Saturday, April 4, 2026
SGSU Advertisement

मनोरंजन

शाल्मली खोलगड़े का नया ट्रैक ‘इम्प्रेशन’ रिलीज, बोलीं- ‘महिला खुद तय करे रिश्ते की...

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में समय के साथ प्यार, रिश्तों और महिलाओं की भूमिका को देखने का नजरिया लगातार बदल रहा है। पहले के गानों में महिलाओं को अक्सर इंतजार करती, त्याग करती और भावनाओं में डूबी हुई दिखाया जाता था, वहीं आज के कलाकार नई सोच और नए आत्मविश्वास के साथ सामने आ रहे हैं।

‘आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला,’ सिद्धांत चतुर्वेदी ने रवि उद्यावर के लिए जताया...

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी के साथ अच्छे रिश्ते रखते हैं। वे फिल्मों में शानदार अभिनय के साथ सेट पर भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इसका ताजा उदाहरण उनका शुक्रवार का इंस्टाग्राम पोस्ट है।

‘मर्दानी 3’ को लेकर पेड प्रमोशन का आरोप, दिल्ली पुलिस की चेतावनी पर यशराज...

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं दूसरी ओर विवादों में भी घिरी हुई है। फिल्म पर आरोप है कि इसने अपने प्रमोशन के लिए दिल्ली में लापता लड़कियों और महिलाओं के मामलों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है और इसके जरिए डर का माहौल बनाकर पेड प्रचार किया है। इन आरोपों पर पहले दिल्ली पुलिस और फिर यशराज फिल्म्स की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई।

‘अगर पिता ‘नाग’ हैं तो क्या मैं ‘नागिन’ हूं?’ एकता कपूर ने पिता जितेंद्र...

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। जहां एक बेटी के लिए उसके पिता हीरो होते हैं, वहीं मशहूर टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर के लिए उनके पिता की छवि अलग है। इसका खुलासा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया कि उनकी नजर में पिता जितेंद्र की क्या इमेज है।

‘घूसखोर पंडत’ टाइटल पर सियासी भूचाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत वृंदावन के संतों...

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में घिर गई है। फिल्म के टाइटल को लेकर धार्मिक और जातीय भावनाएं आहत होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। खासतौर पर ब्राह्मण समुदाय और सनातन धर्म से जुड़े संगठनों में इस नाम को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

‘पंडत’ की जगह ‘पुजारी’ शब्द इस्तेमाल करने से विवाद खत्म हो जाएगा : अनूप...

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' के टाइटल को लेकर समाज के कुछ वर्ग काफी नाराज हैं। इस विवाद ने न केवल कानूनी और राजनीतिक मोड़ लिया है, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक स्तर पर भी बहस छेड़ दी है। विवाद फिल्म के टाइटल को लेकर है, जिसमें 'पंडत' शब्द के इस्तेमाल को कुछ लोग अपमानजनक करार दे रहे हैं। इस कड़ी में मशहूर भजन और गजल गायक अनूप जलोटा ने अपनी राय रखी।

आईएमपीपीए ने सरकार को लिखा पत्र, एआई ट्रेनिंग के लिए प्रस्तावित ‘हाइब्रिड कॉपीराइट लाइसेंस’...

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों द्वारा बिना अनुमति के फिल्म, म्यूजिक और अन्य क्रिएटिव कंटेंट को ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल करने के प्रस्तावित 'हाइब्रिड कॉपीराइट लाइसेंसिंग फ्रेमवर्क' का विरोध किया है। आईएमपीपीए ने सरकार को पत्र लिखकर इस पर विचार करने को कहा है।

शाहिद कपूर की फिल्म पर कानूनी तलवार, हुसैन उस्तारा की बेटी बोलीं, ‘पिता की...

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज पर पहले ही खतरे की तलवार पर लटकी है। दरअसल, हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' को रिलीज होने से रोकने के लिए अदालत में याचिका दायर की है।

वकील बनने निकले थे सुजीत कुमार, लेकिन बन गए फिल्मों के सबसे चर्चित ‘पुलिस...

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के इतिहास में खाकी वर्दी और ईमानदार पुलिस अफसर के किरदार की बात होती है, तो अभिनेता सुजीत कुमार का चेहरा याद आने लगता है। उन्होंने पर्दे पर पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका को इतनी बार निभाया कि वह किरदार उनकी पहचान बन गया। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई तरह के किरदार किए, जिसमें कॉमिक से लेकर गंभीर भूमिका शामिल है, लेकिन पुलिस की वर्दी में उनका व्यक्तित्व ऐसा जमा कि हर किसी के दिल में बस गया।

संजना पांडे की ‘कलेक्टर साहिबा’ का टीवी प्रीमियर, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी...

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे की फिल्म 'कलेक्टर साहिबा' जल्द ही टीवी पर प्रसारित होने जा रही है। शुक्रवार को अभिनेत्री ने फिल्म के रिलीज होने की जानकारी दी।

खरी बात