महाशिवरात्रि : राघव जुयाल, शहनाज गिल ने त्र्यंबकेश्वर महादेव का लिया आशीर्वाद
मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता राघव जुयाल ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। अभिनेत्री शहनाज गिल ने भी ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन किए।
एक्सक्लूसिव! सायली सालुंखे ने बताया, ‘वीर हनुमान’ में माता अंजनी का किरदार निभाने में...
मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सायली सालुंखे अपकमिंग पौराणिक शो ‘वीर हनुमान’ को लेकर उत्साहित हैं। शो में वह माता अंजनी की भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से शो के बारे में बात की। उन्होंने इस भूमिका को निभाने में अपनी शुरुआती हिचकिचाहट पर भी रोशनी डाली।
मेरे लिए महाशिवरात्रि सिर्फ एक त्योहार नहीं, आध्यात्मिक और आत्मचिंतन की रात्रि है :...
मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि के अवसर पर टीवी अभिनेता विजयेंद्र कुमेरिया ने भगवान शिव के प्रति अपने गहरे भक्ति भाव के बारे में बात की।
महाशिवरात्रि : त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचीं निमरत कौर, तो लारा दत्ता ने पशुपतिनाथ मंदिर में...
मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भगवान भोलेनाथ को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को देश-दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है। फिल्म जगत के तमाम सितारे शिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-पाठ की। अभिनेत्री निमरत कौर ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर पहुंचीं। वहीं, लारा दत्ता ने पशुपतिनाथ में बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
संजय दत्त ने बताया, कब तांडव मचाएगी ‘द भूतनी’
मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता संजय दत्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द भूतनी’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। अभिनेता ने बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर सोशल मीडिया पर अपकमिंग एक्शन-हॉरर कॉमेडी के टाइटल के साथ ही रिलीज की तारीख भी बताई।
गोविंदा-सुनीता के तलाक पर बोले मैनेजर ‘एक्टर सरल इंसान, परिवार का रखते हैं पूरा...
मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता गोविंदा के तलाक को लेकर तमाम तरह की अफवाहें हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पत्नी सुनीता ने अलगाव के लिए अर्जी दाखिल कर दी है और मामले से संबंधित कानूनी दस्तावेज भी भेजे हैं। अभिनेता के मैनेजर शशि सिन्हा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि सुनीता ने अलगाव के लिए अर्जी देने की खबरें लोगों का ध्यान खींचने के लिए फैलाई हैं। अभिनेता परिवार की देखभाल में कोई कमी नहीं रखते हैं।
तीसरी बार प्रयागराज पहुंचीं प्रीति जिंटा, महाकुंभ को बताया ‘मैजिकल’
मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने तीसरी बार संगम में डुबकी लगाई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि यह मैजिकल होने के साथ थोड़ा दुख पहुंचाने वाला भी था। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।
महाकुंभ पहुंची जूही चावला ने संगम में लगाई ‘आस्था’ की डुबकी
मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि के अवसर पर अभिनेत्री जूही चावला पति जय मेहता के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पहुंचीं, जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। जूही ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर “आस्था की यात्रा” की झलक दिखाई।
महाशिवरात्रि : अमिताभ बच्चन से कैलाश खेर तक, सितारों ने शिव भक्तों को...
मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी भक्ति में लीन हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन, गायक कैलाश खेर समेत अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
महाशिवरात्रि: अदा शर्मा ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र, भक्ति में लीन दिखीं अभिनेत्री
मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदा शर्मा की भगवान शिव में विशेष आस्था है। महाशिवरात्रि के अवसर पर अदा ने प्रशंसकों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शिव तांडव स्तोत्र सुना रही हैं।











