एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो बोलीं- हम पति-पत्नी, मुझे ‘एक्स’ न कहें
मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान की तबियत अब ठीक है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। अपोलो अस्पताल और उनके बेटे अमीन ने हेल्थ अपडेट दिया। इसके बाद उनकी पत्नी सायरा बानो का बयान सामने आया है। उन्होंने पति की सेहत का अपडेट देने के साथ ही लोगों से खास गुजारिश की है। सायरा ने अपील की कि उन्हें 'एक्स वाइफ’ न कहा जाए।
जान्हवी कपूर-वरुण धवन स्टारर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज डेट आउट
मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी।
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए एआर रहमान, हेल्थ बुलेटिन में बताया- डिहाइड्रेशन वजह
मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। रहमान को रविवार सुबह डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद ग्रीम्स रोड स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां नियमित जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
हर पल आखिरी लगता है…धर्मेंद्र की बातें सुन भावुक हुए फैंस, बोले- हमारी उम्र...
मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी सिने जगत के 'ही मैन' धर्मेंद्र जितना अपनी अदायगी से दर्शकों को लुभाते हैं उतना ही सोशल मीडिया पोस्ट से भी छाए रहते हैं। एक नई पोस्ट में 89 वर्षीय अभिनेता ने दिल की बात शायराना अंदाज में बयां की तो प्रशंसक भावुक हो उठे।
एआर रहमान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया गया...
मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 58 वर्षीय रहमान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है।
सितारों की नहीं, निर्देशकों और अच्छे लेखकों की तलाश में है मुक्ता आर्ट्स: सुभाष...
मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने बताया कि उनकी फिल्म निर्माण कंपनी 'मुक्ता आर्ट्स' कलाकारों की नहीं बल्कि उन लेखकों और निर्देशकों की तलाश कर रही है, जो पैन सिनेमा के लिए बेहतरीन काम कर सकें।
20 साल की हुईं राशा, वीर पाहाड़िया बोले- ‘जन्मदिन मुबारक हिरोइन नं-1’
मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री रवीना टंडन की लाडली और अभिनेत्री राशा थडानी का आज 20वां जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके प्रशंसकों के साथ ही अभिनेता वीर पहाड़िया ने भी उन्हें खूबसूरत अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
एक्ट्रेस बिपाशा ने पति करण के साथ बेटी के बेहतरीन पलों को किया साझा
मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को अपनी नन्हीं सी बच्ची देवी के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करना बहुत पसंद है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पति करण सिंह ग्रोवर और अपनी नन्ही सी बेटी के साथ बिताए ऐसे ही एक और पल को शेयर किया है।
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ में शामिल हुए जिशु सेनगुप्ता
मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता प्रियदर्शन की अगली फिल्म 'भूत बंगला' इस साल की सबसे प्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक है।
‘छावा’ के लुक टेस्ट में विक्की कौशल दिख रहे बेहद खतरनाक
मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'छावा' के साथ सफलता के नए आयाम स्थापित कर दिए हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से छत्रपति संभाजी महाराज को पर्दे पर जीवंत कर दिया।











