शहनाज से रवीना तक, सेलेब्स ने फैंस को दी लोहड़ी की लख-लख बधाई
मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। खुशियों और नई फसल से जुड़े त्योहार लोहड़ी को सोमवार को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को लोहड़ी की ढेरों बधाई दी। बधाई देने वाले सितारों की लिस्ट में रवीना टंडन, भाग्यश्री, शहनाज गिल समेत अन्य का नाम शामिल है।
फिट रहना सिर्फ अच्छा दिखने के लिए नहीं, आत्मविश्वास के लिए भी जरूरी: सिमरन...
मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस) । 'जमाई नंबर 1' में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सिमरन कौर फिटनेस फ्रीक हैं। अभिनेत्री ने बताया कि फिट रहने के लिए वह पिलेट्स (व्यायाम) और अच्छे-संतुलित आहार को अपनाती हैं। उनका कहना है कि उनकी फिटनेस ऑन-स्क्रीन भी उन्हें चुस्त-दुरुस्त दिखाती है।
‘पाताल लोक’ के निर्माता सुदीप शर्मा ने की ‘हाथी राम चौधरी’ की तारीफ, बताया...
मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सुपरहिट सीरीज 'पाताल लोक' के निर्माता सुदीप शर्मा ने सीरीज के किरदार ‘हाथी राम चौधरी’ की खासियत बताई। फिल्म में ये भूमिका जयदीप अहलावत ने निभाई है। निर्माता ने आईएएनएस से किरदार की खूबियों को लेकर बातचीत की।
राणा दग्गुबाती ने ‘कांथा’ की शूटिंग पूरी की, दिखाई ‘ऑल लव’ की झलक
हैदराबाद, 13 जनवरी (आईएएनएस) । साउथ के साथ बॉलीवुड में शानदार फिल्में कर चुके अभिनेता राणा दग्गुबाती जल्द ही ‘कांथा’ में नजर आएंगे। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
अनुपम खेर ने प्रशंसकों से पूछा- आपकी पसंदीदा मिठाई क्या है?
मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस) । दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। अभिनेता ने प्रशंसकों से पोस्ट के साथ एक मजेदार सवाल भी पूछा। उन्होंने ढेरों मिठाइयों की झलक दिखाते हुए पूछा कि इनमें से उनकी पसंदीदा मिठाई कौन सी है? इसके साथ ही उन्होंने खुद के मिठाई न खाने पाने पर मलाल भी किया।
‘स्काई फोर्स’ अभिनेता वीर पहाड़िया ने की अजमदा बी देवय्या की पत्नी और बेटियों...
मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में स्क्वाड्रन लीडर अजमदा बी. देवय्या की भूमिका निभा रहे अभिनेता वीर पहाड़िया ने दिवंगत देवय्या की पत्नी और दोनों बेटियों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अभिनेता ने कहा कि वह अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकते।
भाग्यश्री ने अपने पसंदीदा नाश्ते की झलक फैंस के साथ की साझा
मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री भाग्यश्री जो फिलहाल ओडिशा में हैं। उन्होंने अपने पसंदीदा नाश्ते की एक झलक साझा की है। जिसे वह यात्रा के दौरान भी खाती हैं।
सनी लियोनी को लगता है भगवान उन्हें धैर्य और विनम्रता का पाठ पढ़ा रहे
मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सनी लियोन जो फिलहाल मलेशिया में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है जैसे भगवान उन्हें धैर्य और विनम्रता का पाठ पढ़ा रहे हैं।
ट्विंकल खन्ना ने 80 के दौर वाले ‘काले फोन’ को किया याद, बोलीं ‘लोग...
मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने अस्सी के दशक को याद करते हुए लिखा कि कैसे उनके परिचित उनसे पूछने आते थे कि क्या उनके फोन में “एसटीडी” सुविधा है।
लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग के बीच प्रीति जिंटा ने कहा, ‘हम...
मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कहा कि लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग के बीच वह और उनका परिवार फिलहाल सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने आसपास हुई तबाही को देखकर दुखी हैं।











