कला के सबसे महंगे रूपों में से एक है फिल्म निर्माण : जैकी भगनानी
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी का मानना है कि फिल्म निर्माण कला के सबसे महंगे रूपों में से एक है और इसके लिए कलात्मकता की आवश्यकता होती है।
‘विदाउट प्रेजुडिस’ भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ गीत बनाने का मेरा पहला प्रयास :...
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर गायक-रैपर गुरु रंधावा ने हाल ही में अपना पहला एल्बम 'विदाउट प्रेजुडिस' लॉन्च किया है। रंधावा ने बताया कि 'विदाउट प्रेजुडिस' भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ गीत बनाने का उनका पहला प्रयास है, जिसे लेकर वह रोमांचित हैं।
द पैराडाइज : नानी स्टारर फिल्म ‘बंद’ होने का निर्माताओं ने किया खंडन, बताया...
चेन्नई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। निर्देशक श्रीकांत ओडेला की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर 'द पैराडाइज' के निर्माताओं ने फिल्म बंद होने की अफवाहों का खंडन करते हुए इसे बेबुनियाद बताया। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि फिल्म का निर्माण जारी है।
‘पंचायत 4’ की रिलीज डेट आई सामने, लौट रही फुलेरा गांव की मंडली
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' ने रिलीज के 5 साल पूरे कर लिए हैं। इसी बीच प्राइम वीडियो ने कॉमेडी-ड्रामा के बहुप्रतीक्षित सीजन 4 की घोषणा की है। एक बार फिर से फुलेरा गांव के सचिव जी अपनी मंडली के साथ दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने के लिए तैयार हैं।
म्यूनिख की सड़क पर अनुपम खेर ने गाया गाना, दिखाई मजेदार मुलाकात की झलक
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर विदेशों में छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच उन्होंने जर्मनी के म्यूनिख से एक मजेदार पल साझा किया, जहां वह एक स्ट्रीट परफॉर्मर के सामने सड़क पर गाना गाते दिखाई दिए। अभिनेता ने मजेदार मुलाकात से जुड़ा किस्सा भी सुनाया।
‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर आउट, अक्षय कुमार बोले- ‘मैं जालियांवाला बाग का सच...
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ के ट्रेलर को निर्माताओं ने जारी कर दिया है, जिसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड के सच को सामने लाने के लिए अभिनेता कोर्ट रूम में दहाड़ते दिखाई दे रहे हैं।
शीतल ठाकुर ने विक्रांत मैसी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बताया बेस्ट पति और...
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता विक्रांत मैसी को उनके 38वें जन्मदिन पर पत्नी शीतल ठाकुर ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी। शीतल ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया कि विक्रांत बेस्ट पति होने के साथ ही बेस्ट पिता भी हैं।
कुणाल कामरा: राहुल कनाल ने ‘बुक माई शो’ को लिखा पत्र, टिकटिंग प्लेटफॉर्म...
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। शिवसेना नेता राहुल कनाल ने कार्यक्रमों के लिए टिकट बुक कराने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बुक माई शो को पत्र लिखा है। गुरुवार को पत्र लिखकर शिवसेना नेता ने अनुरोध किया कि वे कुणाल कामरा को उनके आगे के शो के लिए टिकटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध न कराएं।
प्रकाशित हुई एक्टर वीर दास की पहली किताब ‘द आउटसाइडर’
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-कॉमेडियन, लेखक वीर दास की लिखी किताब प्रकाशित हो चुकी है। वीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि ‘द आउटसाइडर’ लिखने में उन्हें लगभग दो साल लगे। कहानी ऐसी है, जिसे लिखने में उन्होंने खूब मेहनत की है और यह केवल उनकी नहीं, बल्कि सभी लोगों की है।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ‘स्किनकेयर सीक्रेट’
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने सोशल मीडिया पर अपना स्किनकेयर सीक्रेट शेयर किया है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सरल, लेकिन प्रभावी ब्यूटी प्रैक्टिस का खुलासा किया, जो उनके चेहरे पर नमी और ताजगी बनाए रखने में मदद करती है।











