Thursday, May 21, 2026
SGSU Advertisement

मनोरंजन

कुणाल कामरा को पुलिस ने भेजा तीसरा समन, पूछताछ के लिए बुलाया

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को मुंबई की खार पुलिस ने उन्हें तीसरा समन भेजा और शनिवार को पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा है।

जानिए क्यों रश्मिका के ट्रेनर उनसे खुश नहीं हैं

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के ट्रेनर उनसे खुश नहीं हैं और इसका कारण उनकी हाल ही में ओमान में सलालाह की यात्रा है।

मनोज कुमार के निधन पर अखिलेंद्र मिश्रा, हैदर काजमी ने जताया शोक

जहानाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। सिनेमा जगत में भारत कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता मनोज कुमार के निधन की खबर सुनकर फिल्म जगत के सितारे भी शोक में डूबे नजर आए। अभिनेता हैदर काजमी और अखिलेंद्र मिश्रा ने इस पर शोक व्यक्त किया।

श्री चंद्रमौलेश्वर मंदिर पहुंचीं सारा अली खान, किए भोलेनाथ के दर्शन

हुबली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री सारा अली खान शुक्रवार को कर्नाटक के हुबली में स्थित श्री चंद्रमौलेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने दर्शन किए। सामने आई तस्वीरों में सारा अली खान सलवार सूट पहने और सिर पर दुपट्टा लिए नजर आईं।

मनोज कुमार के पास था फिल्म निर्माण का शानदार नजरिया : हेमा मालिनी

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के साथ चार फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। हेमा मालिनी ने बताया कि मनोज कुमार के पास फिल्म निर्माण का शानदार नजरिया था।

करण जौहर संग अमृतसर पहुंचे गिप्पी ग्रेवाल, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

अमृतसर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल और फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर शुक्रवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब स्वर्ण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका और अपकमिंग फिल्म ‘अकाल’ के लिए आशीर्वाद लिया। स्वर्ण मंदिर पहुंचे ग्रेवाल और जौहर के साथ फिल्म की टीम भी नजर आई।

मनोज कुमार को निर्देशन के लिए उनकी को-एक्ट्रेस ने किया था प्रेरित

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मनोज कुमार बेहतरीन अभिनेता के साथ ही निर्देशक और लेखक भी थे। क्या आप जानते हैं कि उन्हें लेखन और निर्देशन के लिए प्रेरित करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री कौन थीं? वह 'बेदाग', 'गुमनाम' और 'शोर' में उनके साथ काम करने वाली उनकी को-एक्ट्रेस ही थीं।

सोनी राजदान ने दिखाई आलिया भट्ट के बचपन की झलक

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर अपनी लाडली के बचपन के दिनों की तस्वीरों को शेयर किया है।

सलमान खान से सुभाष घई तक, मनोज कुमार के निधन पर बॉलीवुड ने जताया...

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज कुमार 87 वर्ष की आयु में शुक्रवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से फिल्म जगत के साथ ही राजनीतिक जगत भी गमजदा है। सलमान खान, संजय दत्त और रणवीर सिंह समेत फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि जब भी भारतीय सिनेमा का जिक्र होगा वह हमेशा याद किए जाएंगे।

1960 से लेकर 1980 तक, मनोज कुमार ने हर दशक में दी यादगार फिल्म

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। 87 साल की उम्र में पीढ़ियों को अपने अभिनय से मुत्तासिर करने वाला अदाकार छोड़ कर चला गया। और पीछे सौंप गया वो विरासत जिस पर उसकी फिल्मी बिरादरी को ही नहीं, पूरे भारत को गर्व है। शाहकार ऐसा जो 'पूरब' से निकल कर 'पश्चिम' के लंदन तक गूंजा। विरले ही होता है कि कोई कलाकार आए और सिल्वर स्क्रीन पर एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन दशकों तक लगातार ऐसी फिल्में दे जो वर्षों तक दिलो-दिमाग को कुरेदती रही। हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी ऐसी ही शख्सियत का नाम था।

खरी बात