गायिका किंजल दवे ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
उज्जैन, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका और अभिनेत्री किंजल दवे बुधवार को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के द्वार पहुंचीं, जहां उन्होंने महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुईं। गुजराती गायिका महाकाल की भक्ति में डूबी नजर आईं।
कार्तिक और श्रीलीला को ‘आशिकी 3’ के लिए आभारी होना चाहिए : अनु...
मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘आशिकी’ से मशहूर हुई अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने ‘आशिकी 3’ फिल्म के नए मुख्य किरदारों पर अपने विचार साझा किए।
आलिया भट्ट ने बताया अपना पसंदीदा शेफ
मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने मंगलवार को बताया कि उनका पसंदीदा शेफ कौन है।
बर्थडे स्पेशल : बॉलीवुड में भी दिखी चार्ली चैपलिन की छाप
मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन, जो सिनेमा जगत के इतिहास में चार्ली चैपलिन के नाम से लोकप्रिय हैं, उनके हर एक सीन को देखकर दर्शक मुस्कुरा देते थे। हंसने और हंसाने वाले चैपलिन को हंसी के बेताज बादशाह कहें तो ज्यादा न होगा। वह न केवल अपनी कॉमिक टाइमिंग बल्कि खास कॉस्ट्यूम के साथ गजब के हाव-भाव को लेकर भी छाए रहते थे।
अर्जुन कपूर ने बताया, मेरा पहला प्यार फिल्म निर्माण था
मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। 'तेवर', 'सिंघम अगेन' जैसी फिल्म में शानदार काम कर दर्शकों के पसंदीदा अभिनेता बने अभिनेता अर्जुन कपूर ने बताया कि एक्टिंग से पहले उनका सपना फिल्म मेकिंग का था।
भारतीयों को हल्के में लेने और कमजोर समझने के दिन चले गए : आर...
मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ के प्रीमियर में आर माधवन ने शिरकत की। अभिनेता ने कहा कि भारतीयों को हल्के में लेने और कमजोर समझने के दिन चले गए हैं।
जलियांवाला बाग पर अक्षय कुमार बोले- ‘इतिहास की किताबों ने जो सिखाया, वही जानता...
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। 13 अप्रैल 1919 में हुए जालियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सिनेमाघरों से ज्यादा दूर नहीं है। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित फिल्म के प्रीमियर में राजनीतिक हस्तियों के साथ अभिनेता अक्षय कुमार और आर माधवन भी शामिल हुए। इस मौके पर कुमार ने कहा कि ‘इतिहास की किताबों ने जो सिखाया, वही जानता हूं।
अनुपम खेर ने दिखाई ‘तन्वी द ग्रेट’ मेकिंग की झलक, बोले- ‘कहानी के पीछे...
मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म मेकिंग की झलक दिखाते हुए बताया कि बेहतरीन कहानी के पीछे एक बेहतरीन कहानीकार होता है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया फिल्म ‘टोमची’ का पोस्टर
मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बहुप्रतीक्षित पारिवारिक मनोरंजक फिल्म ‘टोमची’ का पोस्टर जारी किया।
जब दिल्ली में नहीं था प्रदूषण…, शेखर कपूर ने सुनाया बचपन का किस्सा
मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने बचपन की यादों को ताजा किया। उन्होंने उन दिनों को याद किया, जब दिल्ली प्रदूषण से मुक्त थी और रात के समय आसमान में तारे चमकते थे और ताजी हवाएं चलती थीं।











