अजय देवगन को बेहतर अभिनेता ही नहीं अच्छा इंसान भी मानती हैं महिमा चौधरी,...

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री महिमा चौधरी साल 1999 में हुए अपने साथ के हादसे को आज भी भूला नहीं पाई हैं। इस हादसे से जुड़े वाकये को वह अक्सर प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार 'द कपिल शर्मा' शो में अजय देवगन को अपना सबसे ज्यादा ख्याल रखने वाला को-स्टार बताया है। महिमा के अनुसार, फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान हुए भीषण एक्सीडेंट के समय अजय देवगन ने उनका पूरा साथ दिया था।

समाज में महत्वाकांक्षी महिलाओं को पूरी तरह स्वीकार करना आज भी मुश्किल : सबा...

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सबा आजाद ने कहा कि आज भी समाज में महत्वाकांक्षी महिलाओं को पूरी तरह स्वीकार करना आसान नहीं है। उन्होंने माना कि बराबरी और प्रगति की बातें तो बहुत होती हैं, लेकिन असल जिंदगी में महिलाओं को खुद को साबित करने के लिए पुरुषों से कहीं ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

शेफाली जरीवाला की मौत में काले जादू की भूमिका पर पराग त्यागी ने तोड़ी...

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेता पराग त्यागी ने अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन को लेकर बड़ा और भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा कि उस दौरान उन्हें कई चीजें बेहद अस्वाभाविक महसूस हुई थीं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं और सब कुछ भगवान पर छोड़ चुके हैं।

शेखर सुमन ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को लेकर उनके सवाल पर नितिन गडकरी...

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेता शेखर सुमन ने हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सड़क हादसों और खराब सड़कों को लेकर सवाल किया, तो नितिन गडकरी ने साफ तौर पर बताया कि किन चीजों की जिम्मेदारी उनकी है और किनकी नहीं।

सिनेमा जगत की उम्दा कलाकार, सुपरस्टार की लाडली, जो ‘बाबूजी’ से मिली शिक्षा को...

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। सिनेमा जगत में फिल्मी परिवार से आने वाले हर कलाकार को सफलता नहीं मिल पाती, लेकिन कुछ एक्टर अपनी मेहनत और प्रतिभा से अलग पहचान बना लेते हैं। ऐसी ही एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री थीं प्रीति गांगुली। दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार की लाडली बेटी प्रीति ने फिल्मी घराने की छत्रछाया में रहते हुए भी अपनी प्रतिभा के बल पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

कुमुद मिश्रा के कारण अंशुमन पुष्कर ने ‘सतरंगी’ को कहा ‘हां’, बोले- उनके साथ...

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अंशुमान पुष्कर आगामी क्राइम-रिवेंज थ्रिलर सीरीज 'सतरंगी– बदले का खेल' में बबलू महतो और लल्ली की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता का कहना है कि इस सीरीज में अभिनेता कुमुद मिश्रा की मौजूदगी की वजह से ही उन्होंने हामी भरी थी।

‘अल्फा मेल’ की अवधारणा को नहीं मानती हैं यह अभिनेत्री, बोलीं- ये पितृसत्ता का...

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सबा आजाद ने ‘अल्फा मेल’ की अवधारणा पर सवाल उठाते हुए इसे पितृसत्ता द्वारा गढ़ा गया शब्द बताया है। उन्होंने कहा कि यह शब्द पुरानी पितृसत्तात्मक सोच को जिंदा रखने के लिए बनाया गया है। इस वजह से वह इसे नहीं मानती हैं।

आज भी घर संभालने की उम्मीदें महिलाओं से ही की जाती है: सबा आजाद

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सबा आजाद इन दिनों कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'हूज योर गायनिक सीजन 2' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री का मानना है कि अभी घर की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद महिलाओं से ही की जाती है।

तुषार कपूर ने पूरा किया ‘गोलमाल 5’ का अहम शेड्यूल, लिखा-पिक्चर अभी बाकी है

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। अभिनेता तुषार कपूर जल्द ही 'गोलमाल-5' में नजर आएंगे। शनिवार को अभिनेता ने बताया कि उन्होंने फिल्म का एक बेहद अहम और लंबा शेड्यूल सफलतापूर्वक खत्म कर लिया है।

ऑडिशन की लाइन से स्टारडम तक, ‘प्यार का पंचनामा’ ने बदली नुसरत भरूचा की...

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने छोटे-छोटे रोल और लंबे संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई, लेकिन उनकी किस्मत का असली मोड़ एक फिल्म से आया, जिसके लिए वह पहली पसंद नहीं थीं। कई ऑडिशन और टेस्ट के बाद जब उन्हें 'प्यार का पंचनामा' में मौका मिला तो उसी फिल्म ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी और उन्हें एक नई पहचान दिलाई।

खरी बात