‘अमिताभ बच्चन से सीखी समय की कद्र’, कल्पना अय्यर ने साझा किया ‘सत्ते पर...
मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, वह समय के बेहद पाबंद भी हैं। उनके साथ काम कर चुके कई कलाकार इंटरव्यू के जरिए बिग बी के प्रोफेशनल रवैये की सराहना करते हैं। अब इसी कड़ी में 'रम्बा हो' गर्ल और वरिष्ठ अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने आईएएनएस संग बातचीत में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया।
‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ पर अनुपम खेर ने जताया आभार, कहा- कभी-कभी सिनेमा...
मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह फिल्म हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल में दिखाई गई, जहां इसको हर किसी ने पसंद किया।
‘तू या मैं’ में विजय नांबियार के साथ काम करना मेरे करियर का सबसे...
मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में हर कलाकार के करियर में कुछ ऐसे प्रोजेक्ट आते हैं, जो उनके सीख और आत्मविश्वास का जरिया बन जाते हैं। अभिनेत्री पारुल गुलाटी के लिए उनकी आने वाली फिल्म 'तू या मैं' कुछ ऐसा ही प्रोजेक्ट है।
पुलकित सम्राट ने रातों-रात किया दिल्ली से मुंबई का सफर, अभिनेता ने बताया पूरा...
मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय टेलीविजन और सिनेमा की दुनिया में बहुत कम कलाकार ऐसे होते हैं, जिन्हें एक ही मौके में पहचान, नाम और मुकाम मिल जाता है। पुलकित सम्राट उन्हीं चुनिंदा नामों में से एक हैं। आज वह एक सफल अभिनेता हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका यह सफर एक ऐसे ऑडिशन से शुरू हुआ था, जिसे वे खुद करना नहीं चाहते थे। लेकिन कहते हैं न, किस्मत जब मेहरबान होती है, तो इंसान की झिझक भी रास्ता बन जाती है।
रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने...
मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार जांच कर रही है और अब इसमें एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में, क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस केस में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रोहित शेट्टी फायरिंग से फैला बॉलीवुड में खौफ, शुभम लोनकर ने पांच बड़ी हस्तियों...
मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर डर और दहशत के साए में है। जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी और फरार अपराधी शुभम लोनकर का नाम सामने आने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, शुभम लोनकर ने बॉलीवुड की कम से कम पांच बड़ी हस्तियों को निशाने पर लिया है और उनसे रंगदारी वसूलने के लिए धमकी भरे कॉल किए गए हैं।
ओटीटी के बाद अब सिनेमाघरों में ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, मेकर्स ने रिलीज का किया...
मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। वेब सीरीज की दुनिया में 'मिर्जापुर' का नाम सबसे ऊपर आता है। बदला, सत्ता की लड़ाई और खून-खराबे से भरी इस कहानी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। अब यही 'मिर्जापुर' जल्द ही फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। गुरुवार को फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की और फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाया।
‘दो भाषाओं में एक साथ शूट करना आसान नहीं’, सई मांजरेकर ने साझा किया...
मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा की पैन-इंडिया फिल्मों में काम करना जितना रोमांचक होता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी। इस कड़ी में अभिनेत्री सई मांजरेकर इन दिनों अपनी आने वाली पैन-इंडिया पीरियड ड्रामा फिल्म 'द इंडिया हाउस' को लेकर काफी बिजी हैं। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में एक साथ शूट की जा रही है। सई का कहना है कि इस तरह की फिल्म में काम करने के लिए कलाकार को हर समय भावनात्मक और मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार रहना पड़ता है।
‘8 घंटे की शिफ्ट टीवी के लिए संभव नहीं’, लंबे वर्किंग आवर्स पर अर्जुन...
मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार और रंगीन दिखाई देती है, अंदर से उतनी ही दबाव से भरी होती है। दर्शक रोज अपने पसंदीदा कलाकारों को टीवी स्क्रीन पर देखते हैं, लेकिन उनकी मेहनत, थकान और मानसिक तनाव से अनजान रहते हैं। घंटों शूटिंग, लगातार काम का दबाव और निजी जीवन के लिए कम समय, ये सब टीवी कलाकारों की रोजमर्रा जिंदगी का हिस्सा है।
‘प्रोड्यूसर सेफ, ऑडियंस खुश’ फंडा फॉलो करते हैं हर्षवर्धन राणे, बताया कैसे करते हैं...
मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन राणे के लिए साल 2025 बेहद खास रहा। 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज हो या 'एक दीवाने की दीवानीयत' की शानदार कमाई। ऐसे में अभिनेता ने बताया कि यही धमाल साल 2026 में भी कायम रहेगा। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी देने के साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे किसी किरदार का चुनाव करते समय किन बातों का ध्यान रखते हैं।


