‘अश्लील जोक्स विवाद’ पर बोले बोनी कपूर, ‘हर किसी को सीमा में रहना चाहिए’
भुवनेश्वर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर बुधवार को ओडिशा पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से विधानसभा कक्ष में उन्होंने मुलाकात की और सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के लिए उन्हें आमंत्रित किया। बोनी कपूर ने मीडिया से बात करते हुए 'अश्लील जोक्स विवाद' पर भी बात की।
इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद : साइबर पुलिस ने की शो में शामिल 40 लोगों...
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील जोक्स को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। मामले में साइबर पुलिस ने बुधवार को शो में शामिल 40 लोगों की पहचान करने का दावा किया। अब, पुलिस शो में शामिल लोगों को समन भेजेगी।
माधुरी दीक्षित ने श्री राम नेने को खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने पति श्रीराम नेने को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। पोस्ट में उन्होंने श्रीराम नेने को ऐसा व्यक्ति बताया, जिसने उनका दिल चुराया है और वापस नहीं किया।
सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी राजकुमार संतोषी की ‘अंदाज अपना-अपना’
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक राजकुमार संतोषी की कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में सलमान खान और आमिर खान अहम भूमिका में हैं।
‘छावा’ की सफलता के लिए शिरडी पहुंचे विक्की-रश्मिका, किए साईं बाबा के दर्शन
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। रश्मिका मंदाना-विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ की रिलीज में दो दिन बचे हैं। फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी हुई है। घृष्णेश्वर मंदिर में महादेव के दर्शन से शुरुआत करने के बाद 'छावा' टीम कोलकाता, पटना, संभाजीनगर और अमृतसर जा चुकी है। फिल्म की सफलता के लिए अब विक्की और रश्मिका टीम के साथ बुधवार को शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने साईं बाबा के दर्शन किए।
अश्लील जोक्स मामला : पुलिस स्टेशन पहुंची अपूर्वा मुखीजा, दर्ज कराया बयान
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस) । समय रैना के शो में पेरेंट्स पर किए गए रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील कमेंट्स को लेकर मामला गर्माता जा रहा है। इस बीच कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा मंगलवार को मुंबई के खार पुलिस स्टेशन पहुंचीं, जहां उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया।
अक्षरा सिंह का होली स्पेशल धमाल, विशाल सिंह के साथ ‘रंग पिया डाली’ में...
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह फागुन की तैयारी में जुट चुकी हैं। अपने नए गाने के साथ वह प्रशंसकों को तोहफा दे चुकी हैं। अभिनेत्री की झलक सामने आई है, जिसमें वह अपने नए गाने ‘रंग पिया डाली’ गाने पर अभिनेता और 'बिग बॉस' के पूर्व प्रतियोगी विशाल आदित्य सिंह के साथ डांस करती नजर आईं।
विवेक रंजन ने ‘अश्लील जोक्स’ को बताया ‘सोशल नॉर्मलाइजेशन’ का शिकार, फैंस से पूछे...
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस) । समय रैना के शो में यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील जोक्स को लेकर लोगों में आक्रोश है। फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता ‘सोशल नॉर्मलाइजेशन’ की थीम से उपजा है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कई चुभने वाले सवाल भी किए।
रिश्तों को खास तरह से पेश करती है मुदस्सर अजीज की फिल्में : आदित्य...
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता आदित्य सील जल्द ही कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। अभिनेता ने बताया कि अजीज अपनी फिल्मों में रिश्तों को खास तरह से पेश करते हैं, जो इस अपकमिंग फिल्म में भी देखने को मिलेगा।
वायु प्रदूषण पर अली फजल ने जताई चिंता, बोले- ‘सख्त नियम की जरूरत’
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस) । बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर अभिनेता अली फजल ने चिंता व्यक्त की। अभिनेता ने इसे न केवल बच्चों बल्कि बुजुर्गों के लिए भी खतरनाक बताया। फजल का मानना है कि जब तक सरकार प्रदूषण पर सख्त कानून या नियम नहीं बनाती है ये समस्या खत्म होने वाली नहीं है। अभिनेता का मानना है कि हवा को शुद्ध किया जा सकता है।











