प्रीति जिंटा ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, बोलीं – ‘बाबा जी ने बुलाया,...
अमृतसर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह कई दिनों से अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जाने की योजना बना रही थीं। हालांकि, किसी न किसी वजह से उनकी योजना विफल हो जा रही थी। अभिनेत्री का मानना है कि जब "बाबाजी" ने उन्हें बुलाया तो सारे रास्ते खुल गए।
दिलीप कुमार या शाहरुख नहीं, इंडस्ट्री के इस ‘देवदास’ से मिलिए, रामलीला में निभाते...
मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘पार्वती क्या तुम मुझे भूल जाओगी...’ प्रेमी की पीड़ा, न मिलने की तड़प और एक-दूजे को पाने की आकांक्षा संग एक खूबसूरत और आंखों में नमी लाने वाली कहानी से सजी 1935 में फिल्म ‘देवदास’ आई थी। फिल्म के अभिनेता कुंदन लाल सहगल थे।
मनोज कुमार के घर पहुंचे ‘एक प्यार का नगमा है’ फेम नितिन मुकेश, दी...
मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-गायक नितिन मुकेश गुरुवार को दिवंगत अभिनेता-निर्माता मनोज कुमार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही मनोज कुमार को अपने गाने के जरिए श्रद्धांजलि दी।
‘डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल’ मूवी टिकट बुकिंग के लिए नया ऐप लॉन्च करेगी : संस्कृति...
तिरुवनंतपुरम, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल मूवी टिकट बुकिंग के लिए नया ऐप तैयार कर रही है। इन प्रयासों की बदौलत छह महीने के भीतर एक नया ऐप तैयार हो जाएगा, जिसके जरिए दर्शक केरल के किसी भी थिएटर में अपनी मूवी टिकट बुक कर सकेंगे।
‘अकाल’ में करण जौहर के साथ काम कर उत्साहित हूं : गिप्पी ग्रेवाल
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। निर्देशक-अभिनेता और गायक गिप्पी ग्रेवाल की पीरियड ड्रामा ‘अकाल : द अनकॉन्क्वेर्ड’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि करण जौहर बेहतरीन फिल्म निर्माता और इंसान हैं। 'अकाल' के लिए उनके साथ हाथ मिलाकर एहसास हुआ कि उनकी फिल्म भाषा की सीमाओं को पार कर देशभर के दर्शकों को देखने को मिलनी चाहिए।
‘जेलर-2’ को लेकर रजनीकांत ने दिया अपडेट, बोले- शूटिंग अच्छी चल रही है
चेन्नई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रजनीकांत की बहुप्रतिक्षीत फिल्म ‘जेलर-2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच गुरुवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर अभिनेता ने मीडिया से बात की। उन्होंने फिल्म के बारे में अपडेट भी दी।
प्रियांश आर्य की आक्रामक बल्लेबाजी ने पूरे भारत को चौंका दिया : प्रीति जिंटा
मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने तूफानी शतक लगाकर पंजाब किंग्स की सह मालिक व बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का ध्यान अपनी ओर खींचा है। प्रीति ने इस युवा बल्लेबाज की तारीफ की और कहा कि उन्होंने क्रिकेट के इस विस्फोटक गेम में एक चमकते हुए सितारे को उभरते देखा।
डोंट बी ए शेयरेंट : बच्चों की सुरक्षा के लिए आगे आईं नेहा धूपिया,...
गुवाहाटी, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। साल 2023 में शुरू किए गए असम पुलिस के "डोंट बी ए शेयरेंट" अभियान के समर्थन में अभिनेत्री नेहा धूपिया सामने आई हैं। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अभियान का उद्देश्य माता-पिता को उनकी सुरक्षा के बारे में जागरूक करना और सचेत करना है।
फिल्म इंडस्ट्री में कई बेहद प्रतिभाशाली लोगों को नहीं मिलते समान अवसर : ईशा...
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत के बाद से उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी इस बात से हुई है कि कई बेहद प्रतिभाशाली लोगों को बराबर के अवसर नहीं मिलते।
दर्शकों को पसंद आई अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’, सिनेमाघरों के बाहर दिखा...
मदुरै, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अजित कुमार की एक्शन फिल्म 'गुड बैड अग्ली' गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों में सिनेमाघरों के बाहर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अजित के फैंस सिनेमाघरों के बाहर जश्न मनाते नजर आए।











