‘रेड-2’ का ट्रेलर आउट, ‘दादा भाई’ के नाम वारंट लेकर पहुंचे ‘अमय पटनायक’
मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अजय देवगन स्टारर ‘रेड-2’ का ट्रेलर आउट हो चुका है। एक बार फिर से ‘अमय पटनायक’ काला धन जमा करने वाले सत्ताधारी के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आएंगे। ‘रेड 2’ के ट्रेलर में अजय देवगन और ‘दादा भाई’ (रितेश देशमुख) के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।
रजत कपूर-मोनिका पंवार स्टारर सीरीज ‘खौफ’ की रिलीज डेट आई सामने
मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। रजत कपूर, मोनिका पंवार, अभिषेक चौहान, गीतांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला स्टारर अपकमिंग सीरीज 'खौफ' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। सस्पेंस-हॉरर सीरीज 18 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
इतिहास से जुड़ी कहानियां दर्शकों को पसंद आती हैं : गुरप्रीत घुग्गी
मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी की पीरियड ड्रामा ‘अकाल : द अनकॉन्क्वेर्ड’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इसी बीच अभिनेता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। उन्होंने बताया कि इतिहास पर बनी फिल्में बेहतरीन होती हैं और ये कहानियां दर्शकों को पसंद आती हैं।
मनोज कुमार भारतीय सिनेमा के सच्चे प्रतीक : दिवंगत अभिनेता की पत्नी को पीएम...
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी को पत्र लिखा। उन्होंने एक्टर को "भारतीय सिनेमा का सच्चा प्रतीक" बताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कुणाल कामरा की याचिका पर 16 अप्रैल को होगी सुनवाई
मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टैंड-अप कमीडियन कुणाल कामरा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली उनकी याचिका पर मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनवाई की। हाईकोर्ट ने कुणाल कामरा को 16 अप्रैल तक संरक्षण प्रदान किया है और सभी सरकारी पक्ष से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
स्वरा भास्कर ने की इजरायल की निंदा, बोलीं- यह मानव जाति से छीन रहा...
मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इजरायल के हमलों की निंदा की है। उन्होंने गाजा और फिलिस्तीन पर हुए हमलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इजरायल मानव जाति से मानवता छीन रहा है।
43 के हुए ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन, परिवार संग मनाया जन्मदिन का जश्न
हैदराबाद, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज 43 साल के हो गए हैं। अभिनेता ने अपने जन्मदिन का जश्न परिवार के साथ मिलकर मनाया। अभिनेता की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की तस्वीर साझा कर झलक दिखाई है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दीया मिर्जा की अपील ‘प्रकृति के साथ बिताएं समय’
मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अभिनेत्री दीया मिर्जा ने लोगों से प्रकृति के साथ अधिक समय बिताने की अपील की।
अन्नू कपूर अमेरिका में करेंगे ‘अंताक्षरी का सुहाना सफर’ के 6 शो
उज्जैन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता, लोकप्रिय होस्ट अन्नू कपूर अब अपनी खास प्रस्तुति ‘अंताक्षरी का सुहाना सफर’ को अमेरिका ले जा रहे हैं, जहां वे 6 विशेष शो करने जा रहे हैं। भारतीय संगीत, संस्कृति और मनोरंजन को समर्पित यह कार्यक्रम अमेरिका में बसे भारतीयों के लिए एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है।
हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ में मौनी रॉय ने खुद किए स्टंट
मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मौनी रॉय की अपकमिंग हॉरर एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'मोहब्बत' है। फिल्म में मौनी रॉय ने अपने स्टंट खुद किए हैं।











