बिपाशा बसु को पति करण सिंह ग्रोवर ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस) । बिपाशा बसु आज 46 साल की हो गई हैं। प्रशंसकों के साथ ही अभिनेत्री को उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने खास शब्दों के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
प्रीति जिंटा ने खुद से प्रेम करने को बताया सबसे बेहतर
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस) । अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने फिटनेस लक्ष्यों को परिभाषित करते हुए सोशल मीडिया पर एक वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि खुद से प्रेम करना सबसे बेहतर होता है।
अभिनेता धर्मेंद्र ने दिखाई ताशकंद म्यूजियम में लगी तस्वीर की झलक
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने प्रशंसकों के साथ अक्सर सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। अभिनेता ने एक खास पोस्ट साझा कर ताशकंद संग्रहालय में रखी अपनी तस्वीर की झलक दिखाई। युवा समय की तस्वीर में अभिनेता अपने पुराने अंदाज में नजर आए।
संध्या थिएटर भगदड़ : अल्लू अर्जुन ने अस्पताल में की घायल बच्चे से मुलाकात
हैदराबाद, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अल्लू अर्जुन ने संध्या थिएटर भगदड़ में घायल हुए बच्चे श्रीतेजा से मंगलवार को बेगमपेट के केआईएमएस अस्पताल में मुलाकात की। अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे से मुलाकात करने के बाद वह रवाना हो गए।
खूबसूरत वादियों में जन्मदिन मनाते कैमरे में कैद हुए दिलजीत दोसांझ
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ विदेश में जन्मदिन मनाते नजर आए। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ वीडियो साझा किया, जिसमें वह बर्फ के बीच खूबसूरत समय बिताते कैमरे में कैद हुए।
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी पसंदीदा चीजों का किया खुलासा
मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपनी नन्हीं बेटी देवी के साथ मातृत्व का भरपूर आनंद ले रही हैं, उनकी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट इसके सबूत हैं। बिपाशा फिलहाल अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।
महाकालेश्वर के दरबार में अभिनेत्री रिमी सेन, शिव साधना में दिखीं लीन
मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बाबा महाकाल का दर्शन करने पहुंचीं, जहां सोमवार को मत्था टेकने के बाद वह शिव साधना में लीन दिखीं।
‘मैच फिक्सिंग’ में रोमांच से भरा है मेरा किरदार : विनीत कुमार सिंह
लखनऊ, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता विनीत कुमार सिंह अपनी आगामी फिल्म 'मैच फिक्सिंग' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने आईएएनएस से बात की और फिल्म के बारे में रोमांचक जानकारी देने के साथ ही फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी बात की।
अनुपम ने की पायल कपाड़िया की तारीफ, बोले- ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ ने...
मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने पायल कपाड़िया के साथ ही उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ की सराहना की और कहा कि इसने उन पर गहरा प्रभाव डाला।
आमिर खान जुनैद-खुशी कपूर की ‘लवयापा’ का टीजर लॉन्च करेंगे
मुंबई, 6 जनवरी, (आईएएनएस)। अभिनेता जुनैद खान अपकमिंग रोमांटिक-ड्रामा ‘लवयापा’ में खुशी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। खास बात है कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ‘लवयापा’ के टीजर को 10 जनवरी को लॉन्च करने की तैयारी में हैं।











