2025 में हनी सिंह से दिलजीत तक, इन गायकों पर रहेगी सबकी नजर
मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना ली है। जिसमें दिलजीत दोसांझ और करण औजला जैसे सिंगर सभी को अपनी धुनों पर नचा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण दिलजीत के हालिया कॉन्सर्ट में देखने को मिला, जो काफी समय तक चर्चा में रहा। अब सभी म्यूजिक प्रेमियों के लिए एक रोमांचक खबर है। मशहूर सिंगर जैसे हनी सिंह, दिलजीत और करण औजला 2025 में लाइव परफॉर्म करते नजर आएंगे। इस साल नए साल में होने वाले इन रोमांचक कॉन्सर्ट की पूरी जानकारी हम आपको देंगे।
सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म बाशा के पॉपुलर डायलॉग के साथ नए साल की शुभकामनाएं...
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। देश और दुनिया ने साल 2024 को अलविदा कहते हुए पूरे जोश के साथ नए साल 2025 का स्वागत किया है। नये साल के अवसर पर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्म के डायलॉग के साथ लोगों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
नीतू सिंह ने परिवार संग मनाया नया साल, बेटे रणबीर की गोद में मुंह...
मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। वरिष्ठ अदाकारा नीतू सिंह कपूर ने अपने परिवार संग मिलकर नए साल का स्वागत किया। कैमरे में कैद उन पलों को अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों से शेयर किया। इस जश्न का हिस्सा उनकी समधन सोनी राजदान, स्टार कपल रणबीर-आलिया, बेटी रिद्धिमा अपने पति और बेटी बने।
दिलजीत दोसांझ ने पंजाब में बिताए मजे भरे दिन, कभी खेला क्रिकेट, कभी पकाया...
मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के हिट गायक दिलजीत दोसांझ ने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पंजाब में आनंद से भरा समय बिताते नजर आए।
पिता की ड्यूटी निभाने में व्यस्त वरुण धवन ने एटली से वीडियो कॉल पर...
मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ की रिलीज को लेकर उत्साहित वर्सेटाइल अभिनेता वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह ‘जवान’ निर्देशक एटली से सलाह लेते नजर आए। वीडियो में अभिनेता, एटली से पूछते नजर आए कि बच्चों को कैसे सुलाएं।
शोभिता, नागा चैतन्य की शादी को नागार्जुन ने बताया ‘यादगार’, जताया आभार
मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर मीडिया, परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों का आभार जताया है। अभिनेता ने कहा कि उनके सहयोग की वजह से यह उनकी जिंदगी का यादगार पल बन गया।
बैग पैक करने के बाद, श्रद्धा कपूर ने खास दोस्त की ओर इशारा कर...
मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस) । फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने 'शायलो' के साथ एक बार फिर से मजेदार पोस्ट शेयर किया। शेयर की गई तस्वीर में शायलो यानि उनका पेट ट्रॉली बैग में बैठा देखा जा सकता है।
फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए फिल्म इंडस्ट्री के सितारे
मुंबई, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री के रूप में स्वागत किया गया। तीसरी बार सीएम बने फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शिरकत की। समारोह में शामिल होने वाले सितारों की लिस्ट में शाहरुख खान, विद्या बालन समेत अन्य एक्टर्स के नाम शामिल हैं।
दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट : टिकट की कालाबाजारी और शराब के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत
इंदौर, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। सिंगर दिलजीत दोसांझ का इंदौर में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होना है। इस बीच टिकट को लेकर बड़े पैमाने पर हुए कालाबाजारी और इवेंट में शराब परोसने के विरोध में सिख समाज ने आक्रोश जताया और कलेक्टर से शिकायत की।
‘आउटहाउस’ के साथ वापसी को शर्मिला टैगोर तैयार
मुंबई, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपकमिंग ‘आउटहाउस’ के साथ वापसी को तैयार हैं। फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर आउट कर दिया।











