जयदीप अहलावत: ओटीटी के ‘हाथीराम’ एसएसबी एग्जाम में फेल, फिर ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से...
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जयदीप अहलावत एक जाना-माना नाम हैं। उनके अभिनय ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित किया है। कम लोग ही जानते हैं कि उनका असली सपना इंडस्ट्री में आना नहीं, बल्कि भारतीय सेना में ऑफिसर बनना था। बचपन से ही उन्होंने देश सेवा का जुनून मन में रखा और इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कई बार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में इंटरव्यू दिए, लेकिन वह इसे पास नहीं कर पाए।
‘बिग बॉस’ के बाद ‘एक्स’ पर ड्रामा से परेशान अमाल मलिक बोले, ‘मन कर...
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। सिंगर और 'बिग बॉस' फेम अमाल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट लिखकर अपने दिल की बात रखी। उन्होंने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनकी किसी बात से किसी को दुख पहुंचा है तो उन्हें बहुत अफसोस है, लेकिन उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। अमाल ने बताया कि सोशल मीडिया के ड्रामा से वे इतने परेशान हो चुके हैं कि लगता है कि वीडियो सॉन्ग कैंसिल कर दें।
‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट बदली, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूत बंगला' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट पर थोड़ा-सा बदलाव किया है।
‘रंग दे बसंती’ की टीम ने मनाया 20 साल का जश्न, अब री-रिलीज की...
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। 'युवा', 'तेरे नाम', और 'देवदास' जैसी बॉलीवुड की फिल्मों के री-रिलीज होने पर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। अब फैंस 'रंग दे बसंती' को बड़े पर्दे पर दोबारा देखने की मांग कर रहे हैं। यह फिल्म 26 जनवरी 2006 को रिलीज हुई थी।
इवेंट में ब्लैक ड्रेस में नजर आईं सोनम कपूर, शेयर की खास पलों की...
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों दूसरी बार मां बनने को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन गर्भावस्था में भी अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल जिंदगी से कोई समझौता नहीं कर रही हैं। वे लगातार इवेंट्स में हिस्सा ले रही हैं और अपनी फैशनेबल स्टाइल से सभी का ध्यान खींच रही हैं।
एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का तड़का, देव खरौद की ‘डीएसपी देव 2’ रिलीज के...
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही विवादों का सामना कर रही है। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने अजय दीक्षित नाम के भ्रष्ट पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। फिल्म के टाइटल के कारण इसे लेकर कई जगहों पर विरोध हो रहा है।
यादों की गलियों में अनिल कपूर, ‘मलंग’ के छह साल पूरे होने पर टीम...
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मों में जहां हॉरर और थ्रिलर को लोग पसंद करते हैं, वहीं रोमांटिक एक्शन फिल्मों के भी कई दर्शक कायल हैं। ऐसी ही एक लोकप्रिय फिल्म 'मलंग' ने शनिवार को रिलीज के छह साल पूरे कर लिए हैं।
किताबों से नहीं, जिंदगी के सफर में मिलती है असली सीख : तमन्ना भाटिया
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया न सिर्फ अभिनय, बल्कि अपने विचारों के लिए भी जानी जाती हैं। शनिवार को मुंबई में आयोजित 'बोनसाई ब्लॉसम्स- 2026' के उद्घाटन समारोह में तमन्ना ने मंच से जीवन को देखने का नजरिया पेश किया।
‘द मेहता बॉयज’ के एक साल पूरे, बोमन ईरानी बोले- मेरे लिए बेहद खास...
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बोमन ईरानी की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'द मेहता बॉयज' को रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है। साल 2025 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई अपनी फिल्म को लेकर बोमन ईरानी ने कहा कि यह फिल्म आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है और यह उनके लिए खास उपलब्धि है।
‘मिसेज’ को एक साल पूरे होने पर सान्या मल्होत्रा ने खाई कसम, कहा- ‘मैं...
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'मिसेज' को रिलीज हुए एक साल पूरा हो गया है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि इस फिल्म ने उन्हें कितना प्रभावित किया है।


