजबूत रीढ़ की हड्डी अच्छे स्वास्थ्य का आधार, प्रीति जिंटा ने बताया कैसे रहें...

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपने स्वास्थ्य को लेकर खासा एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही वह फैंस को भी बताती रहती हैं कि खुद को फिट या चुस्त-दुरुस्त कैसे रखें। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए लेटेस्ट पोस्ट में अभिनेत्री ने बताया कि मजबूत और लचीली रीढ़ की हड्डी अच्छे स्वास्थ्य का आधार है। वीडियो में अभिनेत्री हैंगिंग बैक एक्सटेंशन समेत स्पाइन की फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज करती दिखीं।

वेव्स ओटीटी पर ‘सरपंच साहब’ का प्रीमियर करेंगे सोनाली-सोनू सूद

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता से निर्माता बने सोनू सूद, निर्माता सोनाली सूद के साथ मिलकर ओटीटी स्पेस में ‘सरपंच साहब’ के साथ धूम मचाने को तैयार हैं। ‘सरपंच साहब’ 30 अप्रैल को वेव्स ओटीटी पर शुरू होने वाला एक मजेदार राजनीतिक ड्रामा है।

पहलगाम आतंकी हमले से सारा अली ‘शॉक्ड’, कहा- ‘हृदय विदारक’

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वह इस हृदय विदारक घटना से शॉक्ड हैं।

विजय वर्मा ने पूरी की ‘मटका किंग’ की शूटिंग

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘मिर्जापुर’, ‘दहाड़’ और ‘आईसी814’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अब वेब सीरीज ‘मटका किंग’ के साथ प्रशंसकों को अपने एक्टिंग का जादू दिखाने को तैयार हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि शूटिंग पूरी हो चुकी है।

पहलगाम आतंकी हमले से आहत अरिजीत सिंह ने कैंसल किया चेन्नई म्यूजिक कॉन्सर्ट

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश स्तब्ध और आहत है। हमले से आहत गायक अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चेन्नई म्यूजिक कॉन्सर्ट कैंसल होने की जानकारी दी।

खरी बात