भारत बनाम पाकिस्तान : दुबई में मैच देखते कैमरे में कैद हुए सोनम कपूर...
मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के हाई-वोल्टेज मैच को लेकर दुनिया भर में उत्साह देखने को मिल रहा है। सोनम कपूर रविवार को पति आनंद आहूजा के साथ दुबई पहुंचीं, जहां वह मैच का लुत्फ उठाती नजर आईं।
फिटनेस फ्रीक निकिता दत्ता ने बताए फिट रहने के नुस्खे
मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री निकिता दत्ता फिटनेस की प्रबल समर्थक रही हैं। वह एक उत्साही धाविका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मैराथन में भाग लेती आई हैं। दत्ता ने प्रशंसकों को बताया कि कैसे फिट रहना है।
‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के सात साल पूरे, कार्तिक आर्यन बोले- ‘हमेशा आभारी...
मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को रिलीज हुए 7 साल हो चुके हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से जुड़ा एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया।
रोजलिन खान के अकाउंट से मेटा ने हटाए हिना खान की कैंसर रिपोर्ट
मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री रोजलिन खान ने हिना खान की मेडिकल रिपोर्ट साझा कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने 20 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर हिना खान की पीईटी स्कैन रिपोर्ट शेयर की, ताकि हिना के कैंसर इलाज के बारे में उनके झूठ को उजागर किया जा सके।
‘आर्टिकल 370’ फिल्म नहीं एक ऐसी कहानी है, जिसे सामने लाना जरूरी था :...
मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को रिलीज हुए रविवार को एक साल हो गए। अभिनेत्री यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं और बताया कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक ऐसी कहानी है, जिसका सुनाया जाना जरूरी था।
बिपाशा ने पति करण को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, देवी और खुद को बताया...
मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर रविवार को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पत्नी-अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अभिनेता के लिए सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने करण को शुभकामनाएं देते हुए खुद को और बेटी देवी को दुनिया की सबसे भाग्यशाली इंसान में से एक बताया।
मुनव्वर फारूकी के शो ‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाओं को आहत...
मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के बाद अब बिग बॉस विजेता स्टैंड-अप कॉमेडियन 'बिग बॉस' विजेता मुनव्वर फारूकी के शो ‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। मुनव्वर पर धार्मिक भावना के अपमान और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है।
शूटिंग के दौरान गुरु रंधावा को लगी चोट, बोले- ‘एक्शन करना आसान नहीं, मेरा...
मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-गायक गुरु रंधावा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शौंकी सरदार’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। रविवार को अस्पताल से एक तस्वीर शेयर कर उन्होंने बताया कि पहले स्टंट पर ही उन्हें यह चोट लग गई। एक्शन करना मुश्किल है लेकिन वह अपने प्रशंसकों के लिए खूब मेहनत करेंगे।
‘हृदयपूर्वम’ में सत्यन एंतिकाड और मोहनलाल के साथ नजर आएंगी मालविका, बोलीं- ‘ये सपना...
मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री मालविका मोहनन की ‘हृदयपूर्वम’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के सेट से पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने इसे अपने करियर के अब तक के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक बताया। मालविका ने यह भी कहा कि मोहनलाल और सत्यन एंतिकाड के साथ काम करना ‘सपना सच होने’ जैसा है।
पति जैकी ने दिया लिली का गुच्छा, रकुल बोलीं- ‘तुमसे बहुत प्यार ‘
मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपनी हालिया रिलीज कॉमेडी-ड्रामा ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की सफलता से खुश हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी की एक और वजह बताई। रकुल को उनके पति जैकी भगनानी ने गुलाबी लिली का गुच्छा भेंट किया, जिसे पाकर वह तस्वीरों में खिली-खिली नजर आईं।











