Wednesday, May 6, 2026
SGSU Advertisement

मनोरंजन

गर्भवती होने के बावजूद लगातार शूटिंग कर रही हैं देवोलीना

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों मां बनने की यात्रा का आनंद उठा रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे वह अपने जीवन और करियर के बीच संतुलन बना रही हैं। देवोलीना ने कहा कि उन्‍हें आजकल अक्‍सर सहायता की आवश्यकता पड़ती है।

ये जिंदगी की जंग है साहब लड़नी तो पड़ेगी

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ''ये जिंदगी की जंग है साहब लड़नी तो पड़ेगी, जीतना हो जंग यदि, कठिनाइयां सहनी पड़ेगी।'' यह लाइन इन दिनों कैंसर की जंग लड़ रही मशहूर अभिनेत्री हिना खान पर बिल्कुल सटीक बैठती है। अपने काम से दर्शकों से दिलों में जगह बनाने वाली हिना खान ने सोचा भी न होगा कि जिंदगी उन्हें इतना मुश्किल दौर दिखाएगी। कैंसर के सामने अपने हौंसलों के दम पर खड़ी 2 अक्टूबर 1987 को जन्मी हिना खान बुधवार को अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगी।

मेरी फिल्मों की तरह मेरा संगीत भी किसी फॉर्मूले में बंधा नहीं है: आयुष्मान

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्‍टार आयुष्मान खुराना ने इंटरनेशनल म्यूजिक डे पर अपने गानों को लेकर खुलकर बात की। अभिनेता ने कहा कि मेरी फिल्मों की तरह मेरा म्यूजिक भी किसी फॉर्मूले में बंधा नहीं है।

यात्रा के दौरान ‘ खास कॉफी फिल्टर’ रखते हैं ताहिर राज भसीन

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस पर अभिनेता ताहिर राज भसीन ने अपनी पसंदीदा कॉफी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यात्रा के वक्त वह 'दक्षिण भारतीय कॉफी फिल्टर' का उपयोग करते हैं।

आशा पारेख, एक्ट्रेस जिसने जिससे की बेइंतहा मोहब्बत उससे नहीं की शादी, फैंस से...

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। 1978 में एक फिल्म आई 'मैं तुलसी तेरे आंगन की'। 'तुलसी' के किरदार में थीं आशा पारेख। ऐसी औरत जो हीरो की दूसरी पत्नी होती है। सुपर हिट रही। लोगों का भरपूर प्यार भी मिला। बड़ी तादाद में महिलाओं ने अपनी 'तुलसी' को खत लिखे और हरेक को उसका जवाब भी मिला। ज्यादातर ने पूछा कि क्या आप दूसरी औरत बनना पसंद करेंगी? आशा ने जवाब दिया मैं किसी की सौतन नहीं बनूंगी। 2 अक्टूबर को आशा पारेख अपना 82वां जन्मदिन मना रही हैं।

अवनीत कौर ने फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ का पहला शेड्यूल पूरा किया

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अवनीत कौर ने अपनी फिल्म 'लव इन वियतनाम' का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। यह उनकी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने के बाद सेट से कुछ तस्वीरें साझा की।

बिग बी ने ‘गधे’ लगते हैं ‘कर्मयोगी’, जानिए वजह क्या?

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिग बी के विचार गधों को लेकर कुछ अलग हैं। वो इन्हें कर्मयोगी मानते हैं और वजह क्या है ये क्विज़ रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति: सीजन 16' के अगले एपिसोड में दिखेगा। प्रोमो में जिक्र भर है। पौराणिक महाकाव्य रामायण से संबंधित एक जानकारी मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन ने साझा की और बताया कि 'गधा' क्यों दिलचस्प जीव है!

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलना बेहद खास, गर्व का क्षण :...

कोलकाता, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा ने इसे गर्व का क्षण बताया है।

‘शाहकोट’ को लेकर बोले गुरु रंधावा, कहानी की वास्तविकता समझे बिना हो रहा विरोध

मुंबई, 30 सितंबर (आईएएनएस) । गायक और अभिनेता गुरु रंधावा अपनी अपकमिंग फिल्म 'शाहकोट' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों द्वारा फिल्म पर पाकिस्तान के समर्थन का आरोप लगाते हुए इसके पोस्टर जलाने के मुद्दे पर बात की है।

पति रणवीर का बेसब्री से इंतजार करती हैं दीपिका पादुकोण

मुंबई, 30 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों मां बनने के एहसास का आनंद ले रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदर क्लिप शेयर किया है जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी बेसब्री से पति रणवीर का इंतजार किया करती हैं।

खरी बात